August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    • rounak group

    - युवोदय जनहित एवं सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता का एक मंच
    - जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ की संयुक्त पहल युवोदय
    राजनांदगांव /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था,अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है।
    उल्लेखनीय है कि युवा शक्ति हौसले और जज्बे की मिसाल है। असीम संभावनाओं के लिए वर्तमान और सुनहरे भविष्य का आधार है। हमारा भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्हीं युवाओं को समर्पित युवोदय एक मंच है। एक नाम और शुरूआत बदलाव की राजनांदगांव जिले के एक बेहतर और सुरक्षित कल के लिए। युवा साथ आ रहे हैं और एक कारवां बन रहा है। एक समृद्ध और खुशहाल राजनांदगांव के बुनियाद की। युवोदय, एक मंच और माध्यम है, ऊर्जावान युवाओं के जनभागीदारी की, जो समस्याओं के समाधान कर सुनहरे भविष्य बुनने दृढ़संकल्पित हैं। जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल युवोदय में युवा साथ आकर कदम बढ़ा रहे हैं।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, श्री भरत वर्मा, श्री रमेश पटेल, सरपंच बरगा श्री कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय श्री अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, यूनिसेफ राज्य सलाहकार श्री चन्दन कुमार, श्री अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, युवोदय श्री विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision