August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर. राजेन्द्रन पेरिस ओलम्पिक में आब्जर्वर के रुप में भाग लेने हेतु रवाना हुये।

    • rounak group

     शौर्यपथ /इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी द्वारा 33वीं ओलम्पिक खेल का आयोजन पेरिस (फ्रांस) में दिनांक 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। पेरिस ओलम्पिक खेल 2024 में भारत के 16 खेलों एथलेटिक्स, तिरंदाजी, बैडमिन्टन, बाॅक्सिंग, घुड़सवारी, गोल्फ, हाॅकी, जूडो, रोविंग, सेलिंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन एवं कुश्ती के 117 खिलाड़ी भाग ले रहे है। पेरिस ओलम्पिक खेल में बाॅक्सिंग खेल का आयोजन दिनांक 27 जुलाई से 04 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
        पेरिस ओलम्पिक खेल में छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर. राजेन्द्र को बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री आर. राजेन्द्रन दिनांक 25 जुलाई 2024 को रायपुर से दिल्ली होते हुये पेरिस के लिये रवाना हुये।
        श्री आर. राजेन्द्रन बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहसचिव भी है। श्री आर. राजेन्द्रन बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशल्स क्वालीफाइड 2023, रिंग ऑफिसियल कमीशन  के डेपुटी चेयरमेन तथा टेक्निकल एवं रुल्स कमिशन के सचिव भी है।
      श्री आर. राजेन्द्रन की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जूड राॅड्रिक्स, उपाध्यक्ष डाॅ. दुर्गेश अवस्थी, श्री नूतन सिंह ठाकुर, श्री नरेश डाकलिया, महासचिव श्री चूड़ामणि ठाकुर, सहसचिव श्री रंगनाथन, श्री नवीन दास, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश यादव, संस्थापक सदस्य श्री आर.एन. बनर्जी, अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री विरेन्द्र यादव, सिलेक्शन कमिटी के सदस्य  श्री पी.के. राय, वरिष्ठ बाॅक्सर श्री लालमन यादव, श्री कुलदीप सोनकर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के समस्त जिलों/इकाई के अध्यक्ष सचिव एवं राज्य के खिलाड़ियों ने बधाई देते हुये अपनी अपनी शुभकामनाये प्रदान की।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision