August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आत्मसमर्पण:13 लाख की इनामी महिला नक्सली ने एसपी के सामने किया आत्म समर्पण

    • rounak group

    रिपोर्ट_दुखहरण  सिंह ठाकुर
     शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर महिला ACM नक्सली  ने किया आत्मसमर्पण।
      कबीरधाम / शौर्यपथ /  कबीरधाम जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की आत्म समर्पण नीति से प्रभावित होकर आज एक महिला  नक्सली ने आत्म समर्पण किया है।महिला नक्सली के ऊपर मध्यप्रदेश में 3 लाख और छत्तीसगढ और महाराष्ट्र में 5_5 लाख का इनाम कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था।महिला नक्सली रानीता उर्फ़ हिड़मे कोवासी पति प्रेम पिता सन्नू कोवासी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी पुलनपाड़, गोल्लापरा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (एम् एम् से जोनल कमिटी क्षेत्र के गोंदिया-राजनंदगांव-बालाघाट , जीआरबी डिवीज़न अंतर्गत टांडा/मलाजखंड  एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रिय थी। उक्त महिला नक्सली के खिलाफ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में कुल 19 अपराध दर्ज हैं, छत्तीसगढ़ में जिला केसीजी में 3 अपराध दर्ज हैं।छत्तीसगढ़ शासन के ‘‘नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला कबीरधाम में  विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना का हो रहे व्यापक प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर आज एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्म समर्पण किया।आत्मसमर्पित महिला नक्सली को नक्सली पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी. इसके साथ छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रावधानित अन्य समस्त सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।आज जिला पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव,जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं पुष्पेंद्र बघेल उपस्थित थे।

    Rate this item
    (2 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision