
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 स्थित शंकरपुर छोटा तालाब में राज्य परिवर्तित योजनांतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़ कर किया गया। इस अवसर पर लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी व राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य विनय झा, वार्ड की पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेव, पार्षद अरविन्द्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के यादव राव भीमटे, भूषण देवांगन, दिनेश कश्यप, सोभेलाल सहारे, रेखा लाल निषाद, दानेन्द्र देवांगन, कुवर सिंह साहू, सुधा कश्यप द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने शंकरपुर छोटा तालाब के सौदर्यीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड़कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की मांग एवं वार्ड पार्षद की अनुशंसा तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने मूलभूत सुविधा के साथ साथ तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, उद्यान निर्माण आदि कार्यो के लिये राशि उपलब्ध कराये है, जिससे तालाब सौदर्यीकरण कराया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती एवं निगम का अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
