
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के साथ जिला जेल बालोद का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने जेल परिसर में बैरक, मेस और अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनका हालचाला जाना एवं उनके आवश्कताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से बैरकों में साफ-सफाई, पानी की समूचित उपलब्धता, बिजली आदि व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी जानकारी ली।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल परिसर में निर्माणाधीन नये बैरक भवन का अवलोकन किया तथा नए बैरक के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई गृह का निरीक्षण कर बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। कलेक्टर श्री शर्मा ने कम अवधी वाले कैदियों के कौशल विकास हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण देने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। इस दौरान शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे एलईडी के माध्यम से बैरकों में लगे सीसी टीवी कैमरे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
// गोधन न्याय योजना से खुला ग्राम बरही के ग्वालिन स्वसहायता समूह के महिलाओं के लिए आमदनी का द्वार
//गोबर बेचकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर, गांव में ही स्वरोजगार मिलने से बढ़ा आत्मविश्वास ,05 लाख 20 हजार रुपये की राशि की 1007 क्विंटल खाद बिक्री कर
//समूह के प्रत्येक सदस्यांे को हुआ 47 हजार 272 रुपए का शुद्ध लाभ
बालोद / शौर्यपथ / राज्य शासन के सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत शुरू की गई महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप यह योजना ग्रामीणों, पशुपालकों एवं महिला स्वसहायता समूह के अलावा इस कार्य से जुड़े लोगों के लिए हर तरह से उपयोगी साबित होकर कामधेनू बन गया है। जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही के स्वसहायता समूह के महिलाओं के लिए गोधन न्याय योजना से आमदनी का स्थायी द्वार खुल गया है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत बरही गौठान में ग्वालिन स्वसहायता समूह की महिलाएं अब तक 1300 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण कर चूकी हैं। इसके साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाएं अब तक 05 लाख 20 हजार रुपये की 1007 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री कर प्रति सदस्य 47 हजार 272 रूपये की राशि की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर चूके हैं। इस योजना से स्वसहायता समूह की महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिलने से उनका आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। यह योजना आज फसलों मंे डालने वाले हानिकारक रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से मुक्ति प्रदान करने के अलावा कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को भी बरकरार रखने में भी अत्यंत मददगार साबित हो रहा है। इसके साथ ही यह योजना ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए स्थायी रोजगार का जरिया बनकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आदर्श गौठान बरही में नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हंै। जिसमें से वर्मी खाद निर्माण का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आदर्श गौठान बरही में ग्वालिन स्वसहायता समूह की 11 महिलाओं द्वारा गौठान में वर्मी खाद निर्माण का कार्य किया जा रहा है। बरही गौठान में वर्मी खाद निर्माण के फलस्वरूप इस कार्य से जुड़े स्वसहायता समूह की महिलाओं को निरंतर आमदनी होने से आज उनका जीवन स्तर पूरी तरह से सुधर गया है। राज्य शासन के गोधन न्याय योजना के फलस्वरूप गोबर बिक्री एवं वर्मी खाद निर्माण से उनके जीवन में हुए बदलाव के संबंध में जानकारी देेते हुए ग्वालिन स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य केंवरा बाई ने इस योजना की मुक्तकंठ से सराहना की है। श्रीमती केंवरा बाई ने कहा कि राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने के पूर्व उन्हें रोजगार की तलाश में आसपास के अन्य गांवों में जाना पड़ता था। लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी कोई खास आमदनी नहीं हो पाती थी। राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना शुरू कर इसके माध्यम से गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद निर्माण कार्य प्रारंभ करने से आज यह योजना उनके जीवन को उनके जीवन के लिए कायाकल्प साबित हो गया है। उन्हें बताया कि आज बरही गौठान में वर्मी खाद निर्माण शुरू होने से उनके अलावा एवं उनके समूह के अन्य महिलाओं को रोजगार एवं आमदनी का बेहतरीन जरिया मिल गया है। केंवरा बाई ने कहा कि वर्मी खाद निर्माण से होने वाली आमदनी से उनका पारिवारिक जीवन सुखमय हो गया है। इस कार्य से होने वाली आमदनी का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य घरेलु कार्यों में कर रहीं है। इसके अलावा उन्होंने अपने समूह के अन्य सहयोगी श्रीमती शारदा यादव को भी उनके नये घर के निर्माण के लिए 35 हजार रुपये का सहयोग किया है। इस तरह से यह योजना इस कार्य से जुड़ेेे लोगों के जीवन को सुधारने के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी सजाने व संवारने का काम कर रहा है।
राज्य शासन के गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद का निर्माण का कार्य इस कार्य से जुड़े लोगों के लिए हर दृष्टि से उपयोगी होकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्राम बरही के ग्वालिन स्वसहायता समूह की सभी महिलाओं ने राज्य शासन की गोधन न्याय योजना की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसके माध्यम से उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार माना है।
बेमेतरा / शौर्यपथ / स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नांदघाट और दाढ़ी में दो नए महाविद्यालय के बाद अब नवागढ़ में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की भी स्वीकृति दे दी है। आदिम जाति एवं अजा विकास विभाग ने विधिवत स्वीकृति प्रदान करते हुए नवीन छात्रावास में पांच पदों की स्वीकृति भी दी है।
स्वीकृति पर संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे राज्य सरकार ने साकार कर के दिखा दिया। भूपेश सरकार ने इन चार सालों में जो इस क्षेत्र को दिया है हमारे मांगों को पूरा किया है ऐसा पिछले पंद्रह सालों में भाजपा ने नही किया। यह ऐतिहासिक है ।हमारी बेटियां छात्रावास नही होने से हाई स्कूल व उच्च शिक्षा से वंचित हो जाती थी अब ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की विभिन्न योजना से आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का द्वार खोलने वाले मुख्यमंत्री के आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नही है। अनुसूचित जाति व पिछड़े क्षेत्र में गिनती आने वाले नवागढ़ अब शिक्षा में बड़े बड़े शहरों का मुकाबला करेगा। हमारे बेटे बेटियां में काफी प्रतिभा है बस उन्हें सुविधा देने की देरी थी अब उन्हें सुविधा दी जा रही है और आने वाले समय में व्यवसायिक से जुड़े शिक्षा का भी मांग सरकार से करेंगे।
नवीन पोस्ट मैट्रिक अ जा कन्या छात्रावास के स्वीकृति से नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, मारो नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर मिरी, देवेंद्र साहू,मोंटू तिवारी, अमित जैन, रूप प्रकाश यादव, वीरेंद्र जायसवाल, आशाराम ध्रुव, द्वारिका सोनवानी, नैना कुर्रे, रतन दिवाकर, अरविंद कुर्रे, लुपेश मारकंडे ने मुख्यमंत्री व संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बेमेतरा / शौर्यपथ / शुक्रवार को भाजपा कार्यालय नवागढ़ में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को भाजपा जनों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू सहित नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। जिसके पश्चात वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि आज राजनैतिक लोलूपता और स्वार्थ की परिकाष्ठा यह हो गई है। सत्ता सुख के लिए लोग कपड़ों की तरह दल और संगठन बदल रहे है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के एकता, अखंडता और समग्रता के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्याग दिया। मात्र 52 वर्ष की उम्र में अदम्य साहसी निर्णय लेकर बलिदान का रास्ता चुन लिया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ विधायक विद्यारतन भसीन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर मे परमिट प्रणाली को चुनौती देते हुए वहां प्रवेश करके भारत के सम्मान, स्वाभिमान तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को जो मजबूती प्रदान किया। आज उसी का परिणाम है कि हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सार्वभौमिकता सुरक्षित है।
इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, महामंत्री मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टीकम गोस्वामी, द्वारिका बोयरे, शिव सोनकर, गोलु सिन्हा, मनीष सेन, राजा खान, धनी देवांगन, नरेन्द्र बंजारे, राजा, दिनेश एवं जित्ते सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत घर-घर जाकर आयुष्मानकार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रोग्रेस को बढ़ाने को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। उन्हें लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक घरों में जाकर टारगेट पूरा करने बैठक में कहा गया। पूर्व में बनाए गए आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की गई तथा प्रगति में इजाफा करने कहा गया। गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर हर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के दौरान सर्वे के समय वार्ड का नाम, वार्ड क्रमांक, कितने घरों का सर्वे किया गया, कितना आयुष्मान कार्ड बनाया गया, व्यक्ति का आधार कार्ड अपडेट है कि नहीं की जानकारी, राशन कार्ड बना है या नहीं इसकी जानकारी, आधार कार्ड पूर्व में बना हुआ है कि नहीं, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु तो नहीं हुई है, परिवार का सदस्य काम के तलाश में या किसी कारणवश शहर से बाहर रहता है यह सब जानकारी जुटाई जा रही है और इसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है ताकि इस आधार पर डाटा सुरक्षित रखा जा सके तथा इस मुताबिक आगे की कार्यवाही की जा सके। आज की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वे के दौरान आई कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली गई तथा तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए तरीके बताए गए। जिनका आधार अपडेशन नहीं हुआ है उनके आधार अपडेशन के लिए निगम के मुख्य कार्यालय के साथ ही जोन कार्यालय नेहरू नगर, जोन कार्यालय वैशाली नगर, जोन कार्यालय मदर टैरेसा नगर, जोन कार्यालय खुर्सीपार तथा जोन कार्यालय सेक्टर 6 के निगम कार्यालय से आधार कार्ड अपडेट करा जा सकता है यही नहीं सभी जोन कार्यालय से राशन कार्ड भी बनवाए जा सकता है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि हर व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें और आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले। आज की बैठक में नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, पीआरओ पी सी सार्वा व मिशन मैनेजर अमन पटले आदि मौजूद रहे।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद स्कूल के नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। एक अच्छे शिक्षक विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाता हैं। शिक्षक जो हमें सीख देते हैं उसी के कारण हम सही गलत की पहचान कर पाते हैं। शिक्षक हमारे अच्छे मार्गदर्शक होते हैं तथा उनके मार्गदर्शन पर चलकर ही हम जीवन में कामयाबी और तरक्की पा सकते हैं।
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल लालपुर, सरगांव, लोरमी एवं पथरिया में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया तथा शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप लोगों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुआ है। सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। स्वामी आत्मानंद स्कूल शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के गरीब परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा मिले इस हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल में सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री ओमकार प्रसाद कौशिक एवं समस्त चयनित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरूदीन कुरैशी ने वैशाली नगर विधानसभा के सदस्य विद्यारतन भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से कामना किया कि ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें और भरे पूरे परिवार को इस गहन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैशालीनगर विधानसभा के एकमात्र विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार-शुक्रवार की रात को निधन हो गया। 76 वर्षीय विधायक भसीन पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान विधायक भसीन ने गुरुवार-शुक्रवार दरम्यिानी रात 2 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। बताया जाता है कि दो माह पहले भी उन्हें यूरिनल इंफेक्शन की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।
विद्यारतन भसीन का जन्म 27 दिसम्बर 1947 को हुआ था। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं। एक ट्रांसपोर्टर होने के साथ ही नगर निगम भिलाई में वे ठेकेदार भी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीति में उनकी किस्मत ने उनका भरपूर साथ दिया।
विद्यारतन भसीन को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई नगर निगम से महापौर का टिकट देकर चौंका दिया था। वे चुनाव जीते और 2005 से 2009 तक भिलाई नगर निगम के महापौर रहे। इसके बाद 2013 में एक बार फिर भाजपा ने वैशाली नगर विधानसभा से उन्हें उतार का बड़ा दांव खेला और इसबार में वे जीत कर विधायक बने। वर्ष 2015 में विद्यारतन भसीन को फिर से एक बाद महापौर का प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में कांग्रेस की आंधी के बीच दुर्ग जिले से विद्यारतन भसीन एकलौते विधायक थे जिन्होंने अपनी सीट बचा ली। दुर्ग संभाग में भाजपा का एक मात्र विधायक विद्यारतन भसीन ने वैशालीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी को हराया था।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तत्कालीन रमन सरकार के रिश्वतखोर मंत्रियों की संपत्ति कुर्क कर इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की भरपाई किया जाये।बैंक घोटाले में डूबे खाताधारकों के पैसे को लौटाया जाये।बैंक के मैनेजर के नारकोटेस्ट से स्पष्ट हो गया है की तत्कालीन भाजपा सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम सहित तत्कालीन मंत्रियों को करोड़ों रुपए की रिश्वत दी गई थी ताकि इस घोटाले की जांच को प्रभावित किया जा सके और घोटाले बाजों को बचाया जा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान प्रदेश की जनता को लूटने के लिए तत्कालीन सरकार एवं भाजपा नेताओं के संरक्षण में लूटेरे फल फूल रहे थे। बैंक घोटाला हो या चिटफंड घोटाला लुटेरों की लूट में भाजपा नेताओं की भी भूमिका रही हैं चिटफंड कार्यालय का शुभारंभ से लेकर प्रचार प्रसार तक भाजपा नेताओं और रमन सरकार के मंत्रियों के मौजूदगी में होता था रमन सरकार चिटफंड कंपनियों में नौकरी देने की लालसा देकर प्रदेश के भोले-भाले युवाओं को फंसाते थे रोजगार मेला लगाकर चिटफंड कंपनियों को मदद करते थे ठीक उसी तरह बी इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के घोटाला बाजो को बचाने के लिए रमन सरकार उनके मंत्रियों ने करोड़ों रुपए की रिश्वत ली और बैंक खाताधारकों के साथ धोखा किया और जांच को प्रभावित किया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित मंत्रियों के द्वारा पैसा लिये जाने की जानकारी पुलिस को शुरू से थी यह और इसीलिये नार्को टेस्ट की सीडी अदालत में प्रस्तुत नही की गयी जबकि नार्को टेस्ट अदालत के ही आदेश से करवाया गया था। अदालत ने प्रकरण क्रमांक 614/07 की पेशी दिनांक 4/6/2007 को माननीय मुख्य न्या.मजि.रायपुर के आदेश दिनांक 25/01/2007 के अनुसार ही उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट बैंगलोर में कराया गया। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सरकार के मुखिया और इतने प्रभावशाली मंत्रियों के विषय में स्वतंत्र और निष्पक्ष विवेचना संभव ही नहीं है। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल के पैसे लेने की जानकारी मिली। ऐसी स्थिति में राज्य पुलिस द्वारा राज्य सरकार के तत्कालीन मुखिया डॉ. रमन सिंह और उनके प्रभावशाली मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल के खिलाफ जांच की ही नहीं गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र ही है लूट खसोट करना और अपना जेब भरना 15 साल में प्रदेश के हर वर्ग को लूटने का काम रमन भाजपा के सरकार ने किया था सरकारी योजनाओं में घोटाला करना और गरीब जनता को लूटने के लिए चिटफंड और इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक जैसे घोटाला करने वालो को मदद करना इनका मूल काम था।
29 दलों के सहयोग से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने बाद में उन्हीं दलों को खंडित किया भाजपा ने
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 42 दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली भाजपा किस मुंह से विपक्षी दलों के गठबंधन पर सवाल उठा रही है। 2014 के चुनाव में 29 दलों के बैसाखी के सहारे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और भाजपा ने अपने घटक दलों को ही खंडित करने काम किया जिसके चलते 17 दलों ने भाजपा से किनारा कर लिया 2019 में 21 दलों के साथ मिलकर भाजपा पुनः चुनाव लड़ी और उन्हीं दलों को धोखा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 1998 से लेकर 2022 तक 29 पार्टियों ने भाजपा के गठबंधन से खुद को बाहर कर लिया क्योंकि जिस एजेंडा के साथ पार्टियों ने समझौता किया था उसके विपरीत काम भाजपा की सरकार ने किया है। देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था से नाराज हुये, देश की संपत्ति की बिक्री किया जा रहा किसान के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। नौजवानों को रोजगार के नाम से धोखा दिया जा रहा है जिसके कारण भाजपा के गठबंधन के सहयोगियों ने भाजपा को छोड़कर जनता की आवाज बनना पसंद किया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के समान विचारधारा के लोग आज देश को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं इससे भाजपा डरी हुई है। 9 साल में मोदी सरकार देश के सामने अपनी उपलब्धि नहीं रख पाई अब देश की आवाज कांग्रेस के साथ अन्य दल बन रहे तब भाजपा गठबंधन पर सवाल उठा रही है। वह भाजपा जो खुद बैसाखी के सहारे जन्म जन्मांतर से चलते आ रही है। भाजपा की बौखलाहट से स्पष्ट हो गया है कि 202 23 में राज्यों से और 2024 में केंद्र से भाजपा की विदाई तय है। देश की जनता अब सच्चे दिन देने वाली कांग्रेस पर भरोसा कर रही है और भाजपा खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह बयान बाजी कर अपनी पीड़ा को बता रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
