Google Analytics —— Meta Pixel
June 15, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (36161)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5941)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री दोनों थे डॉक्टर फिर भी स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ा हुआ था प्रदेश

रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी पेशे से डॉक्टर थे, उसके बावजूद प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर थी। हॉस्पिटल के नाम से सिर्फ बिल्डिंग थी अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयां, मेडिकल, उपकरण कुछ भी नहीं था। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के मामले में देश में 21 राज्य से पीछे था। आंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, स्मार्ट कार्ड घोटाला, नकली दवाईयों से मौत होती थी। अस्पताल में बैड नहीं थे लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसे सामान्य बिमारी की भी दवाई नहीं मिलती थी, गंभीर बिमारी की ईलाज दूर की बात। मनमोहन सरकार ने आदिवासियों के लिए 170 करोड़ रुपए मच्छरदानी खरीदने भेजे थे उसमें भी रमन सरकार ने घोटाला किया था जिसकी सीबीआई जांच हुई है और दो सप्लायर ऊपर कार्यवाही की गई है रमन सिंह और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री को मोदी सरकार ने बचाया?
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 2674 चिकित्सा अधिकारी 480 विशेषज्ञ चिकित्सक 23 चिकित्सा विशेषज्ञ 44 दंत चिकित्सा अधिकारी की भर्ती की गई है। 85 विशेषज्ञ चिकित्सक 265 चिकित्सा अधिकारी 1640 स्टाफ नर्स 716 एएनएम 122 लैब टेक्नीशियन 2649 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 1420 अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई। 1798 हाट बाजारों में 429 डेडीकेटेड वाहनों और चिकित्सकों का दल ने चलित मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 91 लाख लोग को निःशुल्क स्वास्थ सुविधा का लाभ मिला।जिला अस्पताल रायपुर दुर्ग बालोद बलौदा बाजार कांकेर कोंडागांव बस्तर सुकमा बीजापुर बलरामपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पाटन और पलारी में हमर लैब शुरू हुई। जिला चिकित्सालयो में हमर लैब के माध्यम से 120 प्रकार के और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 प्रकार की जांच होती है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से मलेरिया मुक्त बस्तर हुई। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, हमर लैब, धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स, खूबचंद बघेल, स्वास्थ्य योजना सहित अनेक योजना जनता को घर के सामने स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ के लिए प्रदेश के 61 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इसमें 10 जिला अस्पताल, सात समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल है एवं भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय प्रसव सुविधा के लिए पांच जिला अस्पताल दुर्ग, नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर एवं कबीरधाम को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। बीते 4 वर्षों में 22 अंकों की गिरावट आई 2016 से 2018 के बीच 159 एमएमआर वाले छत्तीसगढ़ का एमएमआर अब घटकर 137 पर पहुंच गया है प्रदेश में मातृत्व मृत्यु दर का अब तक का यह सबसे न्यूनतम आंकड़ा है।

  मुंगेली / शौर्यप्थ / जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में आज एक दिवसीय लोन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बेरोजगारी भत्ता योजना के 152 हितग्राहियों ने स्वरोजगार हेतु ऋण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। पात्रतानुसार ऋण प्रकरणों को स्वीकृत किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने लोन मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और पात्रतानुसार अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण स्वीकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
              कलेक्टर ने हितग्राहियों से भी चर्चा की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्व रोजगार उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के तहत आकांक्षा प्लेटफार्म भी संचालित किया जा रहा है तथा समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप का भी आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से अब तक जिले के लगभग 850 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। आज बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राहियों को स्व रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लोन मेला आयोजित किया गया। मेला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी की ओर आगे बढ़ना है।
              जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आज आयोजित लोन मेला में कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें जिला महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अंतर्गत 53 आवेदन, जिला कौशल विकास प्राधिकरण/लाईवलीहुड कालेज के अंतर्गत 22 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 07 आवेदन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 07 आवेदन, जिला अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अंतर्गत 35 आवेदन, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग के अंतर्गत 13 आवेदन, सीडबी बैंक के अंतर्गत 08 आवेदन तथा लीड बैंक के अंतर्गत 07 आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  दुर्ग / शौर्यपथ / वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

  रायपुर / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से छत्तीसगढ़ किक बाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश में एसोसियेशन द्वारा किक बाक्सिंग खेल एवं खिलाड़ियों के विकास से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रभात साहू, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मयंक डडसेना और राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी शास्त्री उपस्थित रहे।

रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के पांच जांबाज युवा  सेना में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से कमीशन्ड प्राप्त कर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बनकर देश के सेवा हेतु तैयार है। इन युवा सैनिकों ने आज राजभवन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने इन युवाओं कोे बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल से नौसेना के लिए चयनित लेफ्टिनेंट सौरभ कपूर, लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर, लेफ्टिनेंट कुशाग्र गर्ग और लेफ्टिनेंट धनंजय साहू ने मुलाकात की। 

रायपुर/ शौर्यपथ / आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे सभी छात्रावास-आश्रमों को शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पहले दुरूस्त करने के निर्देश…

रायपुर/ शौर्यपथ / उद्योग मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज दंतेवाड़ा के सर्किट हाउस में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि का चेक वितरण किया। श्री लखमा ने 54 हितग्राहियों को 5 लाख 93 हजार 500 रूपये के अलग-अलग चेक का वितरण किया।
जिसमें विकासखण्ड दंतेवाड़ा के 27 हितग्राहियों को 2 लाख 97 हजार 500 रूपए, विकासखंड कुआकोंडा के 19 हितग्राहियों को 1 लाख 86 हजार, विकासखण्ड गीदम के 7 हितग्राहियों को 95 हजार एवं विकासखंड कटेकल्याण के 1 हितग्राही को 15 हजार रुपए का चेक दिया गया। साथ ही बेरोजगारी भत्ता योजना के 2 पात्र हितग्राहियों को नियुक्ति आदेश और एक हितग्राही को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

गौठान में स्थापित रीपा बनाने की परिकल्पना अब हो रही साकार

अकेले ग्राम गुडेलिया में नारी शक्ति ग्राम समूह को 2 लाख वर्गफीट पेवर ब्लॉक का मिला एडवांस ऑर्डर

रायपुर/ शौर्यपथ / घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाली कई महिलाएं सफलता की नई इबारतें लिख रहीं है। इनमें बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखण्ड भाटापारा के ग्राम गुडेलिया एवं विकासखंड पलारी के ग्राम गिर्रा की महिलाएं भी शामिल हैं। जो पेवर ब्लॉक बनाकर अपनी राह मजबूत बना रही है। जिलें में इस तरह पहली बार महिलाएं पेवर ब्लॉक बनाने का काम रही है। इसकी मांग इतनी है की पूर्ति करना मुश्किल हो जा रही हैं। आदर्श ग्राम गुड़ेलिया में नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
    ग्राम संगठन समूह की सदस्य संतोषी ध्रुव ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व प्रारंभ हुआ उक्त यूनिट से अभी तक कुल 22 ट्रॉली 16500 वर्ग फीट पेवर ब्लॉक का निर्माण एवं सप्लाई हो चुका है। पेवर ब्लॉक की मांग अधिकतर आसपास के ग्राम पंचायतों द्वारा की जा रही है। जिसमें ग्राम धनेली, खपराडीह, लेवई, कडार एवं भरतपुर शामिल है। इसके साथ ही निजी व्यक्तियों द्वारा भी पेवर ब्लॉक की मांग की जा रही है। अभी तक हमारे संगठन को 2 लाख वर्ग फिट का एडवांस ऑर्डर मिल चुका है। जिसकी विक्रय दर 52 लाख रुपये है। जिससे लगभग 12 लाख रुपये का शुद्ध लाभांश नारी शक्ति ग्राम संगठन के सदस्यों को  प्राप्त होगा। उन्होंने आगे बताया कि एक वर्गफीट का 26 रुपये दर निर्धारित की गयी है। जिसमे लगभग 20 रुपये खर्च होता है एवं 6 रुपये की बचत होती है। हमारे यहां 2 प्रकार की पेवर ब्लॉक बनाएं जा रहे है। जिसमें कॉस्मिक एवं जिगजैग प्रकार का शामिल है। कॉस्मिक में 1000 नग में 555 फिट एवं जिगजैग 1000 नग में 357 फिट का पेवर ब्लॉक बन जाता है।

गौठान में स्थापित रीपा बनाने की परिकल्पना अब हो रही साकार
     सीमा ध्रुव कहती है की यूनिट के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर में ही हम को रोजगार एवं पर्याप्त मजदूरी साथ ही लाभांश राशि पर्याप्त मिल जा रही है। इसी तरह समूह की अन्य सदस्य मंजू ध्रुव कहती है की रीपा के संचालन से महिला समूह की सभी सदस्य बेहद ही खुश है एवं अतिरिक्त आय प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार के आर्थिक गतिविधियों में भी अपना हाथ बंटा रही हैं। उन्हें काम की तलाश में अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
    इसी तरह ग्राम गिर्रा की जय चंडी माँ महिला स्व सहायता समूह के द्वारा पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उक्त यूनिट में 25 हजार नग पेवर ब्लॉक तैयार कर ली गयी है गौरतलब है कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के अंतर्गत गांव में निर्मित की गई गौठान के माध्यम से अब गांव एवं महिलाओं को एक नयी पहचान मिल रही है। गौठान में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) बनाने की परिकल्पना अब साकार हो रही है ।

गौठान में स्थापित रीपा बनाने की परिकल्पना अब हो रही साकार

   रायपुर / शौर्यपथ / राज्य सरकार द्वारा लाख उत्पादन को भी खेती का दर्जा दिये जाने तथा विभिन्न प्रोत्साहन योजना के कारण प्रदेश के किसानों में लाख की खेती के प्रति रूझाान बढ़ा है। राज्य शासन द्वारा तकनीकी सलाह और प्रशिक्षण मिलने से अब किसान वैज्ञानिक पद्धति से भी लाख पालन करने लगे है। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न जिलों में परंपरागत रूप से लाख की खेती होती है। प्रदेश में लगभग 50 हजार से अधिक कृषकों द्वारा कुसुम व बेर के वृक्षों पर कुसुमी लाख तथा पलाश एवं बेर वृक्षों पर रंगीनी लाख पालन किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आय में वृद्धि के लिए विशेष पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा बीहन लाख आपूर्ति तथा बीहन लाख विक्रय और लाख फसल ऋण की उपलब्धता के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के किसान लाख उत्पादन कर अधिक मुनाफा अर्जित करने की ओर अग्रसर है। गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए चार क्लस्टरों का चयन किया गया है। चयनित क्लस्टरों में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से लाख की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत 761 किसान प्रशिक्षण पाकर 8243 कुसुम वृ़क्ष और 4849 बेर वृक्षों में लाख की खेती कर रहे हैं। तकनीकी सलाह और मार्गदर्शन मिलने की वजह से जिले के किसान 13 हजार से अधिक वृक्षों में वैज्ञानिक पद्धति से लाख की खेती कर रहे है।
गरियाबंद वनमण्डल के वनसंरक्षक ने बताया कि लाख की खेती को अधिक प्रोत्साहन कर लाख कृषक से बीहन लाख क्रय कर अन्य जिले के कृषकांे को भी प्रदाय किया गया है। उन्होंने बताया कि जून-जुलाई 2023 अंतर्गत देवभोग कलस्टर अंतर्गत अब तक 5 कृषकों से 14.53 क्विंटल लाख क्रय किया गया है। इसकी कीमत 5 लाख 75 हजार 527 रूपए है। जिले में लाख की खेती के लिए लाख पालक कृषकांे को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राथमिक साख सहकारी समिति से समन्वय स्थापित कर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 66 कृषकों को 23 लाख 25 हजार लोन की राशि वितरित की गई है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 17 कृषकों को 8 लाख 50 हजार रूपए का लोन दिया गया है।
बता दे कि राज्य में बीहन लाख की कमी को दूर करने के लिए किसानों के पास उपलब्ध बीहन लाख को उचित मूल्य पर क्रय करने के लिए क्रय दर का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कुसुमी बीहन लाख (बेर वृक्ष से प्राप्त) तथा रंगीनी बीहन लाख (पलाश वृक्ष से प्राप्त) लाख के लिए दर का निर्धारण किया गया है।

नशापान की प्रवृत्ति पर रोक लगाने जनजागरूकता के होंगे प्रयास

रायपुर/ शौर्यपथ / अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नशापान के विरूद्ध जनजागरूकता लाकर सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। नशे के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।  
    नशापान करने के विरूद्ध समाज में जागरूकता लाने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जनसम्पर्क, पंचायत, आबकारी और नगरीय प्रशासन विभाग को विशेष प्रयास करने कहा गया है।  
    नशे की रोकथाम के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा समुदाय में जागरूकता लाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए स्थानीय संस्कृति एवं परम्परा को भी ध्यान में रखते हुए आयोजन करने कहा गया है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारत माता वाहिनी के माध्यम से पंचायतों में नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हंे नशापान से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। नशामुक्ति के लिए नशा तथा एड्स प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही रेडियो और टीव्ही के माध्यम से नशा मुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरूकता लाने के लिए प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से प्रयास किये जाएंगे। साथ ही नशा मुक्ति साहित्यों का  वितरण किया जाएगा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)