August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    * बस्तर परिवहन विभाग के संरक्षण में जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली बस द्वारा नियमित दर से जय्दा किराया वसूली की जा रही है एवं जिला प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन के नियमो का भी किया जा रहा उल्लघन हो कार्यवाही - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस

    * 30 सीट के बस में 50 - 60 यात्रियों को ठूस ठूस के ले जाया जा रहा है दूसरे राज्य पर ना सोशल डिस्टेंसिंग ना ही नियमो का पालन सम्बंधित विभाग एवं जिला प्रशासन है मौन हो कार्यवाही - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की कल रात 8:00 बजे दिनांक 10 जून को परपा पुलिस के साथ मारेंगा बाईपास चौंक पर जगदलपुर से हैदराबाद जा रहे कृष्णा ट्रेवल बस को रोका गया जहां वीडियो ग्राफ़ी भी की गई सबूतों के अनुसार 30 सीट बस पर 50 - 60 यात्रियों को ठूस ठूस के भरा गया था, किसी भी प्रकार से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाते बस संचालक नहीं दिख रहे थे, तो वहीं यात्रियों से बातचित के दौरान किराया का दर भी पूछा गया तो 1500 रूपए किराया लेना कहा गया जो बेहद गंभीर विषय है !
    विचार करने योगय विषय यह है की जगदलपुर जैसे जगह पर जहां सब की पहिया थमी हुई है ! वहीं उक्त बस संचालक जगदलपुर से हैदराबाद ओवर यात्रियों से भरा हुवा रहता है ! परिवहन विभाग के नाक़ के निचे यह परिवहन एक्ट का उल्लघन है बावजूद विभाग बस संचालक पे है मेहरबान आखिर क्यूँ !
    वहीं 550 किलो मीटर दुरी वाली हैदराबाद सिटी तक जाने हेतु बस्तर जगदलपुर से मजदुर साथियो से 1500 का किराया भी वसूला जा रहा यह कैसा व्यवस्था यह कैसा नियम जवाब दें जिम्मेदार, मामला पर त्वरित कार्यवाही करें विभाग बस्तर वासियों के साथ छलावा बर्दाश्त नहीं करेंगे, रोजाना हमारी निगरानी इन बसेस पर रहेगी कोई कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में परिवहन विभाग की शिकायत प्रदेश की मुख्यमंत्री जी से भी करना पड़े हम करेंगे .

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आज दिनांक 11/6/2021 जगदलपुर गीदम रोड नाका चौक मे पेट्रोल, डीजल महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया वहीं अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बेनी फर्नाडीस, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सतिश वानखेडे ,जिला प्रवक्ता मनीष गडपाले, सुभाष मेश्राम,जलंधर बघेल ,बलिराम नाग,सूरज सागर, विनीत नाग,अमन गुप्ते, अविनाश गुप्ते, रोहित अहीर, नवीन बघेल,गोलू बघेल, समीर सरमा, आकाश नाग ,यसु कश्यप और साथी उपस्थित रहे ! वहीं जगदलपुर के उभरते जनाधार वाले युवा नेता विक्रम लहरे के नेतृत्व में यह सफल कार्यक्रम किया गया !

    महँगे कम्पोस्ट को जबरदस्ती किसानों पर थोपा जा रहा
    एक जेब में पैसा डालो दूसरी जेब से निकालो यही है भूपेश सरकार की न्याय योजना
    कम्पोस्ट खाद का मुफ्त वितरण करे राज्य सरकार-तरुणा साबे बेदरकर

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि सोसायटी से खरीफ़ फसलों के लिए किसानों द्वारा खाद खरीदा जा रहा है पर किसानों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद को 10रु किलो के भाव से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबकि सरकार ने 6रु किलो में किसानों को उपलब्ध कराने की बात की थी।
    ज्ञात हो कि मोदी सरकार द्वारा पूर्व में ही खाद के दामों में वृद्धि की जा चुकि है 1200रु में बिकने वाली डीएपी आज 1800रु में बिक रही है।कहा यह जा रहा है कि दामों में वृद्धि का निर्णय केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है पर ऐसा कोई आदेश विक्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचा है।डीज़ल के भाव सौ रुपये प्रति लीटर पहुंचने को है।कोरोना काल में सुरसा की तरह मुँह फाड़ती महंगाई से किसान भाई पहले ही त्रस्त हैं ऐसे में मंहगे कम्पोस्ट खाद को जबरदस्ती किसानों पर थोपना किसानों के शोषण से कम नहीं है।न्याय योजना के माध्यम से भूपेश सरकारऔर किसान सम्मान निधि के नाम से केंद्र सरकार किसानों के एक जेब में पैसे डाल रही है तो दूसरे जेब से केंद्र और राज्य सरकार दोनों हाथों से पैसे निकाल रहे है।
    तरुणा साबे बेदरकर ने केंद्र सरकर पर तंज कसते हुए कहा किसान विरोधी मोदी सरकार की नीयत की पोल तो एक साल से जारी किसान आंदोलन ने खोल दी है पर किसान हितों के संरक्षण का वादा कर सत्ता में आई कॉंग्रेस की सरकार की नीयत की पोल भी कम्पोस्ट खाद की जबरिया बिक्री ने खोल दी है।
    किसानों को भूमि की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट खाद की आवश्यकता है इसलिए आम आदमी पार्टी भूपेश सरकार से मांग करती है कि गौठनों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद मुफ्त में किसानों को उपलब्ध कराया जाए ताकि इससे जितनी भी वृद्धि फसल में होगी उससे किसानों को लाभ पहुँचे और महंगाई के दंश से उबर सकें।

    *?शहीदों की बस्ती,बनती नही सस्ती* विद्या चरण शुक्ल जी अमर रहे, अमर रहे:- मलकीत सिंह गैदु झीरम घाटी का यह वो दृश्य है जहाँ कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों द्वारा नरसंघार करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया था जिसमे प्रदेश के वरिष्ठ नेता शहीद हुए थे आज विद्या चरण शुक्ल जी के शहादत दिवस पर कुछ यादें आप सभी के बीच साँझा कर रहा हूँ। अचानक उस समय रहे प्रदेश के प्रभारी बी • के हरिप्रसाद जी और उस समय प्रदेश के अध्यक्ष रहे भूपेश बघेल जी वर्तमान में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य जी अचानक आदेश हुआ कि जीरम की उस घटना स्थल पर जाना है, तब वह एसा समय था जब सब डरे हुए थे तब मैंने उन्हें घटना स्थल ले जा कर पूरी घटना की जानकारी दी, भाबुक हुए प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश के मुखिया बघेल जी ताज्जुब की बात रही प्रदेश के अध्यक्ष होने के बावजूद भी ना कोई सुरक्षा, ना कोई पुलिस या CRPF के जवान बस गाड़ी उठाते हुए पूरे जोश और आक्रोश के साथ घटना स्थल पहुंचे आज मुझे बहुत ही गर्व महसूस होता है जो संगठन के प्रति समर्पित रहे आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री है हम बघेल जी के नेतृत्व में सभी बड़े नेता जैसे शहीद विद्याचरण शुक्ल जी, शहीद महेंद्र कर्मा जी,शहीद नंदकुमार पटेल जी,शहीद उदय मुदलियाल जी और सभी शहीदों के सपने पूरे होने लगे है, हमें मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी पर पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमें एक दिन ज़रूर न्याय मिलेगा और इस घटना के षड्यंत्र कारी है जल्द जेल के पीछे होंगे, मैं सभी को नमन करता हूँ

    खबर विस्तार से बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज दिनाँक 11 जून 2021 (शुक्रवार) को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिले के समस्त डीजल/पेट्रोल पंप के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा इन 7 सालों में जिस प्रकार से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है उससे आज देश के गरीब, निम्न तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो गया केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है और हर वर्ग का इससे बुरा हाल है महंगाई की मार से आमजन बुरी तरह पीस रहा है लोगों का जीना मुहाल हो गया है वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान और दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, अब तो नैया पार करेगी कांग्रेस की सरकार। संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है श्री जैन ने कहा कि अच्छे दिन का झूठा वादा करके क्यों चुप बैठा है हरजाई, पूछ रही है जनता इतनी क्यों बढ़ रही है महंगाई, कब कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम, कब सरकार लगाएगी महंगाई पर लगाम। महापौर सफीरा साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है बड़े-बड़े उद्योगपति मौके का फायदा उठाकर सूदखोरी और मुनाफाखोरी में लगे हैं और केंद्र की मोदी सरकार उनके इशारे पर चल रही है दुर्भाग्य है इस देश का जिसकी कमान राजघराना के हाथों में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश की अर्ध/आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे है मोदी जी शर्म करो उद्योगपतियों की कठपुतली बनना बंद करो। कहाँ कहाँ हुए प्रदर्शन नेताम पेट्रोल पम्प– महापौर सफिरा साहू सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, सुभाष पेट्रोल पम्प–उत्तर/दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश चौधरी, कैलाश नाग व पदाधिकारी, बिलोरी पेट्रोल पम्प–नानगुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नीलूराम बघेल व पदाधिकारी, नगरनार,कस्तूरी,आमागुड़ा,खुटपदर व आड़ावाल पेट्रोल पम्प–नगरनार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी व पदाधिकारी, जयसवाल पेट्रोल पम्प–महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमल झज्ज व पदाधिकारी, कृष्णा पेट्रोल पम्प–उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्या ठाकुर व टीम, दलपत सागर पेट्रोल पम्प–दक्षिण ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अफरीद खान व टीम, तीरथ सिंह पेट्रोल पंप–एनएसयूआई के प्रदेश सचिवआदित्य बिसेन व टीम, पल्ली नाका पेट्रोल पम्प–एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित सिंह व टीम, सांई मन्दिर पेट्रोल पम्प–एनएसयूआई के अरुण गुप्ता व टीम, सोढ़ी,अग्रवाल व रिलायंस पेट्रोल पम्प–एनएसयूआई के फैज़ल नवी व टीम, दामोदर पेट्रोल पम्प–खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जावेद खान व टीम, कच्छ पेट्रोल पम्प. बीपीएस–एसटी एससी ओबीसी के अध्यक्ष विक्रम लहरे व टीम सहित अन्य कांग्रेसियों ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पम्पों में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    बस्तर जगदलपुर :- आज दिनांक 11/6/2021 जगदलपुर अनुपमा चौंक स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पेट्रोल, डीजल की महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया वहीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल झझ के नेतृत्व मे यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जहां उपस्थित ! ओडिसा प्रभारी ओमकार जैसवाल, बस्तर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक जगदलपुर राजीव शर्मा, जगदलपुर पूर्व महापौर जतिन जैसवाल, शहनाज बेगम अर्पण बाजपेयी,अफरोज बेगम,माही श्रीवास्तव,आमना बेगम अंजना नाग,ज्ञानेश्वरी जाधव,इंदु बघेल,लष्मी कश्यप अंजुम कुरैशी,अतरिक्त शुक्ला,धिरज पटेल,कनक नाग,माधुरी शर्मा कल्पना म्हश्रम, अन्य उपस्थित रहे !

    बस्तर जगदलपुर :- आज दिनांक 11/6/2021 जगदलपुर गीदम रोड नाका चौक मे पेट्रोल, डीजल महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया वहीं अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बेनी फर्नाडीस, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सतिश वानखेडे ,जिला प्रवक्ता मनीष गडपाले, सुभाष मेश्राम,जलंधर बघेल ,बलिराम नाग,सूरज सागर, विनीत नाग,अमन गुप्ते, अविनाश गुप्ते, रोहित अहीर, नवीन बघेल,गोलू बघेल, समीर सरमा, आकाश नाग ,यसु कश्यप और साथी उपस्थित रहे ! वहीं जगदलपुर के उभरते जनाधार वाले युवा नेता विक्रम लहरे के नेतृत्व में यह सफल कार्यक्रम किया गया !

    बस्तर /जगदलपुर:- बस्तर मसीही समाज के विपिन लाल ने मेहनत परिश्रम से हासिल किये डाक्ट्रेड की डिग्री वहीं मसीह धर्म विज्ञान के विषय में वे लगातार अपने ज्ञान को बढ़ाते हुए अपनी 38 साल की सेवा उपरांत वे सेवा में लगे रहते हुए मसीह धर्म विज्ञान में रिसर्च प्रारंभ किया वे लगातार कड़ी मेहनत के पश्चात 3 साल तक इस क्षेत्र में लगे रहे और उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री उन्हें यूनाइटेड थियोलॉजिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त क्रिश्चियन लीडरशिप यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क अमेरिका जो बर्कले कैलिफोर्निया यूएसए से संबंध है उनके द्वारा यह डिग्री रिसर्च के पश्चात इन्हें प्रदान की गई इस संबंध में मसीह समाज के बस्तर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरे मसीह समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है साथ ही साथ इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम छत्तीसगढ़ मसीह महासंघ ने भी बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ! उसके पश्चात उन्होंने अपनी धार्मिक सेवा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के विभिन्न गिरजा घरों में चर्च के पासवान व जिला अधीक्षक के रूप में दी ! वे मसीह धर्म के धार्मिक वक्ता के रूप में समय-समय पर राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश में जाकर विभिन्न चर्चों में एक धार्मिक वक्ता के रूप में प्रवचन दिए प्रभु के वचन को सुनाया उन्होंने अपनी सेवा जगदलपुर के सबसे पुराने और सबसे प्रमुख चर्च चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिसकोपल चर्च जगदलपुर मैं पास्टर और जिला अधीक्षक के रूप में लगभग 10 साल अपनी सेवा दिए इस दौरान ईसाइयों के पवित्र स्थान यरूशलेम भी उन्हें जाने का अवसर मिला और वह यरूशलेम बेथलहम भी जाकर प्रभु यीशु मसीह के बारे में जाना पुरानी मसीहत यहूदी व्यवस्था के बारे में भी गहन अध्ययन किया वर्तमान में वे अपनी सेवा भोपाल क्रिश्चियन चर्च में दे रहे हैं !

    05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये
    आरोपियों के कब्जे से 16,100/- रूपये नगदी बरामद
    मौके से 06 मोटर सायकल, 07 मोबाईल, 02 नग चेक एवं ताश के पत्ते बरामद
    चेक के माध्यम से भी लगाया जाता था दांव
    मो0 सांय0. FZ क्र. CG-17-KT-5925, पैशन प्रो CG.17- KB.9066, पैशन प्रो CG.17- KU.2297, बुलेट CG.17- KL.7514, एक्टिवा CG.17- KU.6644 एवं 01 नग होन्ड़ा शाईन मो0सां0 बिना नंबर का
    जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत 05,00,000/- रूपये (मोटर सायकल, मोबाईल, नगद)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आसना जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम आसना जंगल में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में रेड कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।
    रेड कार्यवाही के दौरान 05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया पूछताछ पर जिन्होनें अपना नाम चन्द्रध्वज जोशी, हितेश सेठिया, नीलकंठ कश्यप, मनीराम मौय, एवं हेमन्त कवि होना बताये जिनके फड़ एवं पास से 16,100/-रूपये नगद, 07 नग मोबाईल, 06 नग मोटर सायकल, 02 नग चेक, ताश के पत्ते बरामद किया गया । ज्ञात हो की उक्त चेक के माध्यम से भी फड़ पर दांव लगाया गया था । मामले में उक्त 05 आरोपियों के विरूद्व धारा 188,269,270 भादवि, 03 महामारी अधिनियम, 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । उक्त जप्त सम्पत्ति की सम्पूर्ण अनुमानित कीमत - 05,00,000/- रूपये आंकी गई है ।
    कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-निरी0 एमन साहू, उनि0 होरीलाल नाविक, जय वट्टी सउनि. निलाम्बर नाग, सतीश श्रीवास्तव ,आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, प्रकाश नायक, रवि ठाकुर, रवि सरदार, दीपक कुमार शामिल थे

    आरोपी- 1.चन्द्रध्वज जोशी पिता नित्यानंद जोशी, उम्र 49 वर्ष निवासी गुंमडेल, थाना नगरनार
    2.हितेश सेठिया पिता उमेश सेठिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी मालगांव, थाना नगरनार
    3.नीलकंठ कश्यप पिता प्रेमसिंह कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी आसना नयापारा
    4.मनीराम मौर्य पिता तातीराम मौर्य, उम्र 45 वर्ष, निवासी आड़ावाल नयापारा
    5.हेमन्त कवि पिता जनार्दन कवि उम्र 30 वर्ष, निवासी आसना नयापारा

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision