July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा

    • rounak group

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर बरामदों में बैठे लोगों से कोरोना संक्रमित मरीजों को मितानिनों और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही दवाइयों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने आज लोरमी विकास खण्ड के ग्राम खुड़िया सहित अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम जाकड बांधा, बहाउड़, जमुनाही, सुरही, अतरिया, बम्हनी, कटामी, छपरवा और ग्राम अचानकमार का दौरा कर घरों के बरामदों में बैठे लोगों से सौजन्य मुलाकात कर उनसे गांव के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम जमुनाही में कुंवर सिंह, दुर्गेश, ग्राम निवास खार के हरिनंदन , जाकड बांधा में श्रीमती राजमती, संतोषी , ग्राम सुरही में राम सिंह ठाकुर, ग्राम अतरिया खार में रामजी ध्रुव और ग्राम कटामी में नवीन कवर और प्रेम सिंह ध्रुव तथा ग्राम अचानकमार में सुरेश कुमार साकत से सौजन्य मुलाकात कर कोरोना संक्रमित, लोगों की स्थिति मितानिनों और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही निशुल्क दवाइयों आदि की जानकारी प्राप्त की।
    उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को मितानिनों और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई दवाइयों का सेवन उनके द्वारा बताई गई विधि के अनुसार सेवन करनी चाहिए। इससे कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे है। इसी तरह उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, खाद्यन्न की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत गरीबो को माह मई और जून में निशुल्क चावल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बंधित उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल निशुल्क प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर लोरमी तहसील के तहसीलदार लीलाधर ध्रुव मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision