
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति विस्तारक योजना के तहत शक्ति केंद्र बेलटिकरी एवं खैरा पहुंचे, जहां पर हजारों की की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्राम खैरा में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा के छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम काल कार्यकाल को आज भी जनता याद करती है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए। सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधन, शादी योग्य बच्चियों का विवाह, बाल हृदय योजना के तहत 9000 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन, स्वास्थ्य लाभ, सिंचाई योजना, सिंचाई संसाधन ड्रिप इरिगेशन, बिजली पोल, प्रधानमंत्री आवास बनाना इत्यादि कार्यों के साथ-साथ एक रुपए चावल की योजना भाजपा ने ही बनाई।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसानों को बिना ब्याज के कर्जे का मूल मंत्र भाजपा शासनकाल में ही तय किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस की सरकारों में किस तरह से लूट मचाई थी, ये सभी जानते हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लबारी मार के भूपेश बघेल सरकार में आए हैं, उनकी घोषणा पत्र में किए गए वायदों आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाले भूपेश घर घर पहुंचा कर शराब बांट रहे हैं। कोविड काल के समय में दवाई पहुंचाने की मानवता छोड़कर घर-घर दारू पहुंचाने की योजना भूपेश ने लाई।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2500 रुपए धान खरीदी करने की बात करने वाले बघेल सरकार ने किसानों को एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से लिया ही है, एक और जहां किसानों का रकबा कट गया, वहीं बोरा उपलब्ध नहीं कराया गया और 4 किस्त में पैसा देकर आखिरी किस्त में 290 करोड़ों रुपए की कटौती की गई, जो कि किसानों के साथ सरासर अन्याय है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टेड़ेसरा एवं कई ऐसे गोठान उन्होंने देखे हैं, जहां लाखों करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं, परंतु एक गाय भी उपलब्ध नहीं है और वर्मी कंपोस्ट खाद, जो की पैरा-भूसा और मिट्टी मिलाकर बनाई जा रही है वह 900 रूपये में अनिवार्य रूप से किसानों को दी जा रही है। डॉ. रमन सिंह ने केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि आगामी 2024 में भी जनता ने यह तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी को वापस लाकर पूरे विश्व में देश को सशक्त बनाना है। डॉ. रमन सिंह ने बेलटिकरी ग्राम के शक्ति केंद्र में 8 बूथों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और बताया कि वर्तमान सरकार जो 15 वर्षों में भाजपा ने विकास कार्य किए थे उसका मेंटेनेंस भी नहीं कर पा रही है। विकास कार्यों के लिए जो बड़ी-बड़ी योजनाएं लागू की गई। बिल्डिंग बनाई गई, उसकी पुताई तक करने में अक्षम सरकार अब अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर चुकी है।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह ग्राम बेलटिकरी के शक्ति केंद्र एवं आठ बूथो की बैठक के पश्चात ग्राम खैरा शक्ति केंद्र एवं 6 बूथों के कार्यकर्ताओं एवं जनता से रूबरू मिले एवं तत्पश्चात डॉ. रमन सिंह ठाकुरटोला में कार्यकर्ता के घर पहुंचे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, कृष्णा तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शिव वर्मा एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
