August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर पुलिस ने कोरोना काल में एक बार फिर से मानवता का परिचय दिया है। बस्तर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्ववारा आज रविवार को एक  व्यक्ति  जिसके पास  खाने के लिए कुछ नहीं था  तथा अनावश्यक  इधर-उधर घूम रहा था जिसे  पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा  पूछताछ करने पर  रोने लगा  तथा बोलने लगा मैं मजदूरी का काम करता हूं संजय मार्केट में सामान अनलोड करके जीवन यापन करता हूं  2 दिन से कुछ नहीं खाया हूं सर  बहुत भूखा हूं  जिस पर समारू नाम के व्यक्ति को  थाना लाकर  खाना खिलाया गया  तथा थाना प्रभारी एमन साहू के निर्देश पर  उसके घर  इतवारी बाजार थाना के शासकीय वाहन पर  छोड़ा गया एवं  उसके साथी व परिजनों के लिए भी  खाना का व्यवस्था कराया गया  तथा  उसे  थाना कोतवाली का नंबर भी दिया गया  किसी प्रकार की भी खाने संबंधी कोई परेशानी हो  तत्काल  कोतवाली पुलिस से संपर्क करें  ऐसा समझाइश देकर  घर तक छोड़ा गया।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने सांसद बस्तर के द्वारा चलाई जा रही मुहिम (साँसद-कोविड जन सहायता केंद्र) में बस्तर साँसद दीपक बैज स्वयं लगातार अपना बहुमूल्य समय दे रहे है। साथ ही आज युवा कांग्रेस जिला बस्तर व बस्तर एन.एस. यू.आई. की टीम ने भी पहुँच कर अपना समर्थन दिया
    बस्तर सांसद दीपक बैज जी के पहल से बस्तर संभाग के 6 जिलों बस्तर,दंतेवाड़ा,सुकमा,बीजापुर,नारायणपुर,कोंडागाँव एवँ अन्य जिलों के लिए 24 घंटे कोरोना पीड़ित व उनके परिजनों के मदत हेतु तत्पर है।
    लॉक डाउन होने के कारण गाड़ीयो का आवागमन बन्द होने से मरीज़ो एवँ उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसे देखते हुये सांसद जी के द्वारा मरीजो व दूसरे जिले में फंसे लोगों को आर्थिक सहायता एवं अस्थायी एम्बुलेंस के रूप में गाड़ी की व्यवस्था कर उनको घर पहुचने की मदद कर रही है जो कि सराहनीय है। इस कार्य मे उनके वॉलिंटियर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
    आज इसी तारतम्य में युवा कांग्रेस व एन.एस.यू.आई. की टीम भी अपना समर्थन देने पहुँची व इस सहायता केन्द्र की सराहना की एवँ बस्तर संभाग के युवाओं से अपील की इस मुहिम का हिस्सा बने एवँ जरूरत मंद लोगो की मदत करें। इस दौरान यूथ कांग्रेस से बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,बस्तर जिलाध्यक्ष जिशान कुरैशी,विधानसभा अध्यक्ष पल्लव यादव,विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान,सहदेव नाग,कमल झ्हज,केदार सिंह ढेक,अभिषेक डेविड,कृष्णा कश्यप,सौरभ तिवारी,हकीम खान,सामेल नाग,राजेंद्र त्रिपाठी,रेहान खान,अनुराग महतो एवँ एन.एस. यू.आई.से आदित्य सिंह बिसेन प्रदेश सचिव एवं बस्तर लोकसभा प्रभारी, ज्योति राव प्रदेश सचिव, अरुण गुप्ता प्रदेश सह सचिव, अंकित सिंह कार्य. जिलाध्यक्ष, विशाल खंबारी विधानसभा अध्यक्ष जगदलपुर,पंकज केवट जिला महासचिव,राम दुग्गे जिला सचिव,धवल जैन जिला अध्यक्ष एनएसयूआई स्कूल यूनिट, फैसल नवी ब्लॉक अध्यक्ष जगदलपुर, अयाज खान शहर अध्यक्ष एनएसयूआई स्कूल यूनिट,अक्षय अग्रवाल सचिव आदि मौजूद रहे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / भानपुरी थाना अन्तर्गत ग्राम हिरलाभाटा-सिवनी के नन्दकिशोर दिवान एवं प्रहलाद दिवान के घर 29 अप्रैल के शाम 3.45 के करीब अचानक से आई तेज आंधी तूफान ने उनका काफी नुकसान कर दिया। नन्दकिशोर दिवान के नवीन पोल्ट्री फार्म में अचानक आये तेज आंधी से साइड में लगे लोहा जाली और छत के लिए उपयोग किया हुआ सीमेंट सीट पूरी तरह टूट फूट गया, आंधी से इस तरह से नुकसान हुआ है मानों किसी मशीन द्वारा जानबूझकर तोड़कर उसपर कोई रोलर चला दिया हो, प्रकृति का एैसा कहर कोई देखे तो देखता ही रह जाये।बता दें कि अभी लगातार लॉकडाउन के कारण पोल्ट्री फार्म में कोई मुर्गी नहीं थे जिसके कारण वहां कोई भी कार्य नहीं कर रहा था जिससे किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई परंतु शेड एवं पोल्ट्री से संबंधित लाइटें और दाना डिब्बे आदि पूरी तरह से तबाह हो गया,आंधी की रफ्तार इतना तेज था कि सात लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।
    वहीं पास में ही प्रहलाद दिवान के घर में बने गाड़ी रखने एवं गाय बैल बांधने हेतू बने शेड को भी तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है, कई सीमेंट शीट घर से काफी दूर जा गिरा और टूट फूट गये, शेड के सीट घर में भी जाकर गिरे जिससे घर में भी नुकसान हुआ ,नुकसान लगभग लाख रूपये का यहां भी हुआ है।
    अचानक आये आंधी से हुये नुकसान के लिये घर वालों ने तहसीलदार को अवगत करा दिया है।नायब तहसीलदार जागेश्वरी पोयाम ने हल्का पटवारी के माध्यम से नुकसान का आंकलन कर आपदा प्रबंधन के तहत छतिपूर्ती राशि जल्द से जल्द दिलवाने का आश्वासन दिलाया है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेख चंद जैन एवं सुबोध लागू ने आज सयुक्त रूप से कलेक्टर रजत बंसल को कोरोना महामारी मे आपातकालीन मरीजो को परिवहन के दौरान एंबुलेंस मे उपयोग होने वाला पोर्टेबल ओक्सीजेन कोंसनट्रेटर के दो सेट प्रदान किये साथ ही संसदीय सचिव एवं विधायक जैन ने अपने पिता स्वर्गीय श्री सिरेमल बुरड की स्मृति मे रेड क्रॉस सोसाईटी के नाम हजार 51000/- चेक भी सौपा
    इस दौरान परिवार सदस्य रमेश जैन,संतोष जैन अनिल जैन,के अलावा अलेक्स्जेँडर चेरीयन,हरेंद्र पाणिग्रही सहित विकास दुग्गड भी उपस्थित रहे

    जगदलपुर / शौर्यपथ /शुक्रवार को बस्तर साँसद दीपक बैज के पहल पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी बैठक हुई। यह बैठक साँसद,विधायक,एवँ जिला प्रशासन के साथ 5 बजे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में रखा गया लगभग 2 घंटे से भी ज्यादा देर तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरोना काल मे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजों एवँ उनके परिजनों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो व छोटी छोटी कमियों एवँ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मा0 मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के मानसा अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। जिसमे प्रमुख रूप से बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप,चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजांम की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :-
    1️⃣मरीज़ो की संख्या को देखते हुए तत्काल वेंटिलेटर ख़रीदी करने का निर्णय
    2️⃣आक्सीजन की कमी ना हो इस लिए लिक्विड आक्सीजन और ऑक्सीजन प्लांट हेतु भेजेंगे शासन को प्रस्ताव जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद
    3️⃣कोरोना की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में करेंगे एम.बी.बी.एस.डॉक्टरों की भर्ती
    4️⃣आक्सीजन में वेंटिलेटर के कंट्रोल पैनल के लिए देंगे 27 लाख
    5️⃣वार्ड बाय एवँ स्टाफ नर्सो की ड्यूटी संख्या में करेंगे बढ़ोतरी व जरूरत पड़ी तो और भी करेंगे भर्ती
    6️⃣पी पी ई किट,ग्लब्स व अन्य आवश्यक सामग्री की कमी ना हो इस हेतु तत्काल क्रय करने के निर्देश
    7️⃣भोजन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश
    8️⃣बफर जोन में जाने की अब अटेंडरों को नहीं होगी अनुमति व मरीज़ो के सहायता के लिए बढ़ाये जाएंगे कर्मचारी अस्पताल केम्पस में प्रवेश हेतु जारी किए जाएंगे आईडी कार्ड
    इस दौरान प्रशासनिक अमला कलेक्टर रजत बंसल,पुलिस अधीक्षक दीपक झा,सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत चन्द्रवाल,मेडिकल कालेज डीन डॉक्टर यूएस पैकरा, अधीक्षक डॉ केएल आजाद,तहसीलदार व कोविड वार्ड प्रभारी राहुल गुप्ता,सी.एच.एम.ओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल मीडिया प्रभारी ममता सिंह राणा ने प्रदेश सरकार एवम जिला प्रशासन से कहा कि फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में सतत सेवाएं दे रहे बस्तर जिले के पत्रकारों के लिए कोरोना का इलाज करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करती हूं ।प्रदेश सरकार से यह भी मांग करती हूं कि संक्रमित पत्रकारों के निजी /शासकीय अस्पतालों में हरसंभव इलाज करवाने की मांग करती हुँ।
    पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएं। बस्तर जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच विपरीत परिस्थिति में जन जन तक आवश्यक सूचनाएं खबरें पहुंचाने के नेक काम में पत्रकार भाई लगे हैं ।जनता की आवाज बन कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और लगातार संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं परंतु पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओ के अभाव में वे जूझने मजबूर है ।ऐसे में पत्रकारों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन की है। पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में हमारे बहुत से पत्रकार भाई संक्रमित हुए और संक्रमण के चलते कई पत्रकारों की मृत्यु भी हो चुकी है ,जो की छत्तीसगढ़ के लिए अपूर्ण क्षति है ।
    प्रदेश सरकार से मैं यह कहना चाहती हूं कि पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए ,साथ ही कोरोना महामारी में दायित्व निभाते हुए जिन पत्रकारों ने अपनी जान गवाई है, उनके परिजनों को भूपेश सरकार उचित मुआवजा प्रदान करें, सरकार से मैं यह भी मांग करती हूं कि कोरोना ड्यूटी में लगे समस्त शासकीय कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राज्य के 18 वर्ष से अधिक युवाओं के निःशुल्क वैक्सीनेशन के निर्णय हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव का आभार व्यक्त किया गया, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सभी ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश पदाधिकारीयो ने अपने घरों से आभार छत्तीसगढ़ सरकार स्लोगन के साथ हाथों में पोस्टर लेकर 18 वर्ष और उसके ऊपर के लोगो को मुफ्त वैक्सीन दिए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी का आभार व्यक्त किया ।
    इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा कि एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ कर राज्यों को दुगने से अधिक दामों पर वैक्सीन खरीदने कह रही है वही इसके उलट छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इन वैक्सिनों को अधिक दामों में खरीदकर भी युवाओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है,
    राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल एवं युवा कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी जावेद खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से प्रदेश का हर युवा गदगद है और मुक्तकंठ से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा कर रहा है, इसलिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज इन युवाओं की आवाज बन कर सरकार के इस फ़ैसले के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रही है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को धन्यवाद दे रही है।
    युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास , छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा और सह प्रभारी एकता ठाकुर ने भी छग सरकार का अबहर व्यक्त करते हुए इसे एक संवेदनशील निर्णय बताया और मुख्यमंत्री बघेल के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।।

    मुख्य बातें
    * कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश के बाद भी पूरा इजेक्शन मेडिकल काँलेज को नहीं देकर प्रायवेट हास्पिटल को भी अधिक रेट में दिया जाना एवं एम.आर.पी रेट और खरीदी रेट सभी मेडिकल लाईन में जानते हैं ,बावजूद आपदा को अवसर में बदलने वाले धंधेबाजों को संरक्षण देने वाले ड्रग इंसपेक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग कि जायेगी बस्तर में नहीं चलने देंगे मनमानी - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
    * बस्तर जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद नियमो कि धज्जिया उड़ाके अपनी मनमानी करते हुए ड्रग इन्स्पेक्टर पे हो उचित कार्यवाही होगी स्वास्थय मंत्री जी से शिकायत बस्तर में नहीं चलने देंगे मनमानी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले कि जानकारी मिलते ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भ्रष्ट सरकार के प्रशासन को मुर्ख बनाकर ए.डी.आई. और डी.आई के संरक्षण में रेमडीसिवीर का धंधा बस्तर जिले में ए.डी.आई और डी.आई ने मिलकर निजी मेडिकल स्टोर को ब्लेक मार्केटिंग करने का लाईसेंस दें दिया है जो निंदनीय है अशोभनीय है बस्तर के जनप्रतिनिधि क्यूँ है खामोस ! जबकि बस्तर रेडक्रॉस को यदि रेमडीसिवीर मिलता जो पहले से ही आम जनताओ को कई प्रकार कि सेवा दें रहे है तो निश्चित ही निर्धन गरीब को भी रेमडीसिवीर का इंजेक्शन मिल जाता !
    लेकिन तकनीकी रूप से प्रशासनिक अधिकारी एक्सपर्ट नहीं होने का पूरा पूरा लाभ ए.डी.आई और डी.आई ने बस्तर जिले में खूब लाभ उठाया है, जबकि स्पष्ट प्रशासनिक निर्देश के बाद भी जिस तरीके से नीजी मेडिकल स्टोर वाले के लिए अनुसंशा कर रहे है !उसी तरीके से रेडक्रॉस जन औषधि केंद्र के लिए रेमडीसिवीर इंजेक्शन के लिए अनुसंसा पत्र नहीं दिया गया, ऊपर से नीजी मेडिकल स्टोर के मालिक को, प्रशासनिक अधिकारियों से मिलाकर गुमराह करने के साथ ही अधिक रेट में रेमडीसिवीर खरिदने के लिए बाध्य करने का प्रयास किया गया है जो गलत है समस्या काल को अवसर में बदलने का घिनोना पाप है, जबकि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश के बाद भी, पूरा इजेक्शन मेडिकल काँलेज को नहीं देकर प्रायवेट हास्पिटल को देना वो भी अधिक रेट में दिया गया।
    जबकि एम.आर.पी रेट और खरीदी रेट सभी मेडिकल लाईन में जानते हैं ,आपदा को अवसर में बदलने वाले धंधेबाजों को संरक्षण देने वाले ड्रग इंसपेक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग के साथ साथ छत्तीसगढ़ स्वास्थय मंत्री जी को भी पत्र लिख जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी (जोगी) सारी बातों से कराएंगे अवगत । यदि कार्यवाही नहीं होती है ! तो जनता के आक्रोश का सामना प्रशासन करेगा। प्रशासन खरीदी बिल मंगाकर देख ले कि कैसे भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों ने इस आपदा को भी जनता को लूटने का अवसर प्रदान किया है। यदि रेडक्रॉस के लिए ड्रग इंसपेक्टर अनुसंशा करते तो आज कई लोगो को मरने से रोका जा सकता था। रेट कंट्रोल करने का भी अधिकार इन्ही का होता है। अब भी प्रशासन मूर्ख बन ताकता रहेगा तो उनका पढ़ाई एवं पद किसी काम का नहीं .

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बुधवार को मेडिकल कालेज डिमरापाल केम्पस गेट नंबर 1 के सामने साँसद कोविड जन सहायता केंद्र का शुभारंभ बस्तर साँसद दीपक बैज जी के द्वारा किया गया। कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी या मदद के लिए यहाँ 12 घंटे सुबह 10 बजे से रात 10 बजे वालेंटियर उपस्थित रहेंगे और अपनी सेवाएं देंगे। यह जन सहायता केंद्र 10 दिनों अस्थाई बनाई गई है।
    कोरोना के विषम परिस्थितियों में बेड,ऑक्सीजन सिलेंडर,दवाई एंबुलेंस,शव संबंधी तथा अन्य चिकित्सीय सहयोग हेतु बस्तर,दंतेवाड़ा,सुकमा,बीजापुर,नारायणपुर,कोंडागांव एवं अन्य जिलों के लिए मदद को तैयार रहेंगे . शुभारंभ के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु,साँसद प्रतिनिधि बस्तर सुशील मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,कमल झ्हज,अनुराग महतो,शाहनवाज खान,सौरभ तिवारी,मनोज यादव,दीपक सेठिया,कृष्णा कश्यप,अब्दुल हकिम,आदर्श दलाई,मेकाज डीन यू.एस.पैकरा,अधीक्षक के.एल. आज़ाद,कोविड वार्ड प्रभारी डॉ खिलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision