August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / दिनांक 26.06.2021 थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र शहीद पार्क चैक में दो व्यक्ति हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि सतीश श्रीवास्तव,आरक्षक 1067 बबलु ठाकुर,आर0 1093 रवि सरदार सैनिक शिव कुमार यादव के टीम द्वारा उक्त स्थान शहीद पार्क चैक में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त दानो व्यक्तियो को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम (1) परितोष सरकार पिता स्व.एम.एन. महेन्द्रनाथ उम्र 47 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर (2) सुजीत कुमार डे पिता स्व. विधु भुषण डे उम्र 45 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर का होना बताये। जिसके कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 17 बल्क लीटर, कीमती 1150/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0  186/2021 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / शहर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक महत्व के स्थल गोलबाजार को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे इस स्थान की सुंदरता भी बढ़े। आज संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू और कलेक्टर रजत बंसल ने गोलबाजार के व्यापारियों के साथ इस ऐतिहासिक स्थल के पुनर्निमाण के संबंध में स्थानीय व्यापारियों से चर्चा की। स्थानीय व्यापारियों की सलाह पर गोलबाजार को व्यवस्थित करने के लिए आयोजित बैठक में नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम सहित जनप्रतिनिधि, राजस्व विभाग, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा व्यापारी उपस्थित थे
    इस दौरान गोल बाजार को व्यवस्थित करने के लिए बनाए गए डिजाईन की प्रति भी व्यापारियों को सौंपी गई, जिससे वे इसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दे सकें।
    गोलबाजार में आयोजित बैठक में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस ऐतिहासिक बाजार को बेहतर और आकर्षक स्वरुप देने में सभी व्यापारियों के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गोलबाजार को व्यवस्थित करने से यहां व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिसका लाभ व्यापारियों को निश्चित तौर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा इस है कि इसे जल्द से जल्द व्यवस्थित कर लिया जाए, जिससे व्यापार अधिक दिनों तक प्रभावित न रहे।
    महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि गोलबाजार शहर का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। यह स्थल ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसकी योजना तैयार में सभी के सहयोग की आवश्कता है।
    कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि शहर के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र और ऐतिहासिक गोलबाजार को व्यवस्थित करने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की व्यापारिक गतिविधियों को बाधित किए बिना इस स्थल को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस स्थान की ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए हेरीटेज सर्किट में भी शामिल किया जाएगा, जिससे पर्यटक भी इस स्थान से परिचित हो सकें। उन्होंने बताया कि इस स्थान को व्यवस्थित करने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें यहां के 140 दुकानदारों को चिन्हांकित किया गया है। यहां के सभी दुकानदारों की सूची दावा-आपत्ति के लिए सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्थान का उन्नयन यहां के व्यापारियों के हितों को देखते हुए किया जाएगा। यहां पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी। गोलबाजार में दुकान का संचालन करने वाले सभी व्यापारियों को भूतल में दुकान उपलब्ध कराने के साथ ही उन छोटे व्यापारियों को भी यहां स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जो अभी खुले में दुकान का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने इस स्थान के बेहतर उन्नयन के लिए व्यापारियों से सुझाव भी लिए।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में अजित जोगी युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा ने प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी एवं युवा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह के आदेशानुसार आज दिनांक 26 जून को समय 2 : 00 बजे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल से मिल ज्ञापन दिया गया जिसके तहत ज्ञापन में यह कहा गया की, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जो कि विगत वर्षों से प्रत्येक जिले में संचालित है और इस वर्ष से समस्त विकासखंड में भी प्रारंभ किया गया है जिसमें ऑनलाइन के माध्यम से क्लास फर्स्ट से 12th तक प्रवेश दिया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है किंतु बस्तर जिले मुख्यालय में संचालित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारी संख्या में प्रवेश हेतु पंजीयन किया गया किंतु प्रवेश के लिए क्लास 1 से 40 बच्चों और अन्य क्लास में शेष रिक्तियों के अनुसार ही चयनित किया जा रहा है और बाकी शेष बचे बच्चे जो कि इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ना चाहते हैं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है ! ऐसी स्थिति में जो बच रहे है कम सीटे होने के कारण इंलिश पढ़ाई से वंचित होंगे जो नहीं होना चाहिए
    वहीं कार्यक्रम में उपस्थित :- AJYM संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता खलील उद्दीन, वेंकट राव दक्षिण OBC विभाग प्रभार अध्यक्ष, AJYM शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा, सुलेमान सोम, इमरान खान, अन्य साथी उपस्थित थे !

    अजित जोगी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा ने बस्तर कलेक्टर को दिया ज्ञापन स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सीट बढ़ाने हेतु रखी मांग बस्तर कलेक्टर बंसल द्वारा मिला आश्वाशन ! मामले में अजित जोगी युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा ने प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी एवं युवा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह के आदेशानुसार आज दिनांक 26 जून को समय 2 : 00 बजे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल से मिल ज्ञापन दिया गया जिसके तहत ज्ञापन में यह कहा गया की, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जो कि विगत वर्षों से प्रत्येक जिले में संचालित है और इस वर्ष से समस्त विकासखंड में भी प्रारंभ किया गया है जिसमें ऑनलाइन के माध्यम से क्लास फर्स्ट से 12th तक प्रवेश दिया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है किंतु बस्तर जिले मुख्यालय में संचालित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारी संख्या में प्रवेश हेतु पंजीयन किया गया किंतु प्रवेश के लिए क्लास 1 से 40 बच्चों और अन्य क्लास में शेष रिक्तियों के अनुसार ही चयनित किया जा रहा है और बाकी शेष बचे बच्चे जो कि इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ना चाहते हैं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है ! ऐसी स्थिति में जो बच रहे है कम सीटे होने के कारण इंलिश पढ़ाई से वंचित होंगे जो नहीं होना चाहिए वहीं कार्यक्रम में उपस्थित :- AJYM संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता खलील उद्दीन, वेंकट राव दक्षिण OBC विभाग प्रभार अध्यक्ष, AJYM शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा, सुलेमान सोम, इमरान खान, अन्य साथी उपस्थित थे !

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से अनुकंपा नियुक्ति का कार्य हुआ तेज बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सन्तोषी बघेल पिता स्व. सकरु बघेल निवासी लोहंडीगुड़ा को दिया नियुक्ति आदेश ! जगदलपुर /विगत कई वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों में गतिशील लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जारी निर्देशानुसार इन प्रकरणों को तत्काल निराकरण कर संबंधित परिजनों को नियुक्ति कर तत्काल नियुक्ति पत्र का आदेश दिया गया था।आज इसी कड़ी में बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा सन्तोषी बघेल पिता स्व.सकरु बघेल निवासी लोहंडीगुड़ा को दिया नियुक्ति पत्र दिया गया है। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी (खेलकूद प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र भेज कर कहा है कि आपके नेतृत्व में सरकार किसानों के बाद यदि सबसे ज्यादा लोकप्रिय है तो वह प्रदेश के खेल जगत में है, क्योंकि प्रदेश गठन के बाद पहली बार प्रदेश के खेल जगत को एक खिलाड़ी मुख्यमंत्री के रूप में मिला है, आपके मुख्यमंत्री बनने से सम्पूर्ण खेल जगत आपसे भारी आस लगाए हुए है और आप भी विभिन्न अवसरों पर अपने खेल प्रेम को जाहिर कर खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हैं।
    मुख्यमंत्री बनते ही आपने सबसे पहला काम खेल विकास प्राधिकरण बना कर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है, आपने बस्तर से लेकर सरगुजा तक विभिन्न मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स इनडोर व आउटडोर स्टेडियमों की सौगातें दी हैं, आपने 1998 के बाद पहली बार 745 पदों पर पूर्ण कालिक व्यायाम शिक्षकों व विभिन्न विश्वविद्यालयों में खेल अधिकारियों की नियुक्तियां की है किन्तु वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से खेल सुधार में किए जा रहे कार्यों में विघ्न उत्पन्न हुआ है साथ ही महामारी से खेल जगत को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रवीण जैन एवं जावेद खान शहर जिलाध्यक्ष बस्तर ने खिलाड़ियों की ओर से मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश में 2015 के बाद से उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नामों की घोषणा नही हुई है, भाजपा सरकार द्वारा चुनावों में राजनैतिक लाभ उठाने के उद्देश्य से चुनावों के दरम्यान नवंबर 2018 में खिलाड़ियों को गुमराह करने आवेदन मंगवाया था, जिस पर कोई कार्यवाही नही की थी।
    हमारी सरकार ने 25 फरवरी 2020 को उचित कार्यवाही करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन मंगवाया था, किंतु मार्च माह से लगातार विश्वव्यापी कोरोना महामारी की वजह से लगातार कार्य में व्यवधान आने से नामों की घोषणा अटकी पड़ी है, जिस वजह से हजारों खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर नही मिल पा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष व्यायाम शिक्षको के 745 पदों में भर्ती के लिए आवेदन मंगवाया गया था, जिसकी सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, कोविड संक्रमण की वजह से सभी शैक्षणिक संस्था विगत 2 सत्र से बंद है, जिस वजह से व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान नही किया जा सका है, मेरा आप से आग्रह है नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होते ही अविलंब व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में NIS प्रशिक्षकों/कोच व खेल अधिकारियों की नियुक्तियां काफी समय से नही हो पाई है, आपसे आग्रह है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित करेंगे।
    आपके द्वारा खेल विकास प्राधिकरण की घोषणा की गई है, जिसका कार्य तीव्र गति से चल रहा था, किन्तु कोविड का ग्रहण इसकी प्रक्रिया पर भी पड़ा है, खेल विकास प्राधिकरण को शीघ्र अस्तित्व में लाने का दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को देंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पेशेवर खेलों के आयोजनों के लिए अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के हमारे आऊटडोर एवं इन्डोर स्टेडियमों को कम से कम दर पर उपलब्ध कराये जाने की मांग आपके समक्ष रखता हूँ ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक अवसर दिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्याल खोले जाने आवश्यक है। प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में खास कर हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सके, इसके लिए योजना बनाई जानी चाहिए। प्रवीण जैन ने पत्र में कहा है कि खिलाड़ियों की भावना के अनुरूप 7 सूत्रीय मांगों को रखते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है।

    * भाजपा पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों दिल्ली दरबारी पार्टी है 2014 सीधी भर्ती फर्जीवाड़ा आजाकवि जगदलपुर" फर्जीवाड़ा में एक साथ आखिर बस्तर में हुए यह फर्जीवाड़ा पर कौन लाएगा न्याय संघ के साथ है छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय दल जोगी पार्टी - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी * भाजपा शासन काल में हुए भर्ष्टाचार को कांग्रेस की सरकार कर दे रही संरक्षण 2014 सीधी भर्ती फर्जीवाड़ा आजाकवि जगदलपुर"मामले में. मा. हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद. समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के शासनादेश के बावजूद. भी कोई कार्यवाही नहीं आखिर क्यूँ - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी * कांग्रेस सरकार में भाजपा शासित कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचारों पर दिख रहे एक साथ चोर मौसेरे भाई - भाई का कथन को कर रही चरितार्त कांग्रेस पार्टी क्युकी उच्च न्यालय ने याचिकाकर्ताओं के याचिका अनुसार जल्द से जल्द निर्णय देने का उल्लेख अपने आदेश के कंडिका(3)में किया है। लेकिन कांग्रेस सरकार में उच्च न्यालय के आदेशानुसार भी कोई कार्यवाही नहीं आखिर कैसे बचाने में है यह दोनों दिल्ली दरबारी पार्टी जवाब दो जिम्मेदार - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ! मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की ( स्कुल आश्रम क्षात्रावास शाशकीय चतुर्थवर्ग क्रमचारी कल्याण संघ ) के उचित मांगो का पार्टी समर्थन करती है एवं भाजपा पार्टी व वर्तमान सरकार कांग्रेस पार्टी की यह रवैये का पुरजोर विरोध करते हुए कहते है की ! 2014 सीधी भर्ती फर्जीवाड़ा आजाकवि जगदलपुर"मामले में. मा. हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद. समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के शासनादेश के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं मान हाई कोर्ट के फैसले का अपमान आखिर जिला प्रशासन. शासन. भ्रस्टाचारीयो को बचाने में क्यूँ व्यस्त समझ से परे ! और शासित सरकार कांग्रेस पार्टी दे रही भ्रष्टाचारियो को संरक्षण ! "2014 सीधी भर्ती फर्जीवाड़ा आजाकवि जगदलपुर" मामले में जो 27 तरह के फर्जीवाड़ा हुआ है सबसे प्रमुख है बोनस अंक का हुवा खेल ! आइए एक नजर भर्ती में दिए गए उस बोनस अंक पर डालते हैं जिसकी चर्चा छत्तीसगढ़ ही नहीं अब पूरे भारत में होने लगी है इस भर्ती के लिए एक स्वतंत्र भर्ती परीक्षा का आयोजन ! किया गया था,जिसका पूर्णांक 180 अंक निर्धारित किया गया था ध्यान रखें इस भर्ती परीक्षा के लिए कोई न्यूनतम अंक या पासिंग मार्क निर्धारित नहीं था।लिखित परीक्षा के प्राप्तांक के अलावा विभाग में (याद रखें सिर्फ विभाग में)पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों को अधिकतम 40(40%)तक बोनस का प्रावधान था। अब यहां गौर करें लिखित परीक्षा के प्राप्तांक को 1/3 (एक तिहाई)करके उसमें सीधे बोनस अंक को जोड़कर वरीयता सूची तैयार करने का प्रावधान रखा गया था। अब यदि आपके परीक्षा के प्राप्तांक को 1/3(एक तिहाई) करके उसमें 40 अंक सीधे जोड़ दिया जाता है तो आपके बोनस अंक स्वतः(अपनेआप)120 अंक का हो जाता है, यह एक गणित का जादुई तरीका है जिसे समझना इतना आसान नहीं है। अब तक विश्व इतिहास में किसी भी स्वतंत्र भर्ती प्रक्रिया में दिया गया सबसे बड़ा बोनस अंक है। अब इसकी उपज कहाँ से? किसके दिमाग से? किस नियम से? इसका कोई ओर छोर अब तक किसी को नहीं मिला है(जाँच समिति के जांच रिपोर्ट के आधार पर) अब खेल समझिए क्योंकि परीक्षा के लिए कोई न्यूनतम(पासिंग) अंक निर्धारित नहीं था तो विभाग में पूर्व से कार्यरत कोई कर्मचारी (या कोई अभ्यर्थी गलत तरीके से 40 अंक) 40 अंक का बोनस का हकदार है और वह परीक्षा में 00 अंक लाता है तब भी नियुक्ति का पात्र(हकदार)हो जाता है ! क्योंकि परीक्षा में 118 अंक लाने वाले अभ्यर्थी से40 अंक=120 अंक से ज्यादा होगा। अब इस अंधेरगर्दी का जिम्मेदार उस तात्कालीन शासित भाजपा सरकार है जो अभी विपक्षीय रूप में है और वर्तमान कांग्रेस की सरकार स्पष्ट भ्रष्टाचार पे भी नहीं कर रही कोई कार्यवाही दोनों ही राष्ट्रीय दिल्ली दरबारी पार्टी खेल रहे आरी पारी का खेल हो कार्यवाही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नहीं बैठेगी शांत ! वहीं संघ के कर्ताओं ने मा. उच्च न्यायालय के समक्ष पुख्ता सबूत रखा तो अपने आदेश के कंडिका (2)में कोर्ट ने भर्ती में चयनित प्रत्येक(849)अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पुनः स्क्रूटनी का जिक्र किया है। साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के याचिका अनुसार जल्द से जल्द निर्णय देने का उल्लेख अपने आदेश के कंडिका(3)में किया है। लेकिन आज दिनांक तक कोई निर्णय नहीं आखिर वर्तमान कांग्रेस सरकार कैसे बचाने में है व्यस्त जवाब तो देना होगा सरकार जिला प्रशासन को ! जबकि "2014 सीधी भर्ती फर्जीवाड़ा आजाकवि जगदलपुर" मामले में संघ के कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप जिस पर "सूचना के अधिकार " तहत प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर और जांच समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर याचिका दायर कीया गया तथा मा. हाई कोर्ट ने सभी सबूतों को स्वीकार करते हुए निर्णय दिया बावजूद कांग्रेस की सरकार में न्याय के लिए भटक रहे संघ के क्रमचारी न्याय दिलाने हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी है आपके साथ ! देखें आरोप 1)भर्ती के नियम शर्तों की कंडिका 10 के विरुद्ध भर्ती के समय दो से अधिक जीवित संतान वाले लगभग 200 से भी अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुवा जिसका सबूत पुख्ता है बावजूद कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियो को बचाने में है व्यस्त 2)बस्तर से बाहर अन्यत्र जिले के लगभग 20 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन। बावजूद कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियो को बचाने में है व्यस्त 3)नियम विरुद्ध बोनस अंकों का निर्धारण और गलत बोनस अंक के आधार पर लगभग 500 अभ्यर्थियों का चयन बावजूद कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियो को बचाने में है व्यस्त 4) आहरण संवितरण का अधिकार न रखने वाले अधिकारियों द्वारा भर्ती में लगभग 90%से भी अधिक अनुभव प्रमाणपत्र जारी करना एवं उन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन। बावजूद कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियो को बचाने में है व्यस्त 5)भर्ती के लिखितपरीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं में लभगभ 22 प्रकार के फर्जीवाड़े। बावजूद कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियो को बचाने में है व्यस्त वास्तव में सारे आरोप उच्च न्यालय में सिद्ध होने के बावजूद, शासन का आदेश कार्यवाही करने हेतु जारी होने के बाद भी, भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को वर्तमान कांग्रेस की सरकार संरक्षण क्यूँ दे रही है समझ से है परे ! तो वहीं जिला प्रशासन मान उच्च न्यालय के आदेश का पालन नहीं कर कोई कार्यवाही ना करना या कार्यवाही करने में लेट लतीफ़ करना लोकतंत्र में कानून से भरोसा उठाने जैसा कृत्य जिला प्रशासन बस्तर कर रही है ! आने वाले समय में जल्द से जल्द इन आदेशानुसार कार्यवाही नहीं हुई तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी उग्र आंदोलन कर जिला प्रशासन को आइना दिखाएगी !

    अति संवेदनशील कोलेंग में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया 73.19 लाख रुपए के आश्रम भवन एवं पोटा केबिन का भूमिपूजन
    जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील और नक्सली प्रभावित कोलेंग क्षेत्र जो कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से अब वहां शिक्षा की खुशबू फैलेगी

         जगदलपुर / शौर्यपथ / विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत 25.54 लाख की लागत से पोटा केबिन एवं आदिम जाति विकास विभाग के 47.65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आश्रम भवन का भूमिपूजन किया . इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता एवं मार्गदर्शन में अति संवेदनशील एवं नक्सली इलाके के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसी कड़ी में आज अति संवेदनशील नक्सली प्रभावित इलाके में शिक्षा की अलख जगाने के लिए 73.19 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पोटा केबिन एवं आश्रम भवन का भूमिपूजन कर रहे हैं जिससे इस संवेदनशील इलाके के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध होंगे उन्होंने कहा की अवसरों की कमी के कारण इस क्षेत्र के बच्चे मुख्यधारा से दूर हो रहे थे जिन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है और शिक्षा, स्वास्थ एवं मूलभूत सुविधाओं की पहुंच इन इलाकों में लगातार बढ़ाया जा रहा है
    उन्होंने कहा की हमारी सरकार अंदरूनी से अंदरूनी क्षेत्र के समान विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है विगत 15 सालों के भाजपा के शासन काल में इन क्षेत्रों का विकास रुक गया था जिसे हमारी सरकार ने विगत ढ़ाई साल में आगे बढ़ाने तथा मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल जनपद सदस्य सोनमती सरपंच सोनादेई कोलेंग सरपंच कंदनार सुखदेई पुजारी लालू कोटवार दुर्जन लालाराम सोमारू भुजंग आशिक साल सिंग मंगड़ू मानु राम सीईओ दरभा कौशल तेंदुलकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे

    जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मंगल बघेल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 11.10.2020 को ईम्मु उर्फ ईमरान,रौनक व अन्य के द्वारा प्रार्थी से सत्यम प्लाईवुड दंकान के पीछे ईतवारी बाजार के पास मारपीट कर पैसा छिन कर ले गया है कि रिर्पोट पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक-454/2020 धारा 394 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक रवि सरदार, बलीराम भारती के द्वारा घटना दिनांक से फरार आदतन गुण्डा बदमाश का लगातार पता तलाश किया जा रहा था।
    पता तलाश के दौरान आरोपी का घर में होने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर,(1) ईम्मु उर्फ ईमरान पिता शब्बीर हुसैन उम्र 27 साल निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर (2) हरमीत सिह पिता कलविंदर सिह उम्र 23 साल निवासी शांती नगर वार्ड दानी गली जगदलपुर को थाना कोतवाली जगदलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया।
    पुर्व मे भी गुण्डा बदमाश आरोपी ईमरान उर्फ ईम्मु का अपराध क्रमांक 21/2017 धारा 341,294,323,506 भादवि के मामले मे गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट माननीय न्यायालय से जारी हुआ था जिसे भी तामिल कराकर न्यायालय भेजा गया ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision