
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
- उप वन संरक्षक प्रबंधक लक्ष्मण सिंह प्रेक्षक नियुक्त
- राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन, संवीक्षा एवं निर्वाचन की तैयारियों का किया निरीक्षण
- राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया में निर्वाचन हेतु नाम निर्देशनों में प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा एवं निर्वाचन की तैयारी का प्रेषण कर रिटर्निंग ऑफिसर्स को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023 के प्रेक्षण कार्य के लिए उप वन संरक्षक प्रबंधक (विपणन) श्री लक्ष्मण सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री लक्ष्मण सिंह का मोबाईल नंबर 9926171851 है। श्री लक्ष्मण सिंह को कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर निर्वाचन के संबंध में शिकायत व सूचना दे सकते हैं।
प्रेक्षक श्री लक्ष्मण सिंह ने रेस्ट हाऊस में रिटर्निंग ऑफिसर्स (पंचायत) से राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन, संवीक्षा एवं निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत नाम निर्देशन से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। प्रेक्षक श्री सिंह ने राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया में निर्वाचन हेतु नाम निर्देशनों में प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा एवं निर्वाचन की तैयारी का प्रेषण कर रिटर्निंग ऑफिसर्स को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम गठुला, फरहद, पनेका, बाकल के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
