
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रदेशभर में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश, जय बग्गा और वैभव गोलछा के आवास पर दस्तावेजों की पड़ताल; दुर्ग-भिलाई सहित कई शहरों में भी जांच तेज
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में कथित कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाले से जुड़े मामलों की जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीमों ने प्रदेशभर में एक साथ छापेमार कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई के तहत राजनांदगांव में दो कारोबारियों के आवास जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे।
जानकारी के अनुसार, जांच टीम ने राजनांदगांव में कारोबारी जय बग्गा के निवास पर दबिश दी। वहीं दूसरी टीम ने सनसिटी स्थित कारोबारी वैभव गोलछा के आवास पर छापेमारी की। दोनों स्थानों पर जांच अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की पड़ताल किए जाने की सूचना है।
प्रदेश के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोल लेवी और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) से जुड़े कथित शराब घोटाले की जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसियों की टीमें रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, गरियाबंद और राजिम सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डेढ़ दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी जा रही है।
जांच के नतीजों पर टिकी निगाहें
फिलहाल छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई जारी है। दोनों कारोबारियों के ठिकानों से क्या-क्या दस्तावेज अथवा अन्य साक्ष्य मिले हैं, इस संबंध में जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने और जांच एजेंसियों के अधिकृत बयान के बाद ही इस अभियान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रदेशभर में चल रही इस कार्रवाई को कोल लेवी और कथित शराब घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
