Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

कृमि मुक्ति दिवस 16 अगस्त तक :कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत

  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में कृमि मुक्ति दिवस 10 से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेन्डाजॉल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बच्चों में गंभीर कृमि संक्रमण होने से पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी व भूख न लगना जैसे कई लक्षण हो सकते हैं। इससे बचाव हेतु उन्हें एल्बेंडाजाॅल की खुराक देना जरूरी होता है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि एक भी बच्चा एल्बेंडाजाॅल खुराक लेने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपने बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेन्डाजॉल की गोली खिलाने की अपील भी की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि जिले के 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के 03 लाख 50 हजार 246 बच्चों को 16 अगस्त तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क एल्बेंडाजाॅल की दवा खिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि छुटे हुए बच्चों को माॅप-अप दिवस 17 अगस्त को एल्बेंडाजाॅल की गोली खिलाई जायेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एम. के. राय सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)