November 05, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत नेताम के घर में आई खुशहाली

    • doing of business

    पहले हर महीने 1500 से 2000 रुपए तक आता था बिजली बिल, अब शून्य हुआ भुगतान
    3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र एवं राज्य शासन से मिली 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी

    राजनांदगांव । बिजली बिल के बढ़ते खर्च से परेशान एक परिवार को अब हर महीने बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है। घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित होने से न केवल बिजली खर्च से छुटकारा मिला है, बल्कि परिवार के बजट में भी बचत का नया रास्ता खुला है। यह कहानी है राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मांगीखुटा निवासी यशवंत नेताम की, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन किया है।

    यशवंत नेताम के अनुसार, सोलर पैनल लगवाने से पहले उन्हें हर महीने लगभग 1500 से 2000 रुपए तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया। इसके लिए उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई।

    सोलर पैनल स्थापित होने के बाद अब उनके घर में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन हो रहा है। यशवंत नेताम का कहना है कि पहले जहां हर महीने बिजली बिल चुकाने की चिंता रहती थी, वहीं अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। बिजली पर खर्च होने वाली राशि की बचत से परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बिल में राहत देने वाली योजना नहीं है, बल्कि आम परिवारों को आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल भी है।

    यशवंत नेताम ने इस योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य परिवारों से भी सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।

    योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर घरेलू बिजली खर्च कम करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। यशवंत नेताम का अनुभव इस योजना से मिलने वाली आर्थिक राहत का एक उदाहरण है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision