August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नगर निगम द्वारा क्वार नवरात्रि पर्व के लिये व्यापक व्यवस्था ,अधिकारियों व कर्मचारियों को आयुक्त ने सौपा दायित्व

    • rounak group

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /  कलेक्टर जिला राजनांदगांव द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 26 सितम्बर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक आयोजित क्वार नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पद यात्रियों की सुविधा के लिये बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।
    उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि क्वार नवरात्रि मेें पद यात्रियों के लिये शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिये सहायक अभियंता श्री संजय ठाकुर (मो.नं. 93404-01946) को नोडल अधिकारी एवं प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सहायक नोडल अधिकाीर बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है।
    आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पद यात्री पंडालो मेे प्रातः 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियोें में टैंकरों के माध्यम से पेय जल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के लिये उप अभियंताओ की ड्यूटी लगायी गयी है, साथ ही तीनो पालियों में साफ साफाई के लिये प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, (मो.नं. 93039-47901) को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्री मार्ग में विद्युत व्यवस्था का दायित्व प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी (मो.नं. 96307-37486) को सौपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेगे।
    आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी सौपे गये दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन मे रहकर निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यो में लगाये गये अधिकारी कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जायेगे, सौपे गये कार्याे का निर्वाहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने की दशा में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision