August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजस्व प्रबंधन में प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार अर्जित करने वाले राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभिंयता एवं उनकी टीम को मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम ने किया सम्मानित

    • doing of business

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कम्पनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में राजनांदगांव संभाग को राजस्व प्रबंधन के क्षेत्र में उकृश्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार अर्जित करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम ने प्रदेष स्तर पर प्रथम पुरस्कार अर्जित करने वाले राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.आर.के. मुर्ति एवं उनकी टीम का हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया।
    उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कम्पनीज के मुख्यालय रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कम्पनीज के अध्यक्ष अंकित आनंद द्वारा राजनांदगांव संभाग को राजस्व प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृश्ट कार्य करने हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता मेश्राम ने कहा कि रीजन में राजनांदगांव संभाग को प्रदेष स्तर पर सम्मान मिलना हम सबके लिए गौरव का विशय है। इस उपलब्धि से अन्य संभागो को भी सकारात्मक सोच के साथ राजस्व प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्षन करने की प्रेरणा मिली है। उन्होने आगे कहा कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए नये कनेक्षनों को तत्परतापूर्वक जारी करना, सभी कनेक्षनों में उचित क्षमता के मीटर लगाना, मीटर खराब होने पर तत्काल बदला जाना, सही मीटर रीड़िग करना एवं समय पर देयक जारी करना, उपभोक्ता सेवा को बेहतर करना, उपभोक्ताओं की षिकायतों का तत्काल उचित निराकरण करना, समय-समय पर कनेक्षनों की जांच, राजस्व मांग एवं राजस्व संग्रहण में समुचित वृद्धि सुनिष्चित करना, वितरण हानि में अपेक्षित कमी लाना, अवैध कनेक्षनों की रोकथाम, निर्बाध विद्युत प्रदाय, विद्युत उपकरणों एवं लाइनों का समय-समय पर रखरखाव आदि सुनिष्चित कर समर्पित भाव से कार्य कर हम निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है।
    इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता व्ही.आर.के. मुर्ति ने प्रदेश स्तर एवं कंपनी परिवार से मिले सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सफलता के लिए टीम वर्क, प्रतिबद्धता एवं अनुषासन को इसका मूलमंत्र निरूपित किया। इस सम्मान समारोह में सहायक एवं कनिश्ठ अभियंताओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता तरूण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता सुश्री गीता ठाकुर, बीरबल ऊइके, एस.आर. साण्डे सहित सहायक अभियंता एवं कनिश्ठ अभियंता उपस्थित हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision