
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के अधिकांश गांवों तक आम जनता से मिलकर मिलने के बाद कांग्रेश के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं आम जनता से मिल रहे आशीर्वाद रूपी समर्थन के बाद खैरागढ़ विधानसभा का हर मतदाता का हाथ कका भूपेश बघेल के साथ है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कका के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार 3 साल से काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जहां किसानों का कृषि के प्रति लगाव के साथ-साथ 25सौ प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। वहीं गोधन न्याय योजना में 2 रूपये किलो में गोबर की खरीदी हो रही है। वनांचल क्षेत्रों के लघु वनोपज को एमएसपी से खरीदने के लिए 7 की संख्या से बढ़ाकर 65 किया गया है। प्रदेश के एक तिहाई बच्चे कुपोषण से वहीं 1 लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त हुई हैं। राज्य में 5 जिला और 74 नई तहसीलों के गठन के बाद खैरागढ़ को जिला और साल्हेवारा को तहसील और जालबांधा को उप तहसील देने की घोषणा कांग्रेस ने इस उपचुनाव में की है। जमीनों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होने से जहां वे भूमि के मालिक होते हैं, वहीं रजिस्ट्री शुल्क में छूट के साथ साथ अभी वर्तमान में 40 प्रतिशत छूट प्रदान किया जाना, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर छग सहित खैरागढ़ में जो सड़कों के पहुंच मार्गों की उपलब्धता कका के कार्यकाल में हुआ है, जिससे आम जीवन बहुत सरल हो गया है। युवाओं को पीएससी एवं कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड में फीस माफ कर आर्थिक बोझ से मुक्त किया है, इन सब को क्षेत्र की जनता जान रही है और खुले मन से कांग्रेस के पक्ष में मैदान में आकर मतदान करने एवं कराने के लिए जन समर्थन जुटा हुआ हैं और जन सेवा करने के लिए यशोदा वर्मा को जो जनादेश मिलेगा, उसका सम्मान करते हुए काम करने के लिए कांग्रेस के साथियों ने संकल्प लिया है और वह दिन दूर नहीं जब खैरागढ़ विधानसभा की तस्वीर और क्षेत्र की जनता की तकदीर कका के नेतृत्व में बदलेगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
