August 03, 2025
Hindi Hindi

राजनांदगांव में 19 से 21 अप्रैल 2023 तक खेलो इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए असेसमेंट केम्प

  • Ad Content 1

राजनांदगांव । शौर्यपथ । खेलो इंड़िया सेक्रेट्रिएट नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 से 21 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव में खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के खिलाड़ियों का असेसमेंट केम्प का आयोजन खेलो इंडिया द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के माध्यम से किया जा रहा है। । उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया आगामी 18 से 24 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव, बेंगलुरु एवं दिल्ली में खेलों इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए चयनीत खिलाड़ियों के लिए असेसमेंट केम्प का आयोजन कर रहा है इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 - 23 की विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता और इंदौर में आयोजित खेलों इंडिया युथ गेम्स से चयनीत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को इन जगहो पर आमंत्रित कर असेसमेंट केम्प करेगा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में राजनांदगांव की 09 बालिका एवं 02 बालक खिलाडी चयनीत है। इस ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में जो भी खिलाड़ी चयनीत होता है उन खिलाड़ियों को खेलो इंड़िया (भारत सरकार) एक लाख बीस हजार रू0 सालाना पॉकेटमनी देता है एवं उक्त खिलाड़ियों के एकेड़मी में ज्वाईन करने पर पांच लाख आठ हजार रू0 सालाना खर्च करता है। इस प्रकार भारतीय खेल प्राधिकरण खेलों इंडिया के माध्यम से हर खिलाड़ी पर छः लाख 28 हजार रू0 सालाना खर्च करता है। 

 राजनांदगांव में आयोजित इस असेसमेंट केम्प में देश के अलग अलग आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ 96 बालक बालिका भाग लेंगें। इनमें से अधिकांश खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर के है। 

इनमें पूर्व में चयनीत खिलाड़ियों का योजना में निरंतर रखने के लिए यह केम्प आयोजित है जबकि नये चयनीत खिलाड़ियों को इस असेसमेंट केम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इस योजना में सम्मिलित किया जावेगा। इस केम्प को आयोजित करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इन खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र में की गई है। इस असेसमेंट केम्प से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को चयनीत करते के लिए टेलेंट आईडेंटिफीकेशन एन्ड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य भी यहां आयेंगे। 

यह केम्प हाई परफार्मेंस डायरेक्टर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव की देखरेख में आयोजित किया जावेगा। 

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव का यह सेंटर बास्केटबाॅल खेल का देश सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है और पदक प्राप्त किये हैं। राजनांदगांव देश का एकमात्र सेंटर है जो वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं वनांचल के रॉ टेलेंट को खोजकर तराशने का कार्य कर रहा है। इस केन्द्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर वनांचल की ट्राइबल बालिकाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये हैं और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर रेलवे एवं विभिन्न शासकीय संस्थानों में खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने भारतीय खेल प्राधिकरण की महती योजना खेलों इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 24 खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की है। इस योजना के तहत खेलों इंडिया हर जिले में स्थित लघु केन्द्र के लिए प्रथम वर्ष दस लाख रू0 देगा जिनमें से पांच लाख रुपये मैदान मेंटेनेंस एवं रिपेयरिंग पर व्यय, तीन लाख रुपये कोच को मानदेय /सैलरी एवं दौ लाख रू0 खेल सामग्री के लिए होगा।अगले साल से हर केन्द्र को पांच लाख रुपये प्राप्त होंगे। साई का 2024 तक 1000 जिलों में खेलों इंडिया के लघु सेंटर खोलने की योजना है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में खेलों इंडिया का स्टेट सेंटर बनाया गया है एवं रायपुर में खेलों इंडिया की हॉकी की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी भी घोषित की गई है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)