
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत हुए प्राप्त
यशोदा निलाम्बर वर्मा 20176 मतों से रहीं विजयी
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के श्री कोमल जंघेल को 67703 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 20176 मतों का रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा तथा मतगणना प्रेक्षक बीएच तलाती की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। राज्य बीज विकास निगम के गोदाम राजनांदगांव के मतगणना केन्द्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की निगरानी में मतों की गणना की गई। मतगणना प्रेक्षक बीएच तलाती सुबह मतगणना प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम परिणाम की घोषणा तक मतगणना स्थल में ही उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने अंतिम परिणाम की घोषणा की।
खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में 8 अन्य उम्मीदवारों जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के श्री नरेन्द्र सोनी को 1222 , फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के श्री चुरण (विप्लव साहू) को 2412, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ढालचंद साहू को 386, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के मोहन भारती को 474, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की संतोषी प्रधान को 590, निर्दलीय अरूणा बनाफर को 564, निर्दलीय नितिन कुमार भाण्डेकर को 1413 तथा निर्दलीय श्री साधूराम धुर्वे को 642 मत प्राप्त हुए। 2616 मत नोटा में डाले गए। प्रतिक्षेपित मतों की कुल संख्या 18 तथा निविदत्त मतों की संख्या 3 है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा एवं तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
