
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
BHAVYA योजना के तहत छत्तीसगढ़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजने मंजूर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी ने दी स्वीकृति
रायपुर / शौर्यपथ / भारत औद्योगिक विकास योजना (क्च॥्रङ्कङ्घ्र) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित स्टेट लेवल कमेटी की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे भारत सरकार को भेजने की मंजूरी दी गई।
406.72 एकड़ में प्रस्तावित है औद्योगिक पार्क
छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (ष्टक्रष्ठ्र) द्वारा प्रस्तावित यह पार्क जिला रायपुर के नवा रायपुर अटल नगर में करीब 406.72 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। यहां विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
बैठक में परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (ष्ठक्कक्र), मास्टर प्लान, भूमि उपलब्धता, आवश्यक अधोसंरचना, परियोजना लागत, वित्तीय व्यवस्था तथा क्च॥्रङ्कङ्घ्र की संचालन गाइडलाइन के अनुरूप प्रस्ताव का परीक्षण किया गया।
ष्ठक्कढ्ढढ्ढञ्ज के समक्ष रखा जाएगा प्रस्ताव
स्टेट लेवल कमेटी की मंजूरी के बाद अब ष्टक्रष्ठ्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत परियोजना प्रस्ताव को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (ष्ठक्कढ्ढढ्ढञ्ज), भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगा। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के अगले चरणों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, ष्टस्ढ्ढष्ठष्ट के प्रबंध संचालक उमेश कुमार झा, हृक्रष्ठ्र नवा रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित कलेक्टर रायपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
