
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जिले में रोका छेका अभियान के तहत गौठान में पशुओं के चारा, उनकी देखभाल एवं टीकाकरण की व्यवस्था की गई। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में गौठान की परंपरा रची-बसी है। गौठान में एक साथ पशुओं को रख कर फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आज रोका छेका अभियान अंतर्गत विकासखंड मोहला में 4 गौठानों मोहला, परसघाट, खमटोला एवं मार्री में कृषक संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 899 पशुओं का गलघोंटू टीकाकारण, 50 उपचार, 236 औषधि वितरण, 99 कृमि नाशक दवापान किया गया।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. देवरस ने बताया कि रोका छेका अभियान अंतर्गत विकासखंड मानपुर में 2 गौठानों नेड़गांव एवं नवागांव में कृषक संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 280 पशुओं का गलघोंटू टीकाकारण, 32 उपचार, 36 औषधि वितरण, 25 कृमि नाशक दवापान किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
