July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उत्तरप्रदेश टीम सेमीफइनल मे पहुंची, बिलासपुर ने अमरावती को हराया,महिला वर्ग मे दीनदयाल चैलेंजर ने चीखली ड्रैगन्स को हराया

    • rounak group

    0 आज मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "रुद्राक्षम् नाईट" का आयोजन, सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे फ्लड लाइट का उद्घाटन

    0 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच चीखली ड्रैगन्स विरुद्ध दीनदयाल चैलेंजर्स के मध्य खेला गया, जिसमें दीनदयाल चैलेंजर्स ने मैच के पूर्ण समय तक 2-2 गोल बराबरी के पश्चात मैच मे शूट आउट के माध्यम से 3-2 से जीत हासिल की। दीनदयाल चैलेंजर्स की ओर से घानिष्ठा साहू एवं कनक मरकाम ने 2-2 गोल एवं ममता साहू एक गोल किया तो वही चीखली ड्रैगन्स की ओर से पुशपीता साहू ने 3 गोल तथा रौशनी पटेल ने 1 गोल किया। बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध राजनांदगाँव के मध्य खेला गया जिसमें उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम ने राजनांदगाँव को 6-2 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश कि ओर से हिमांशु, पुनीत पाल, देवेंद्र सिंह, नितिन,लक्की एवं शिवम् ने 1-1 गोल किया वही राजनांदगाँव की ओर से शुभम साहू एवं नरेंद्र निषाद ने 1-1 गोल किया। बालक वर्ग का का दूसरा मैच बेहत रोमांचक रहा। स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर विरुद्ध अमरावती के मध्य खेल गया। मैच मे बिलासपुर की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज की। बिलासपुर की ओर से ओम यादव ने चार गोल तथा आनंद सूर्यवंशी ने 2 गोल किया वही अमरावती महाराष्ट्र की ओर से उज्जैर मोहम्मद ने 5 गोल अपने टीम के लीये किया। एस ई सी एल बेस्ट दर्शक का अवार्ड दीनदयाल वार्ड क्रमांक 06 निवासी अनुराग कापकार को प्रदान किया गया

    0 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला फ़्लैश हॉकी स्टिक

    उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शन के लीये बालिका वर्ग मे घानिष्ठा साहू, पुशपीता साहू को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग के मैच मे बिलासपुर टीम से खिलाड़ी आनंद सूर्यवंशी को और उत्तरप्रदेश प्रदेश से हिमांशु को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया गया। *मैदान मे फ्लड लाइट का शुभारंभ करेंगे संतोष पांडेय

    0दूधिया रोशनी से जगमगायेगा चिखली स्कूल का मैदान

    रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण को सुचारु से संचालित करने के लीये एवं खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का वातावरण प्रदान करने के उद्देस्य से चिखली स्कूल मैदान में फ्लड लाइट का शुभारंभ राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय जी के द्वारा किया जाएगा । लाइट सांसद निधि द्वारा स्वीकृति किया गया है। खेल मैदान में लाइट व्यवस्था लगने के बाद चीखली स्कूल का मैदान दूधिया रोशनी से जगमगायेगा और क्षेत्र के बच्चों को अब शाम के समय दूधिया रोशनी में अपने खेल को निखारने में मदद मिलेगी।

    0मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान मे आज भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

    रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "रुद्राक्षम् नाईट" का आयोजन चिकली स्कूल मैदान में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध गायक रोशन शेंडे के द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग मे तीसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी,पार्षद रवि सिन्हा,शिव वर्मा एवं सुनील साहू,समाज सेवी देवेश वैष्णव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रमेश डाकलिया, अजय झा, प्रकाश शर्मा, प्रिंस भाटिया, अरुणेश झा, योगेश्वर सिन्हा, गुणवंत पटेल, सरद तिवारी, ज्ञानचंद जैन, जहांगीर खान, अयूब इरफ़ान, अनुराज श्रीवास्तव, दिग्विजय श्रीवास्तव, तृप्ति निषाद, कमलेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, हंस कुमारी साहू, दीपमाला नायडू उपस्थित रहे। अंडर 14 बॉयज प्रदर्शन मैच लिटिल स्टार बसंतपुर विरुद्ध रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी - 3 बजे *अखिल भारतीय प्रतियोगिता* 4 :00 बजे बिहार विरुद्ध गोंदिया 5 बजे करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision