
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर, 7 अक्टूबर 2026 / शौर्यपथ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर का बुधवार को बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में दिव्यांगजनों के पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कमिश्नर ने शिविर में लाभान्वित हुए दिव्यांगजनों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को योजनाओं के माध्यम से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
चार जिलों के दिव्यांगजनों को मिल रहा लाभ
धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित इस शिविर में बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शिविर का आयोजन स्वयंसेवी संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवं एनएसई फाउंडेशन के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुविधा मिल सके।
आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता पर जोर
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल सहायक उपकरण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। प्रशासन द्वारा ऐसे प्रयासों के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाने और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
