
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आत्मानंद स्कूलों में संविदा पद की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा व साक्षात्कार 16 से 18 जून तक
मुंगेली / शौर्यपथ / जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर थाना, सरगांव, लोरमी, पथरिया एवं मोतिमपुर-अमरटापू में विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार व कौशल परीक्षा 16 जून से 18 जून तक प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को निर्धारित स्थल पर प्रातः 08 बजे उपस्थित होना अनिवार्य हैै।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, वाणिज्य के लिए 16 जून, शिक्षक कला, हिन्दी, अग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर, व्यायाम के लिए 17 जून तथा सहायक शिक्षक अंग्रेजी, विज्ञान, ग्रंथपाल के लिए 18 जून को दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा व साक्षात्कार के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 54 पदों पर 488 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट मुंगेेली.जीओव्ही.डाॅट.इन का अवलोकन कर सकते है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
