Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

किरगी-बुद्धूभरदा सड़क निर्माण 2 साल में भी अधूरा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने किया निरीक्षण

  • hanumaan janmotsav


ग्रामीणों ने की गुणवत्ता में लापरवाही की शिकायत

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम किरगी से बुद्धूभरदा मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव से की। शिकायत मिलने पर श्री यादव ने सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि निर्माण कार्य में 2 वर्ष की देरी हो चुकी है। निर्माण की गुणवत्ता में भी लापरवाही बरती जा रही है।

जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। ग्राम किरगी से बुद्धूभरदा के बीच 4 करोड़ 6 लाख 99 हजार की लागत से पुल-पुलिया सहित 2.60 किमी सड़क का निर्माण होना था। निर्माण का ठेका वर्धमान नगर राजनांदगांव स्थित मेसर्स संजय सिंगी को मिला है। कार्य का अनुबंध 17 फरवरी 2020 को हुआ था। 7 माह के भीतर 17 नवंबर 2020 तक कार्य पूर्ण किया जाना था।

श्री यादव ने कहा कि यहां सड़क निर्माण अब तक अधूरा है। कुछ हिस्से में सीसी सड़क बनी है। सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आ रहीं हैं। यहां दुर्घटनाएं हो रह है। सड़क में कई जगहों पर बड़े गड्ढे भी यूं ही छोड़ दी गई है। सड़क निर्माण पिछले ढाई सालों से अधूरा है।

उन्होंने कहा किए ग्रामीणों के साथ हमने निर्माण समाग्री का भी जायजा लिया। यहां सड़क व अन्य निर्माण में मिट्टी मिली हुई रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि गलत है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कई और तरह की भी लापरवाहियों की शिकायत की है, जिसकी जांच जरुरी है। जिला पंचायत सदस्य श्री यादव ने कहा कि वे निर्माण कार्य के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान टीकम साहू सहित ग्राम किरगी व बुद्धूभरदा के ग्रामीण मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)