August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    क्षेत्र के रामधुनी स्पर्धाओं के समापन समारोह में विधायक छन्नी चंदू साहू ने की शिरकत

    • rounak group

    0  कहा , राम का नाम ही करायेगा भवसागर से पार
    0  सांगली , दानी टोला, चिखलाकसा एवं लालू टोला के कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक  

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने क्षेत्र के अलग अलग जगहों में विभिन्न रामधुनी स्पर्धा कार्यक्रमों में शिरकत की। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अम्बागढ़ चौकी के ग्राम सांगली , छुरिया के ग्राम दानीटोला , चिखलाकसा एवं ग्राम लालूटोला के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर स्पर्धा में उपस्थित हुईं और ग्रामवासियों से भेंट मुलाक़ात भी किया ।
      कार्यक्रमों की शुरुआत में विधायक श्रीमती साहू एवं आयोजकों ने भगवान् श्री राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलीत किया । कार्यक्रमों में उद्बोधन के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि रामधुनी की ऐसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र में धर्म के प्रति जागरूकता की परिचायक हैं । भगवान् राम की जीवनी कहे जाने वाले इस कार्यक्रम से हम सबको बहुत कुछ सीखने मिलता है और हम श्रीराम के जीवन के उन पहलुओं से परिचित होते हैं जिसमे यह सिखाया गया है कि किस तरह अपने धर्म व् अपने सामाजिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए हमें हर स्तर पर त्याग के लिए तैयार रहना चाहिए ।
    दानीटोला के कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि , सदा प्रचलित है कि " राम का नाम सदा मिश्री , सोवत जागत न बिशरी"। हम सबको भी सदैव राम के नाम का जाप व् उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और यही सब कर के इस सांसारिक भव बाधा से मुक्ति का मार्ग खुल सकता है ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision