September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1132)

    जगदलपुर/ शौर्यपथ / जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शनिवार को महारानी अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग हॉस्टल टीकाकरण केंद्र जाकर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। आम जनता को जारी संदेश के विधायक जैन ने कोरोना महामारी आपदा से बचाव के लिए जागरकता एवं सतर्कता को सबसे जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी फिर तेज़ी से फैल रही है। इससे बचाव के लिए शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करना अति आवश्यक है। लोग टीका को लेकर मन से भ्रम निकल दे और हर व्यक्ति टीका लगाने आगे आये। इस बीमारी से सबको मिलकर लड़ना होगा। शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए सभी एक बार फिर एकजुट होकर इस संकट को मात देने कमर कस ले। विधायक जैन ने कहा कि वे खुद हर समय इस अभियान में साथ खड़े है और आगे भी जनता के साथ मिलकर जरूरी सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

    जगदलपुर । शौर्यपथ । * *जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने आखिरकार मारेंगा बाई पास सड़क का मरम्मत कार्य कराया शुरू आम जन लोगो को मिलेगी राहत :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी* * *मरम्मत कार्य पूरा मारेंगा चौक तक डामरी करण कार्य हो जगदलपुर विधायक जैन भी लोक निर्माण विभाग को दे आदेश ताकि आम जनता को मिले राहत - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी* * *आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क बनवाने या मरम्मत हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने हल्ला बोल किया था जिसके बाद बाईपास सड़क का मरम्मत काम हुवा शुरू - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी* * *सड़क मरम्मत कार्य हेतु पार्टी की आगामी आंदोलन स्थगित किन्तु सड़क में हुए घोटाले पे अभी भी स्टेण्ड लोक अदालत जाने को जनता कांग्रेस छत्तीगगढ जे पार्टी - नरेंद्र भवानी* *मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है की आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क की बत्तर हालत पे बीते डेढ़ हफ्ते पहले लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दे सड़क का मरम्मत या नव निर्माण करने ज्ञापन दिए थे अगर सुनवाई नहीं तो आंदोलन का चेतावनी देते हुए 7 दिन का समय विभाग को दिया गया था, बावजूद संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पे कुछ सदस्यों को लेके सड़क के आजु बाजू पंचायतो में आम जन लोगो का एवं पंचायत सरपंच का हस्ताक्षर अभियान चला ग्रामीणों से समर्थन माँगने भी निकल पड़े की तभी 15 दिसंबर रात में ही सुलिया गुडा चौक से सड़क मरम्मत का कार्य हो गया था शुरू आज 16 दिसंबर दिन में स्वयं मरम्मत का कार्य का लिया जायजा हाला की मरम्मत कार्य शुरू है बस यह कार्य पूरा मारेंगा चौक तक हो नहीं तो फिर करना होगा आंदोलन !* *वहीं नरेंद्र भवानी कहां यह डामरी मरम्मत का कार्य सुलिया गुडा चौक से सीधे मारेंगा चौक तक हो रोज करूँगा निरक्षण गुडवत्ता हीन कार्य से करे परहेज यह सड़क है बेहद जरुरी मामले में जगदलपुर विधायक श्री रेख चंद जैन जी भी से निवेदन है बस्तर जगदलपुर लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख यह मरम्मत का कार्य अच्छे ढंग से एवं मारेंगा चौक तक सम्पूर्ण करे !* *मरम्मत कार्य शुरू देख आगे की तमाम आंदोलन स्थगित किया जाता है लेकिन सड़क पे हुए भ्रस्टाचार के खिलाफ दोषियों को सजा दिलाने हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी है प्रयास रत आर टी आई का जवाब का है इंतजार मामला लेजायेंगे लोक अदालत दिलाएंगे सहा दोषियों को !*

    बेमेतरा / शौर्यपथ / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन बेमेतरा जिला प्रवास पर रहें। जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यालय बेमेतरा में जिला पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग संगठन प्रभारी किरण देव, जिलाध्यक्ष बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिला संगठन प्रभारी अजय राव एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहें।
    छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुबह रायपुर मार्ग से ग्राम जेवरा पहुचें जंहा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके पश्चात युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली के साथ कोबिया चौक होते हुए प्रभारी भाजपा कार्यालय पहुँचे तो महिला मोर्चा ने गुलाब भेंट किया। जिसके पश्चात 5 सत्रों में कार्यालय के सभागार के बैठक आरम्भ हुई। प्रभारी ने पहले सत्र में जिला पदाधिकारी,द्वितीय सत्र में मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री, तृतीय सत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। चतुर्थ सत्र में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई तथा अंतिम सत्र में मण्डल कार्यसमिति की बैठक बेमेतरा ग्रामीण मण्डल ग्राम जेवरा में सम्पन्न हुई।
    जेवरा में प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है तो मण्डल, शक्तिकेन्द्र से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सक्रिय होने आवश्यक है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को मण्डल में, मण्डल पदाधिकारियों को शक्तिकेन्द्रों एवं शक्तिकेन्द्र पदाधिकारियों को बूथों में प्रवास करने के निर्देश दिए। श्री नबीन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है उनके के पास बताने के लिए कोई भी विकास कार्य नही है। हमारे पास सरकार को घेरने के लिए मुद्दों की कमी नही है केवल आवश्यकता है कि हम एकजुटता से जनता के हितों के मुद्दों को उठाए।
    संगठन महामंत्री साय ने कहा कि भाजपा में अनुशासन का विशेष महत्व है, यहाँ प्रत्येक पदाधिकारियों को संगठन की संरचना की जानकारी होना अतिआवश्यक है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की नींव है यही हमारा बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत रहेगा।उन्होंने किसानों से कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान निर्णायक है वे सरकार में बैठाना भी जानते औऱ सरकार से हटाना भी। आज किसान सरकार से व्यथित है, जिसका परिणाम 2023 में स्पष्ठ होगा।
    ईस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी,प्रहलाद रजक, जिला मंत्री विजय सुखवानी, मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल साहू,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, उपाध्यक्ष राजा पांडेय,फिरतु राम साहू,हर्ष तिवारी,नीलू राजपूत, परमेश्वर वर्मा,दीपेश साहू,निशा चौबे,नीतू कोठारी,तनु दीवान आदि उपस्थित रहे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / खरीफ फसलों की गिरदावरी के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति 28 सितंबर तक की जा सकती है। राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार जिले की समस्त भूमि के संबंध में भूमि स्वामी का नाम, क्षेत्रफल और उस पर ली गई फसल का विवरण खसरा के साथ ही विभागीय वेबसाइट में दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग की वेबसाइट https://revenue.cg.nic.in/bhuiyanreport  में देखा जा सकता है। ग्रामवार और भूस्वामीवार फसल क्षेत्राच्छादन की जानकारी ग्राम पंचायत भवन या ग्राम के प्रमुख स्थानों में चस्पा की जाएगी। प्रविष्टि के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति 28 सितंबर तक तहसील कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद 14 अक्टूबर तक फसल क्षेत्राच्छादन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में विशेष ग्राम सभा में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबुत करने के उदेश्य से गोठानों मे गोठान समितियों के माध्यम से गोबर का क्रय, गोठान समितियों के गठन करने, इंदिरा मितान योजना अंतर्गत जंगल आधारित आजीविका को पुर्नजीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने, ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं ग्रामीणों को वृक्ष अधिकार पत्र प्रदान करने तथा बस्तर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध मे विचार विमर्श किया जा रहा है।
    ज्ञात हो कि कलेक्टर के निर्देश पर 02 से 09 सितंबर 2020 तक की अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों मे विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन कर उपरोक्त विषयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। साथ ही ग्राम सभा के आयोजन के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु शासन द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशो का कडाई से पालन करने कहा गया है।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्य शासन की मंशा के अनुरूप वनवासियों एवं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांकेर जिले के सिंगारभाट स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कोदो, कुटकी व रागी के प्रोसेसिंग के लिए संयत्र स्थापित किया जायेगा। इस संयंत्र के लग जाने से कोदो, कुटकी और रागी की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिलेगा।

    विधायक शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कलेक्टर के.एल. चौहान तथा वन मण्डाधिकारी अरविंद पी.एम. की उपस्थिति में आज इस संबंध में जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कोदो, कुटकी और रागी के प्रोसेसिंग व विपणन के लिए किसानों, महिला स्व-सहायता समूह एवं युवा समूहों को दायित्व सौंपा जायेगा। कृषक उत्पादक संगठन बनाकर उसके माध्यम से कोदो, कुटकी और रागी फसलों का उत्पादन एवं संग्रहण किया जायेगा। महिला और युवा समूह के माध्यम से इसका प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन का कार्य कर कृषकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में कांकेर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मर्दापोटी सर्कल के ग्राम इच्छापुर में हर्रा लघु वनोपज के प्रसंस्करण के लिए भी एक पृथक प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की तैयारी पूर्व से की जा रही है। इस प्रकार कांकेर में लघु धान्य और लघु वनोपज आधारित दो प्रोसेसिंग यूनिट लग रहे हैं।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी के लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने महतारी एक्सप्रेस 102 कर्मचारियों का कार्य भी बड़ा दिया है| आजकल कोरोना संक्रमण के डर से लोग अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में जाने से कतरा रहे हैं तो कर्मचारियों को पहले उनकी समझाइश भी करनी पड़ रही है | बस्‍तर के दूरस्‍थ क्षेत्रों में कार्यरत महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारी कोरोना वारियर बनकर अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं। यहां 102 के कर्मचारी संक्रमित क्वारंटाइन सेंटरों में भी पहुंचकर मरीजों सहित गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में जुटे है। साथ ही अस्पतालों में उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर उन्हें घर तक पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने में जुटे हैं।
    महतारी एक्सप्रेस 102 के पायलट और ईएमटी की टीम 24 घंटे सेवा दे रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव में महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी हर बार उपयोग में लाने से पहले एम्‍बुलेंस को सेनेटाइज कर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते है। साथ ही डिलेवरी महिलाओं के अलावा क्वारंटाइन मरीज को अस्पताल पहुंचाने व घर पहुंचाते समय 102 महतारी एक्सप्रेस को प्रत्येक बार सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक मरीजों को संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए समझाइश देते हुए ग्लब्स व मास्क पहनाया जाता है।
    बस्‍तर जिला मुख्‍यालय से 50 किमी दूर भानपुरी सीएचसी के अंतर्गत आने वाले मुंडागांव प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में तैनात महतारी एक्‍सप्रेस के पायलट रामफल बंजारे ने बताया सूदूर जंगल के इलाकों में पहुंच विहिन मार्गों से होकर डिलवरी के लिए गर्भवती महिला का लेबर पेन होने की सूचना कॉल सेंटर से मिलने पर एम्‍बुलेंस लेकर 30 मिनट में हितग्राही के घर पहुंचने की कोशिश रहती है। पायलेट श्री बंजारे ने बताया प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र से 20 से 25 किमी की दूर गांव होता है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे की डयूटी करते हैं। वे चार साल से पायलट यानी एम्‍बुलेंस के ड्राइवर की नौकरी कर रहे हैं। ईएमटी घनश्‍याम बर्मन ने कहा ये उनका सौभाग्‍य है ऐसे दुरस्‍थ अंचल में जरुरतमंदों तक दिन रात कभी भी इमेंरजेंसी सेवा देते हैं। जब किसी गांव में पहुंचते हैं तो लोग डॉक्‍टर साहब कहकर पुकारने लगते हैं। मरीज की गंभीर हालत में लोगों उनकों किसी फिल्‍म नायक की तरह समझ कर सम्‍मान देते हैं।
    लॉकडाउन के दौरान मई महीने में पारापुर भंडामपुर ( चित्रकोट) निवासी फूलो बाई (28) के प्रसव पीड़ा का कॉल आया| जैसे ही महतारी एक्‍सप्रेस की टीम पहुंची इमेंरजेंसी मेडिकल टेक्‍निशयन घनश्‍याम बर्मन ने महिला की जांच की । प्रसव पीड़ा ज्‍यादा होने की वजह से मितानिन और स्‍थानीय महिलायों की मदद से घर पर ही डिलवरी करवाई गयी| प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्‍म दिया। बच्‍चा व जच्‍चा स्‍वस्‍थ्‍य होने पर एम्‍बुलेंस की टीम लोहांडीगुड़ा अस्‍पताल लेकर आयी जहाँ प्रभारी चिकित्‍सक द्वारा जांच व प्रसव बाद की दवाईयां दी गई। दूसरी टीम में गजेंद्र सिंह ईएमटी व पायलट मयाराम धुव्र महतारी एक्‍सप्रेस में सेवा देते हैं।
    वहीं हेल्‍थ एवं वेलनेस सेंटर मुंडागांव पीएचसी के प्रभारी चिकित्‍सक रोशन वर्मा (आरएमओ) ने बताया रेफरल केस में 50 किमी दूरी के दायरे में जिला मुख्‍यालय जगदलपुर में सिविल अस्‍पताल व मेडिकल कॉलेज तक इमेंरजेंसी में सेवा देकर मरीजों की जान बचाने का कार्य करते हैं। इन एम्बुलेंस से गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए उन्हें हॉस्पिटल तक मुफ्त लाया जाता है और वापस घर तक छोड़ा जाता है| महिने में 10 से 12 नार्मल डिलवरी कराया करवाई जाती है। डिलवरी के बाद जच्‍चा – बच्‍चा की जांच के बाद टीकाकारण भी किया जाता है।
    आरएमओ रोशन वर्मा ने बताया पिछले साल 179 सुरक्षित डिलवरी करवाई गयी थी । एम्‍बुलेंस की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के हाई रिस्‍क प्रेग्‍नेंसी की 2 प्रतिशत मामलों को रेफर किया जाता है। श्री वर्मा ने बताया कोरोना संक्रमण को लेकर सहमें लोग जब अस्‍पताल आने से कतरा रहे हैं तब महतारी एक्‍सप्रेस की टीम ने मोर्चा संभाला और गर्भवती महिलाओं को समझाकर अस्‍पताल में संस्‍थागत डिलवरी कराने प्रोत्‍साहित किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision