
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / एक माह के लॉक डाउन के बाद अब व्यापारियों द्वारा लॉक डाउन का विरोध होना प्रारम्भ हो गया है आपको बता दे कि बस्तर में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने 16 अप्रैल से लॉक लॉक डाउन लगा दिया था शुरुआत में यह लॉक डाउन 15 दिन का था लेकिन बढ़ते बढ़ते यह 1 महीने से ज्यादा का हो गया जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति भी लगातार खराब हो रही है व्यापारियों का कहना है कि वे अब दुकान किराया,ब्याज व वेतन भुगतान में व असमर्थ है पूरे प्रदेश में एक माह के लॉक डाउन के बाद अब अनलॉक की प्रकिया जारी है ऐसे में बस्तर के व्यापारियों को उम्मीद थी उनको राहत मिलेगी पर लॉक डाउन को 31 तक बढ़ा दिया गया।
मुख्य मार्ग व्यापारी समिति ने कलेक्टर व विधायक रेखचन्द जैन से मिलकर सीमित समय के लिए व्यापार की अनुमति हेतु आग्रह किया था जिससे उनको 48 घण्टे के अंदर अनुमति मिलने का आश्वासन मिला था पर 3 दिन बाद भी उनकी मांग पूरी नही हुई है अब मुख्य मार्ग व्यापारी समिति अब लॉक डाउन के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।
मुख्य मार्ग व्यापारी समिति के अध्यक्ष दिनेश सराफ ने बताया कि व्यापारी कोरोनकाल में प्रशासन के नियमो का पालन करते हुए उन्हें पूरा सहयोग कर रहे है लेकिन अब 1 माह के लॉक डाउन के बाद जब बस्तर में कोरोना के मामले कम हो रहे है अब व्यापारीयो की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सीमित समय तक व्यापार करने की छूट मिले लगातार बार बार लॉक डाउन होने से पहले ही व्यापारी कर्ज में डूबते जा रहे है ऐसे में अगर अभी उनको प्रशासन द्वारा सीमित समय के लिए व्यापार करने की अनुमति नही देती है तो समिति के सदस्य अपने अपने दुकान के सामने सांकेतिक प्रदर्शन देंगे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की मंशानुरूप संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर हो या ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी तारतम्य में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने जिला निर्माण समिति मद से दो बहुप्रतीक्षित सड़कों का भूमिपूजन संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, लोकनिर्माण सभापति यशोदा राव व पार्षद नेहा ध्रुव ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर श्री फल फोड़कर किया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि बीआरकोल्ड स्टोरेज से पल्ली नाका तक 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण होगा जिसकी लागत 757 लाख रुपए है ।
इस सड़क मार्ग के बनने से शहर में यातायात का दवाब कम होगा और इसी प्रकार गीदम रोड़ फारेस्ट नाका से सरगीपाल तक की सड़क की स्थिति खराब थी जोकि 267लाख रुपए से निर्माण किया जाएगा जोकि कुल एक हजार चौबीस लाख रुपए से होगी जिससे जनता को इस सड़क की सुविधाएं जल्द उपलब्ध होगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद द्वय कमलेश पाठक, ललीता राव, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, युवा नेता छोटु धुव्र, संयुक्त महामंत्री राजकुमार सेठिया, लीला सुप्रिया, बंटी भदौरिया, कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा, उपयंत्री व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि बस्तर जिले में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में जगदलपुर शहर सहित पूरे जिले के व्यापारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे व्यापारियों ने इस वैश्विक महामारी के रोकथाम हेतु कंधे से कंधे मिलाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया है। जिससे फलस्वरूप बस्तर जिले में हम कोरोना वायरस के पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करने में सफल हुए है। इसके साथ ही इसके रोकथाम एवं पीड़ित लोगों की मद्द हेतु समाज के सभी वर्गो के साथ-साथ व्यापारियों के सहयोग से पुख्ता इंतजाम भी सुनिश्चित किये गए हैं। कलेक्टर श्री रजत बंसल बस्तर जिले में कोरोना वायरस के नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में जगदलपुर शहर के व्यापारिक प्रतिनिधियों की बैठक ली। श्री बंसल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिले के व्यापारियों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एडिशनल एसपी ओपी शर्मा, आयुक्त नगर निगम प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम जी.आर. मरकाम सहित अन्य अधिकारियों के अलावा व्यापारिक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में दिन बुधवार को 395 परिवार जो बीपीएल कार्ड धारी है उन्हें पार्षद सविता सुरेश गुप्ता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के द्वारा खाद्यान्न सामग्री पार्षद निधि से वितरण किया गया,पार्षद सविता सुरेश गुप्ता का कहना है कि मेरे वार्ड में रहने वाले बीपीएल कार्ड धारियों को खाद्यान्न सामग्री के साथ-साथ हरी सब्जी देने का निर्णय ली हुँ एवम वार्ड के समस्त जनों को काढ़ा भी पिलाया जाएगा। 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाद्यान्न सामग्री बाटा गया, इस खाद्यान्न वितरण में मुख्य रूप से नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कश्यप,सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश झा, सूर्य भूषण सिंह,अमर झा, विनय राजू एवम अमित तिवारी उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / शहर में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले 02 तस्करों पर जगदलपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करने में सफलता हासिल किया गया है । सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों को संग्रहित कर बेचने के फिराक में है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । टीम के द्वारा नयामुण्डा में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया । कार्यवाही दौरान 02 संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम कुरसो बघेल और अनिल बघेल निवासी पनारापारा का होना बताये, जिनकी तलाशी लेने पर एक बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाई pyeevon spas plus नामक दवाई कुल मात्रा 3600 कैप्सूल मिला, जिनके संबंध में पूछताछ पर दोनों के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कि मामले में दोनों आरोपी कुरसो बघेल और अनिल बघेल द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई की तस्करी करते पाये जाने पर दोनों के विरूद्व थाना बोधघाट में धारा – 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई है और आरोपियों के कब्जे 3600 नग pyeevon spas plus कैप्सूल, 01 मोटर सायकल, 01 मोबाईल, 800/- रूपये जप्त किया गया है । जप्तशुदा नशीली दवाई की कीमत – 25,000/- रूपये है । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है ।
इस कार्यवाही मे निरीक्षक धनंजय सिन्हा
सउनि0 विश्वराज सोलंकी, सतीश यादव
प्र0आर0 उमेश चंदेल,
आरक्षक चंदन गोयल, भीम मंडावी, प्रदीप पीटर, मनकू राम कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
जगदलपुर / शौर्यपथ / मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मंगलवार को आग से सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान नगर सेना के अधिकारियों ने आपात स्थिति में आगजनी से निपटने और मरीजों को सुरक्षित निकालने की वार्ड बॉय, सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटर, पम्प व ऑक्सीजन अटेंडर को ट्रेनिंग दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के अध्यक्ष अशोक बघेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोविड के मरीजों को बेहतर इलाज प्राप्त हो रहा है और सभी प्रकार के मरीज यहां से ठीक होकर लौट रहे हैं, लेकिन यदि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लग जाती है तो ऐसे में बचाव के सही उपकरणों के बारे में जानना जरूरी है। साथ ही आपके पास नजदीकी फायर स्टेशन का नंबर भी होना अनिवार्य है, ताकि आप जल्द से जल्द आगजनी की सूचना दे सकें। नगर सेना के अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर तुरंत काबू पाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि आग पर सबसे पहले काबू पाने के लिए जरूरी एहतियात बरतें। अगर किसी भी भवन या बिल्डिंग में आग लग जाती है तो अंदर मौजूद व्यक्तियों को पहले निकाल लें, फिर आग बुझाने का प्रयास करें। आग लग जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि उसका हिम्मत से सामना करें।
जगदलपुर / शौर्यपथ / विधायक रेखचन्द जैन के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत मावलीपदर के ग्रामीणों ने के पेयजल की समस्या को लेकर विधायक जी को अपनी आपबीती सुनाई जिसे देखते हुए जैन जी ने तत्काल कार्यवाही कर सम्बंधी अधिकारी से चर्चा कर दूसरे दिन ही बोर-गाड़ी ग्राम पंचायत में भेज दिया गया।जिसे देखकर ग्राम वासियों में खुशियों का लहर दौड़ उठा।
विधायक जैन इन दिनों अपने क्षेत्र के लोगो से लगातार उनकी समस्या से रूबरू हो रहे है।और इस महामारी में क्षेत्र वासियों को राहत देने के प्रयास कर रहे है।
इस कार्यक्रम के संयुक्त महामंत्री बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस दरभा सोनारू नाग, सदस्य युवा दरभा साहदेव नाग,लक्मण कश्यप ,प्रभु कस्यप,एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।
बस्तर / शौर्यपथ / पुलिस थाना कोतवाली में शिक्षिका-प्रीति प्रकाश पति ज्वाला प्रकाश सायमन निवासी सी0एम0ओ0 आॅफिस के सामने जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 24.04.2021 को मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी जे-2 जो कहीं गुम गया है, प्रार्थी जो पेशे से शिक्षिका है जिससे वह बच्चों का आॅनलाईन क्लास लेते थी जिस वजह से काॅफी परेशान थी। प्रार्थिया को परेशानी को देखते हुये कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ-उपनिरीक्षक संजय वट्टी, आरक्षक सीताराम धु्रव, विश्वजीत पोर्ते के द्वारा व सायबर सेल की मदद से उक्त मोबाईल का खोजबीन किया गया। खोजबीन करने पष्चात् तस्दीक बाद विधिवत् मोबाईल प्रार्थिया को सुपुर्द किया गया। थाना स्टाफ द्वारा मोबाईल ढुंढकर सुपुर्द करने पर प्रार्थिया द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विगत दिनों होने वाली बेमौसम बारिश, आँधी और ओलावृष्टि से प्रदेश के किसानों की विभिन्न फसलों को होने वाली हानि को लेकर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पिछले कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को चौपट होने से बचाने वाला किसान आज महामारी की दूसरी लहर के दौरान खुद संकट में फंसा हुआ है।सन2020 के लॉक डाउन की वजह से जीवनोपयोगी जिंसों में बढ़ी मँहगाई का दंश झेल रहे किसानों के लिए बेमौसम बारिश से फसल खराब होना, खाद की मूल्यवृद्धि दुबले पर तीन आषाढ़ साबित हो रही है।केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि और राज्य सरकार की न्याय योजना की राशि भी किसानों के इस संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
इसलिए आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त रबी फसलों की मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। इस विषय पर तरुणा ने आगे कहा कि 15सालों तक जब प्रदेश में भाजपा की रमण सरकार थी तब काँग्रेस ने फसल बीमा योजना पर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा पर जब वह सरकार में है तो खुद कटघरे में खड़ी है।प्रदेश में लाखों छोटे किसान ऐसे हैं जिन्हें पिछली फसल के बीमा राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।बड़े,शिक्षित और रसूखदार किसानों को भुगतान हो जाता है पर छोटे, अल्पशिक्षित किसान बीमा कंपनी के दफ्तर के चक्कर लगाते रह जाते हैं अतः सरकार इसका संज्ञान ले और वंचित किसानों को पिछली बीमा राशि का भुगतान तत्काल करवाए।
तरुणा ने फसल की क्षति के आंकलन के लिए सर्वे प्रक्रिया पर भी गंभीर आरोप सरकार पर लगाए।कहा कि भाजपा सरकार के समय क्षति के आँकलन के लिए राजस्व ब्लॉक को ईकाई माना गया था भूपेश सरकार ने दिखावे के लिए पंचायत को ईकाई माना है पर फसल बीमा राशि को बीमा कम्पनी से सांठगांठ कर हड़पने का खेल तो सर्वे के दौरान ही हो जाता है।बीमा कंपनी के कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधि और पटवारी मिलजुलकर सर्वे कर भी लेते हैं और किसी को पता ही नहीं चलता और बीमा कंपनी के फायदे के हिसाब से सर्वे रिपोर्ट तैयार हो जाती है अन्नदाता किसान के साथ यह घिनौना खेल बंद होना चाहिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
