
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेती-किसानी की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही सम्मान निधि की राशि
24वीं किस्त से मिली आर्थिक सहायता, किसान ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
राजनांदगांव । खेती-किसानी में बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए समय पर आर्थिक संसाधन उपलब्ध होना किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग प्रदान कर रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी किसान लीलाधर साहू भी इस योजना से लाभान्वित होकर आर्थिक संबल प्राप्त कर रहे हैं।
लीलाधर साहू ने बताया कि खेती उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। फसल उत्पादन से लेकर परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति तक उनकी निर्भरता कृषि पर है। खेती के दौरान बीज, खाद एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था के लिए समय-समय पर धनराशि की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि काफी मददगार साबित होती है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती-किसानी से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में करते हैं। इससे कृषि कार्यों के लिए छोटी-छोटी जरूरतों की व्यवस्था करने में सहूलियत मिलती है और आर्थिक बोझ भी कुछ हद तक कम होता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण भी उनके लिए आर्थिक सहयोग लेकर आया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2 हजार रुपए सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में अंतरित किए जाते हैं। इस व्यवस्था से किसानों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध होती है, जिसका उपयोग वे खेती-किसानी की आवश्यकताओं के अनुसार कर सकते हैं।
किसान लीलाधर साहू ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहयोग देने के साथ खेती के कार्यों में आत्मविश्वास बनाए रखने में भी सहायक है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
