August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धों का किया गया सम्मान

    • doing of business

    राजनांदगांव/ शौर्यपथ / समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव एवं ग्राम पंचायत डोम्हाटोला ब्लाक राजनांदगांव एव राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वृद्धजनों का साल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलचित्र पर गुलाल लगाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। ग्राम के रामचंन्द्र ने अपने संबोधन में कहां कि आज बुजुर्गों कों उनके आवश्यकता के सामान की पुर्ति हो जाती है तो  किसी भी वृद्ध को वृद्धाश्रम जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। बुजुर्ग ही हमारी धरोहर है हमें इन्हें सहजकर रखने का दायित्व भी हम सभी का है। इनके आशीर्वाद से हम सभी जीवन में खुशहाल रह पायेंगें।पंच अजय वर्मा आज वृद्ध हो जाने के बाद सेवा करने के लिए कोई तैयार नहीं होता है, जबकि इस उम्र में हमें सबसे ज्यादा सहयोग की आवश्यकता होती है साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए परिवार को सदैव वृद्धजन का सहयोग करना चाहिए।  एवं समाज सेवी श्री बैजूलाल वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि जिस समाज को मार्गदर्शन मिलता है, जिससे समाज आगे बढ़ सके व प्रगति कर सके, इसके लिए हमेशा वृद्धजन का ही सहयोग लेना चाहिए व उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज व परिवार को एक नयी दिशा प्रदान करता हैं। वृद्धजन हमेशा मार्गदर्शक के रूप में रहते है। संस्था के जिला श्रोत समन्वयक लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के जितेन्द्र कुमार जंघेल द्वारा सभी वृद्धजन को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी गई व साथ ही अपने परिवार को हमेशा सही मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सभी वृद्धजनांे को आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों का साल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी लोगों के लिए यह संदेश दिया है कि वृद्धों की देखभाल की चिंता करते हुए प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को हम अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाते आ रहे है। विडम्बना यह है कि अपने जीवन काल में पुरे परिवार को बरगत और पीपल के वृक्ष की तरह शीतल छाव प्रदान करने वाला व्यक्ति वृद्धावस्था में अकेला पड़ जाता है यह हमारे समाज की बहुत बड़ी विडम्बना है। समाज में व्याप्त नयी जीवनशैली और नये मुल्यों की वजह से वृद्धों को समाज में सही स्थान नहीं मिल पा रहा हैं विकास की आबाद गति में परिजन उन्हें असहाय छोड़ रहे हैं। परिणामस्वरूप जीवन संध्या की ओर बढ़ रहे निःसहाय वृद्ध अपने अतीत के गलियारों में डगमगाने लगते है, मानसिक अघातों से जुझने लगते है। समाज में व्याप्त इस तरह के व्यवहार को लंबे समय से सुधारा नहीं जा सका हैं। तब मुझें एैसा लगता हैं कि देश की सरकार को एैसे वृद्धों के लिए जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ है उनके लिए परिश्रम वाले रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे उनका मान सम्मान परिवार में बना रहें। कार्यक्रम दीपक साहू एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान के लिंकवर्कर सीमा साहु एवं ग्रामींण उपस्थित रहें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision