October 03, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रोजगार, डिजिटल सेवाओं और कौशल विकास को नई गति: मुख्यमंत्री साय

    • doing of business

    नवा रायपुर के युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र; चिप्स-सीएससी के बीच एमओयू, 250 करोड़ की लागत से बनेगा नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में रोजगार, डिजिटल गवर्नेंस और कौशल विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण पहलें आगे बढ़ाई गईं। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नागरिक सेवाओं को आसान बनाने चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के बीच एमओयू हुआ तथा नवा रायपुर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौंपा गया।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सरल एवं पारदर्शी सेवाएं और नई पीढ़ी को आधुनिक कौशल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नवनियुक्त अभियंताओं से गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नवा रायपुर के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

    8.23 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हो चुके हैं। आने वाले वर्षों में करीब पौने दो लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है। सरकार सरकारी भर्तियों के साथ उद्योग, निजी क्षेत्र, स्टार्टअप, उद्यमिता और कौशल आधारित रोजगार पर भी जोर दे रही है।

    एक प्लेटफॉर्म पर ज्यादा डिजिटल सेवाएं
    चिप्स-सीएससी एमओयू के बाद सेवा सेतु की सेवाओं को सीएससी के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोडऩे की दिशा में काम होगा। इससे नागरिकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम होगी और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नजदीकी केंद्रों से अधिक सेवाएं मिल सकेंगी। दोनों प्रकार के केंद्रों पर एकरूप ब्रांडिंग और साइनबोर्ड भी लगाए जाएंगे।
    वर्तमान में सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 907 सेवाएं 16,619 केंद्रों से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 1 अप्रैल 2025 से अब तक 54.23 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 90 प्रतिशत से अधिक का निराकरण किया गया है। वहीं 28,450 सक्रिय सीएससी के माध्यम से 600 से अधिक शासकीय एवं व्यावसायिक सेवाएं मिल रही हैं। केंद्र सरकार की 166 सेवाओं को भी सेवा सेतु से जोडऩे की प्रक्रिया जारी है।

    250 करोड़ की लागत से बनेगा स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
    नवा रायपुर में करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। संस्थान में करीब 20 ट्रेड में प्रतिवर्ष लगभग 4 हजार युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रशिक्षण को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल सकें।
    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर आधुनिक अधोसंरचना और शिक्षा-कौशल संस्थानों के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित की भावना के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त अभियंता उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision