July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महिलाओं का आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने का सपना होगा साकार

    • rounak group

    घर की छोटी-छोटी जरूरतें होगी पूरी
      मुंगेली /शौर्यपथ /शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब महिलाओं का आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनने का सपना साकार होगा। घर महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी। घर की छोटी-छोटी जरुरतें पूरी होंगी। महिलाएं इस योजना के तहत प्राप्त राशि का कई कार्यों में उपयोग कर सकेंगी। किसी का सपना अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का है, तो किसी का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनने का। इस योजना से महिलाओं के सपनों को अब नई पंख लगेंगे।
                   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को बटन दबाकर योजना के तहत प्रथम किश्त की राशि पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत पहली किश्त की राशि पाकर जिले की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई। ग्राम संबलपुर की हितग्राही श्रीमती सुमन सिंह परिहार ने कहा कि यह योजना महिलाओं के हित में एक बड़ा कदम है। महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। वह इस राशि से अपने बच्चों को सुनहरा भविष्य देगी। इसी तरह ग्राम संबलपुर निवासी माधवी ने बताया कि इस राशि से वह अपने बच्चों के पढ़ाई एवं ट्यूशन के खर्च की पूर्ति करेंगी। श्रीमती खुशबू जांगड़े ने बताया कि अब उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। जवाहर वॉर्ड मुंगेली निवासी मंजू यादव ने बताया कि इस योजना से प्राप्त राशि से सिलाई मशीन खरीदकर अपने सिलाई के व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार के हिसाब से साल में कुल 12 हजार रुपए महिलाओं को प्रदान की जाएगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision