
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
० थाना बसंतपुर की कार्यवाही
० 18-19 दिसंबर की दरम्यानी रात हुई थी उदयराज उत्तमचंद गोलछा ज्वेलरी में चांदी के आभूषणों की चोरी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी कोमलचंद गोलछा के बसंतपुर गंज मंडी रोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान में दिनांक 18-19 दिसंबर 2021 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर चांदी के लगभग 2,50,000 रूपये के आभूषणों की चोरी की थी। जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 567/2021 धारा 457, 380 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापूसे) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिस पर थाना प्रभारी आर्शिवाद रहटगांवकर को टीम प्रभार दिया गया, उनके कुशल मार्ग दर्शन में उनके टीम में लगातार अज्ञात चोरों पीछा करती रही आने जाने वाले रास्तों पर निगाहें रखी गई व चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले गये जिस पर लगभग 150 बदमाशों को चेक किया गया, उसके संपर्क सूत्र को खंगाले गये अथक प्रयास के बाद चोरों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों में 3 नाबालिग तथा एक बालिक सालिक ढीमर पिता जेठू ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 41 ढीमर पारा बसंतपुर राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किये। आरोपी एवं उसके साथी द्वारा गोवा घुमने के लिए पैसों की जरूरत होने पर चोरी का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी करने में उपयोग किये गये लोहे के राड़ व लोहे के आरी पत्ती तथा चोरी किये गये चांदी के लगभग 3 किलो 600 ग्राम विभिन्न जेवरात एवं आर्टीफिशियल सोने के 340 ग्राम लगभग जुमला कीमती लगभग 3,00000 रूपये (तीन लाख रूपये) एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त कार्यावाही में थाना बसंतपुर आरक्षक विभास राजपूत, प्रवीण मेश्राम, मुकेश सूर्यवंशी एवं सायबर सेल राजनांदगांव के सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक मनोज खुटे, मनीष मानिकपुरी, अवध साहू, आदित्य सिंह, हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
