
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मृणेन्द्र चौबे
अंबागढ़ चौकी/शौर्यपथ /नगर के वार्ड क्रमांक-4 स्थित गणेश टेकरी पहाड़ी पर एक पेड़ के नीचे नरकंकाल मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मिले कपड़ों, मोबाइल और चप्पलों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस को पहाड़ी पर पेड़ के नीचे नरकंकाल मिला। पास ही सड़े-गले कपड़े, जींस, टी-शर्ट, स्पोर्ट्स चप्पलों की एक जोड़ी और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। पेड़ पर भगवा रंग का गमछा भी लटका मिला। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण मोबाइल खराब हो चुका है। पुलिस उसमें लगे सिम की मदद से उपलब्ध जानकारी जुटाने और पहचान तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
0 आत्महत्या या अन्य वजह, जांच के बाद होगा खुलासा
घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर नगर में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग पुराने समय में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि अन्य किसी दूसरी घटना की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है। मौत की वास्तविक वजह जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजने का निर्देश दिया।
0 शिक्षण संस्थानों के नजदीक है पहाड़ी क्षेत्र
गणेश टेकरी के आसपास का इलाका नगर के शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय महाविद्यालय के नजदीक है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में युवाओं की आवाजाही बनी रहती है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग भी उठ रही है।
फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान नरकंकाल की पहचान, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच और मौत के कारणों का पता लगाने पर है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
