August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ हुआ भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान

    • rounak group

    ० 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे बूथ स्तर तक निरंतर कार्यक्रम
    ० रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता कार्य, टीकाकरण को बढ़ावा आदि कार्यों में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को 17 सितंबर को यादगार ढंग से मनाया गया।
    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को प्रेरित किया गया एवं जिला चिकित्सालय में पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें 80 युवक-युवतियों द्वारा उत्साहित होकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के तोहफे के रुप में लोगों को जीवन दान देते हुए रक्तदान किया गया, जिसमें प्रमुख रुप से सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस आयोजन में नागेश यदु, मोनू बहादुर सिंह, नीलू शर्मा, तरुण लहरबानी, आकाश चोपड़ा, शिव वर्मा, राजेश श्यामकर, योगेश खत्री की भूमिका सराहनीय रही। इसी तरह डा. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण दिवस की शुभकामनाएं दी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उत्तर मंडल में के नेतृत्व में महेश नगर में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश एच लाल, अतुल रायजादा एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह दक्षिण मंडल में भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लखोली शीतला मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख एवं जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा थे। कार्यक्रम में दक्षिण मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, वार्ड के पार्षद, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।
    तरूण लहरवानी, देवशरण सेन, हकीम खान, अशकादित्य श्रीवास्तव, प्रकाश मार्कणडेय, दामू भूतडा, प्रियंक सोनी, पारूल जैन, मिथलेश्वरी वैष्णव आदि उपस्थित थे।
    अंत में डॉ. रमन सिंह मुड़पार ग्राम पहुंचे, जहां पर सेवा ही संगठन एवं सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत राशन बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सचिन बघेल, लीलाधर साहू, रमेश पटेल, पूर्णिमा साहू, आभा तिवारी आदि उपस्थित थे।
    जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि आज से पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान का आरंभ हो चुका है, जो आगामी 7 अक्टूबर तक सतत रूप से चलाया जायेगा। इस अभियान में जिले के प्रत्येक मंडल में प्रत्येक बूथ स्तर तक वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता कार्य, कुंए-तालाब की सफाई, टीकाकरण को बढ़ावा देने, फल वितरण, सेवा कार्य, लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लेखन आदि कार्य वृहद स्तर पर किये जायेंगे। भाजपा द्वारा 17 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक निरंतर चलने वाले सेवा और समर्पण अभियान के क्रियान्वयन के लिये सभी सेवा कार्यो के लिये प्रभारियों की नियुक्ति भी की गयी है। साथ ही सभी भाजपा कार्यकार्ताओं को इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने कहा गया है।
    जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्ट कार्ड लिख कर प्रेषित किये जायेंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision