July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सायबर फ्राड़ में ट्रेडिंग के नाम पर तीन करोड़ चालीस लाख की ठगी करने वाला गिरफतार

    • rounak group

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले एक अन्तर्राष्ट्रीय ठग को थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल राजनांदगांव द्वारा गिरफ्तार किया गया है l ठगो के द्वारा वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से सम्पर्क कर शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर लिंक भेजकर फेक वेबसाईड का ट्रेडिंग एप्प डाउनलोड करवा कर करते धोखाधड़ी किया जाता है।आरोपियों द्वारा फ्रॉड रूपयों को करीब 8 विभिन्न बैंक खातों मे प्राप्त कर उन खातों से पुनः दर्जनों बैंक खातों मे आर.टी.जी.एस./एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से अपने साथियो के बैंक खाता मे ट्रांसफर कर प्राप्त पैसो को ए.टी.एम. व चेक के माध्यम से केरल राज्य के कई जिलों मे निकालते थे।पीड़ित से प्राप्त करीब 60 लाख रुपये को डेबिट कार्ड की मदद से दुबई मे किया गया विदड्रवाल किया गया l थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल राजनांदगांव की टीम ने आरोपी सहल शाह उम्र 25 साल को सिंगापुर से आते ही उसके निवास मल्लापुरम केरल से किया गया गिरफ्तार किया l

    प्रार्थी राहुल जैन द्वारा दिनांक 17 अगस्त को थाना बसंतपुर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06 अलग-अलग मोबाईल नम्बरों के धारक द्वारा 08 विभिन्न बैंकों के खाते में वेबसाइट लिंक https www.triponfinance.com एवं आमंत्रण कोड भेजकर शेयर मार्केट ट्रेडिंग एवं आई.पी.ओ. में अधिक मुनाफे का झूठा वादा कर कुल तीन करोड़ चालीस लाख पंचानबे हजार रूपये की ठगी की गई है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 365/2024 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66-डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन बसंतपुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया गया। जिसपर थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल द्वारा सिटीजन फाइनेंसियल साईबर फ्रॉड रिपोटिंग पोर्टल के माध्यम से 3,41,95,000/- रूपये फ्रॉड किए गए रकम को होल्ड करवाया गया जिसमें 57,32,277/- रूपये होल्ड हुआ है जिसकी वापसी प्रक्रिया जारी है। साथ ही थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के बैंक डीटेल निकाला गया जिसमें आरोपियों द्वारा फ्रॉड रूपयों को करीब 08 विभिन्न बैंक खातों मे प्राप्त कर उन खातों से पुनः दर्जनों बैंक खातों मे आर.टी.जी.एस./एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से अपने साथियो के बैंक खाता केरल, उत्तरप्रदेश, असम आदि राज्यों मे ट्रांसफर कर ठगी से प्राप्त पैसो को ए.टी.एम. व चेक के माध्यम से केरल राज्य के कई जिलों मे निकालते थे। इसके अलावा आरोपियों द्वारा पीड़ित से प्राप्त करीब 60 लाख रुपये को डेबिट कार्ड की माध्यम से दुबई मे रकम विदड्राल किये हैं। उक्त प्रकरण में मोबाईल नम्बर एवं अन्य दस्तावेज खंघाले गये जिस आधार पर आरोपी पता तलाश हेतु पार्टी केरल रवाना किया गया साक्ष्य के आधार पर उक्त टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदक के बैंक खाते के स्टेटमेंट और आरोपी द्वारा उपयोग किए गए बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि सबसे पहले आवेदक के बैंक खाते से मुख्य आरोपी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 730000 /- रूपये ट्रांसफर किया गया जिसे सहयागी आरोपी सहल शाह के बैंक खाता एवं उसके दोस्तों के बैंक खातों में रुपए ट्रान्सफर कर दिया गया जिसे आरोपी सहल शाह ने ए.टी.एम. से नगद के रूप में निकाला है। स्टेटमेंट दिनांक आधार पर आरोपी सहल शाह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड, फेडरल बैंक का पासबुक, 01 नग मोबाईल फोन को विधिवत जप्त कर आरोपी सहल शाह को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेरिथल मनना, केरल में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर राजनांदगांव लाया गया है। इस प्रकार थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल को एक अंतर्राष्ट्रीय आरोपी जो सिंगापुर से अपने घर केरल आया था को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। साईबर सेल की 01 टीम अभी भी केरल में है जो साईबर फ्रॉड के अन्य 01 आरोपी जो दुबई से केरल पहुंचा है की सरगरमी से तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना बसंतपुर से थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, उनि देवा भारती, आर. मोसीन खान, साईबर सेल से प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, सउनि द्वारिका प्रसाद, प्र.आर. बसंत राव, आरक्षक मनीष वर्मा, अमित सोनी, परिवेश वर्मा, मनोज खुंटे, हरीष ठाकुर, जोगेश राठौर, हेमंत साहू, आदित्य सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

    Rate this item
    (1 Vote)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision