
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा के गौठान में आयोजित गौठान मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार के लिए किए जा रहे आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ मिल सकें। उन्होंने महिलाओं के आजीविका के लिए गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने कहा। इस दौरान गौठान मेला में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। संभागायुक्त कावरे ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और समूह के स्टॉल से विभिन्न सामग्री का क्रय भी किया।
संभागायुक्त कावरे ने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रही जय माँ अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह की महिलाओं ने बताया कि 960 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है एवं 704 विक्वंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर लिया गया है। जिससे समूह को 2 लाख 89 हजार रूपए का लाभांश प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 130 किलो हल्दी, 28 किलो जिमीकंद, 25 किलो अदरक के विक्रय से 7 हजार रूपए लाभांश मिला हैं। गौठान में मशरूम उत्पादन का कार्य कर रही गौमाता स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 2 किलो मशरूम विक्रय कर लाभांश प्राप्त किया है। समूह द्वारा कुक्कुट पालन किया जा रहा है। जिसके लिए 1 हजार 180 देशी चूजे रखे गए हैं। कुक्कुट पालन के लिए शेड बनाया गया है। चूजे से 3 लाख 54 हजार रूपए एवं अंडों से 50 हजार रूपए लाभांश होने अनुमान है। गौठान में 10 सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया है और सिलाई कार्य का अनुभव रखने वाली समूह की सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य के लिए विभिन्न फर्मों से आर्डर लेने की योजना है। गौठान में जय बूढ़ा देव स्वसहायता समूह की महिलाएं डबरी निर्माण कर मछली पालन कर रही है। मछली पालन से 4 हजार रूपए लाभांश प्राप्त हो रहा है। नवप्रेरना स्वसहायता समूह द्वारा महिला श्रृंगार सामग्री बना रहीं है। जिसे विभिन्न ग्रामों के बाजार में विक्रय कर 6 से 7 हजार रूपए लाभ प्राप्त कर रहें हैं। मरसमोटा धाम स्वसहायता समूह की महिलाएं रेशम धागा का कार्य कर रही है।
ग्राम बघेरा के गौठान में आयोजित गौठान मेला में राजस्व विभाग द्वारा जन चौपाल राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। संभागायुक्त कावरे ने शिविर में राजस्व प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इस अवसर पर जनपद सदस्य मोहनीश धनकर, सरपंच हरीश देशमुख, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण वर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस, सीईओ जनपद पंचायत एसके ओझा, नायब तहसीलदार चितेश देवांगन, गौठान समिति के अध्यक्ष दकेश्वर देवांगन, सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं, पंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
