
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
वन मंत्री केदार कश्यप ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया श्रमदान, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
रायपुर । जनभागीदारी से स्वच्छता और जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश देने के लिए बस्तर जिले के ग्राम पंचायत चपका स्थित रामपुर आश्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इस दौरान ऐतिहासिक मंदिर परिसर, मारकंडी नदी घाट और प्राकृतिक जलकुंड की साफ-सफाई की गई।
जनभागीदारी से चला स्वच्छता अभियान
अभियान में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंदिर परिसर, नदी घाट और प्राकृतिक जलकुंड के आसपास फैले कचरे, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट को हटाया। सामूहिक श्रमदान के जरिए धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ प्राकृतिक जलस्रोतों को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
वन मंत्री केदार कश्यप ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने और प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण में आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने नदी घाट और प्राकृतिक जलकुंड को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन में जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छ भारत मिशन की टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल ने स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता और प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
