
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
18.75 करोड़ के जिला कार्यालय भवन सहित सर्किट हाउस, आमनेर नदी पुल और सड़क निर्माण की समीक्षा
निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश, बाधाएं दूर करने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
खैरागढ़ / शौर्यपथ / लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस, खैरागढ़ बायपास, आमनेर नदी पर उच्च स्तरीय पुल तथा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
18.75 करोड़ का संयुक्त जिला कार्यालय भवन जून 2027 तक होगा तैयार
खैरागढ़ में 18 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बन रहे संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि भूतल के स्तंभों का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रथम तल के ब्लॉक 'ए' में स्लैब एवं शटरिंग का काम जारी है, जबकि ब्लॉक 'बी' और 'सी' में कॉलम स्तर तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। भवन को जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
मार्च 2027 तक सर्किट हाउस और फरवरी में पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
सचिव ने 3 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। यहां ऊपरी ढांचे का निर्माण जारी है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है।
आमनेर नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल के दोनों एबटमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। पांचों पियर का निर्माण तथा छह में से तीन स्पैन की ढलाई का काम प्रगति पर है। पुल निर्माण फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। सचिव ने निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण की बाधाएं शीघ्र दूर करने के निर्देश
राज्य मार्ग क्रमांक-5 पर 10.40 किलोमीटर लंबाई में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की भी समीक्षा की गई। लगभग 10 किलोमीटर में डीबीएम कार्य, 400 मीटर क्षेत्र में वृक्ष कटाई तथा पाइपलाइन एवं विद्युत पोल स्थानांतरण से जुड़ी बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता श्रीमती अर्पणा चौरपगार, सेतु संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता चंद्रकिशोर पाण्डेय, विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग के कार्यपालन अभियंता अब्दुल कादिर सहित विभागीय अधिकारी, अभियंता और ठेकेदार उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
