August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सड़क में गड्ढों को लेकर भाजपा का लोकनिर्माण में हल्लाबोल

    • rounak group

    0 अधिकारी का आश्वासन शनिवार से शुरू होगा काम
    0 बडी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेरा कार्यालय

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर के सभी मार्गों की जर्जर हालत और सडक पर बने गढ्ढों को बंद कर सड़क बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह भाजपा पार्षद दल , मंडल अध्यक्षों व्कार्यकर्ताओं ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के नेतृत्व में स्थानीय लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया ।

    भाजपा के घेराव व प्रर्दशन को देखते हुए  कार्यालय में विभाग द्वारा पहले ही तालाबंदी कर दी थी। शोर शराबे व हंगामे को देखते हुए फिर उसे खुलवाकर कार्यपालन अभियंता के चेंबर में भाजपा के लोग कई घंटे तक अपनी मांगें मनवाने अड़े रहे । जल्द ही सडकों के मरम्मत ना किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
    प्रदर्शन को लेकर सुबह साढ़े दस बजे से ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व् कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे जहाँ से वो पैदल रैली के साथ  लोक निर्माण कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया ।
    लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि राजनाँदगाँव नगर निगम सीमा अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की जितनी भी सड़कें हैं वो सब जर्जर हो गई हैं लेकिन विभाग के द्वारा किसी भी तरह से उनका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है । ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सड़कों का नवीनीकरण नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
    प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार यह प्रचारित कर रहे हैं कि विभागों में भरपूर पैसा दिया जा रहा है लेकिन जब पैसा दिया जा रहा है तो किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य हो क्यों नहीं रहा ? किशुन यदु ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री गलत बोल रहे हैं या फिर उनके विभाग के अधिकारी विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव ही नहीं भेज पा रहे हैं जिससे संस्कारधानी की सड़कें  गड्ढों से भरी पड़ी हैं । नवरात्र के समय भी भक्तों को गड्ढों के बीच से गुजरना पडेगा जो बहुत ही निंदनीय विषय है ।
    लोक निर्माण विभाग के घेराव प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी , उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायज़ादा , शिव वर्मा ,पारुल जैन , मणि भास्कर गुप्ता , विजय राय ,पारस वर्मा , गगन आइच, हकीम खान , हर्ष रामटेके,मधु वैद,अरुण देवांगन , उत्तरा अरुण दामले , गप्पू सोनकर , रानू जैन , , नरेंद्र हंसा , आशीष डोंगरे, प्रखर श्रीवास्तव ,मंटू यादव ,अरुण साहू,दुर्गेश यादव,जीवन चतुर्वेदी अशोक निर्मलकर, बंटी भाटिया , बंटू जैन , मुकेश ध्रुव , सरस्वती यादव ,गीता साहू , कमलेश लहरे ,आशीष जैन , आदित्य पराते , जहीर अब्बास , रफीक खान , असलम खान , गोविंदा यादव , मोतीलाल , पूरन ठाकुर , हेमेंद्र मानिकपुरी , डोमन देवांगन ,कमलेश प्रजापति , सोहन साहू , प्रकाश मार्कण्डेय , भीषम देवांगन ,जैकी सोनकर , राघव ठक्कर , उत्तम निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे व् प्रदर्षन को सफल बनाने में सहयोग किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision