
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे जहा वे कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में शामिल होंगे . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11.25 बजे रायपुर से निकलेंगे एवं 12 बजे सिम्स मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में शिरकत करेंगे 3 बजे तक चलने वाले इस सम्मलेन के बाद मुख्यमंत्री वापस राजधानी रायपुर लौट जायेंगे .
- 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मतदाता परिचय पत्र बनवाने की अपील की गई
- जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली
मोहला / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय मोहला में बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक अधिकारियों-कर्मचारियों, एनसीसी के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। इसी तरह मानपुर विकासखंड और अंबागढ़ चौकी विकासखंड मुख्यालय में भी मतदाता जागरूकता रैली निकली गई। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई। वहीं वर्तमान में 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक जिनका मतदाता परिचय पत्र नहीं बना है उन्हें बनवाने की अपील की गई। साथ ही मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए संबंधित कर्मचारी घर-घर पहुंच रहें हैं उनका सहयोग करने के लिए कहा गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद सीईओ गोपाल सिंह कंवर, शिक्षा विभाग सहित अन्य विकासखंड अधिकारी मौजूद थे।
- आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान में सभी को भाग लेने कहा
- कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं की पहचान कर नाम जोड़ने के दिए निर्देश
- संस्थागत प्रसव का प्रचार-प्रसार कर तेजी लाने के दिए निर्देश
मोहला / कलेक्टर एस जयवर्धन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के बेहतरीन क्रियान्वयन करने के दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत मिलने वाले गर्म भोजन की जानकारी ली। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों के अनियमितताओं पर सुधार लाने एवं पंजी नियमित रूप से संधारित करने कहा। जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति नहीं हुई है उसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून को एक दिवसीय महाअभियान में भाग लेने कहा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं की पहचान कर नाम जोड़ने कहा।
कलेक्टर जयवर्धन ने कहा कि जिले में सुपोषण के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कुपोषण की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए सुपरवाइजरों को गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना एवं मातृत्व वंदना योजना की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर पर नियमित अद्यतन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संस्थागत प्रसव का प्रचार-प्रसार कर तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर यूनिसेफ की टीम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन तथा पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में अधिष्ठाता डॉ. आरएन सिंह के मार्गदर्शन में प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन रायपुर के अध्यक्ष श्री जेएल चौधरी ने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचारों के माध्यम से छात्रों को जानकारी दी । संयुक्त सचिव भारतीय मौसम सोसायटी इंजीनियर श्री जयंत दास द्वारा पेड़ पौधे लगाने एवं प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. आरएन सिंह ने अपने उद्बोधन में भूमि एवं जल के संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. जीके दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विचार संगोष्ठी कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की छात्रा प्रत्युसा दास ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोशन खोब्रागडे द्वितीय स्थान पर रहे एवं सौम्या साहू और दिव्यांजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. डिकेश्वर निषाद ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय डॉ. विनम्रता जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में डॉ. एलके रामटेके, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. दिवेदी प्रसाद, डॉ. पूजा साहू समस्त अतिथि शिक्षक तथा अधिकारियों व कर्मचारियेां की उपस्थिति रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना। जन चौपाल कार्यक्रम में आज जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम जनों से 52 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन पंजीयन करने के साथ ही संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। जन चौपाल कार्यक्रम में आज जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत भटगुना के सरपंच ने अपने ग्राम पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति देने संबंधी आवेदन प्रेषित किया है। इसी प्रकार डोंगरगांव के ग्राम देवकट्टा की संगीता साहू ने अनमोल इंडिया चिटफंड कंपनी में निवेश किए गए राशि वापस दिलाने संबंधी आवेदन प्रेषित किया है। इसी प्रकार डोंगरगांव के ग्राम देवकट्टा निवासी गीता बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, उसरीबोड़ के धर्मेन्द्र कुमार साहू ने आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया। इसी प्रकार बैगाटोला के किसान रमेश साहू ने अपनी निजी भूमि पर गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा खेत में लगाए गए टावर से हुई फसल क्षति की मुआवजा राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम मोखला निवासी समारूराम साहू ने अपने खेत से बिजली पोल हटाने, देवकट्टा की गीता बाई ने निराश्रित पेंशन राशि स्वीकृत करने, कातुलबोर्ड के उदयराम ने वृद्धा पेंशन स्वीकृत करने, डूमरडीह के रूपेंद्र कुमार ने बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने , गौरी नगर राजनांदगांव के आलोकिता जान ने शिक्षा के अधिकार के तहत अपने बच्चे का स्कूल में प्रवेश दिलाने, बडग़ांव के सहदेव हलबा ने घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान करने संबंधी आवेदन दिया। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है
समर कैंप में सीखी कला की बच्चों ने दी प्रस्तुति, मुख्यमंत्री ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने बच्चों की मांग पर उनके साथ ली सेल्फी
कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने केशकाल विकासखंड के बेड़मा प्रवास के दौरान 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोंडागांव जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिये प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 9 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समर कैंप में सीखी गई कला का प्रदर्शन बच्चों ने कार्यक्रम में बनाए गए एक स्टॉल में किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। समर कैम्प में पेंसिल स्केच से मुख्यमन्त्री का चित्र उकेरने वाले आत्मानंद स्कूल केशकाल के कक्षा नवमी के छात्र आदीदेव सोनवानी और बेड़मा निवासी मनीष पांडेय ने मुख्यमंत्री को चित्र भेंट किया । बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
सत्र 2023 के बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं में जिले के टॉप 6 विद्यार्थियों जिनका प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक है, इसी प्रकार सत्र 2023 के बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में जिले के टॉप 5 विद्यार्थियों जिनका प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किये है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थियों के साथ जिले में 33 हाई - हायर सेकेण्डरी स्कूलों को, जहां परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, स्कूलों को सम्मानित किया।
अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध
व्यापार एवं उद्योग जगत को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य भी होंगे लाभान्वित
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़़ स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन एम. गडकरी से नई दिल्ली स्थित निवास में मुलाकात की। मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से अम्बिकापुर से बनारस राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का अनुरोध किया है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री नितिन एम. गडकरी से मुलाकात के दौरान सर्वे रिपोर्ट सौंपी। इस सर्वे रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़)-धनवार-बनारस (उत्तर प्रदेश) मार्ग छत्तीसगढ़ अंतर्गत कुल लम्बाई 110.60 किलो मीटर है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि यह मार्ग अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण मार्ग है, जो छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश होते हुए सीधे दिल्ली से जुड़ता है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मार्ग अत्यंत ही व्यस्ततम मार्ग हैं, छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश तक सब्जियों, खनिज, खनिज उत्पादन, रोजमर्रा की वस्तुएं आदि का परिवहन अत्यधिक मात्रा में होता है। इस मार्ग में अनेक छोटे-बड़े पुल-पुलिया, घाट, खतरनाक मोड़ आदि हैं। इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। अतः इस मार्ग के यातायात को सुगम बनाये जाने की दृष्टि से अंबिकापुर-धनवार-बनारस को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाना अत्यंत ही आवश्यक है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बनारस पूरे भारतवासियों की धार्मिक आस्था का एक बहुत ही बड़ा केन्द्र है। अंबिकापुर-धनवार-बनारस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से छत्तीसगढ़, झारखंड तथा बिहार जैसे राज्यों के आसपास के इलाके इससे लाभान्वित होंगे। इस मार्ग की वर्तमान ट्रैफिक सर्वे 20 जून 2022 से 26 जून 2022 तक कुल 7 दिनों में 2394 कार, जीप, वैन और तिपहिया वाहन, 198 स्कूटर मोटर सायकल, 345 बस एवं मिनी बस, 1767 ट्रकें, 6548 ट्रेक्टर ट्राली सहित, 196 सायकल और 1904 घोड़ा गाड़ी-बैलगाड़ी का आवागमन हुआ। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों को भी लाभ मिलेगा।
ग्राम दुल्लापुर में एकल ग्राम जल प्रदाय योजना का किया भूमिपूजन
कबीरधाम / शौर्यपथ / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से कबीरधाम जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इन चार सालों में वनांचल से लेकर शहर तक योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ विभिन्न निर्माण कार्य भी किए गए है। कवर्धा शहर में प्रदेश की राजधानी से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के सकरी नदी में महज 9 महीने में ही पुल का निर्माण कार्य पूरा किया गया।
वनमंत्री अकबर ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन आकांक्षाओं की मांग के अनुरूप कवर्धा में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया है। मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जगह का चिन्हांकन कर लिया गया है, अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
वन मंत्री अकबर आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर, घुघरीकला, मरपा, चरडोंगरी, जमुनिया, सिंघनपुरी में आयोजित भेंट-मुलाकात एवं जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए किसानों, ग्रामीणों, भूमिहीन श्रमिक मजदूरों, महिलाओं से सीधा संवाद किया और गांव तथा क्षेत्र विकास की दिशा में ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का फीडबैक भी लिया। साथ ही जन आकांक्षाओं के मांग के अनुरूप ग्राम दुल्लापुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए और ग्राम घुघरीकला में मंच निर्माण के लिए 02 लाख, 100 मीटर नाली निर्माण और महिला स्व सहायता समूह के भवन के लिए 03 लाख रूपए की घोषणा की। मंत्री अकबर ने ग्राम दुल्लापुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम जल प्रदाय योजना के लिए 75 लाख 4 हजार रूपए की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
रायपुर / शौर्यपथ / नगरपालिकाओं और त्रि स्तरीय पंचायतों के आम और उप निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकों की आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई। दोपहर साढ़े 12 बजे से आहुत इस बैठक में निर्वाचन प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त अधिकारियों को उनकी भूमिका, दायित्व और अधिकार इत्यादि के विषय में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने वीसी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग प्रेक्षकों की नियुक्ति करता है। अतः यह प्रेक्षक आयोग के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने सबको उत्साहित करते हुए कहा कि बिना तनाव के, लेकिन गंभीरता से अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त अधिकारी सुनिश्चित करें कि नगरीय निकाय और पंचायत के जिस क्षेत्र में निर्वाचन होना है वहाँ आदर्श आचरण संहिता सही तरीक़े से लागू हो। निर्वाचन से संबंधी अगर कहीं कोई शिकायत हो तो उसका निराकरण करने का प्रयास भी करें। जहां नगर पालिकाओं का चुनाव होना है वहाँ राजनैतिक दलों की बैठक में प्रेक्षक भी मौजूद रह सकते हैं। बैठक में आयुक्त श्री सिंह ने आयोग की पहल ONNO (ओएनएनओ-ऑनलाईन नॉमिनेशन) और जाबो के बारे में भी जानकारी दी जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित हों।
सचिव मोहम्मद अब्दुल कैसर हक ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन सुदृढ़ तरीके से हो इसके लिए सभी प्रेक्षक अच्छे से काम करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रेक्षक अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। यह भी कहा कि यदि निर्वाचन संपन्न कराने में कोई दिक्कत आती है तो आयोग से बेझिझक संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव ने प्रेक्षक की भूमिका, दायित्व और अधिकार से सबको अवगत कराया। इसमें अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिला, संविक्षा, प्रतीक आवंटन, प्रचार काल में प्रेक्षक की भूमिका और दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी तरह मतदान पूर्व निर्वाचन प्रबंधन, मतदान दिवस का प्रबंधन के टिप्स दिये गये। साथ ही मतगणना में प्रेक्षकों की भूमिका और नगर पालिका और त्रि स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए भेजे जाने वाले प्रतिवेदन के विषय में भी बताया गया।
नगर पालिका निर्वाचन के लिए पाँच प्रतिवेदन भेजना होगा
ज्ञात हो नगर पालिका के निर्वाचन में नियुक्त प्रेक्षक द्वारा आयोग को पाँच प्रतिवेदन भेजे जाएँगे। पहला संविक्षा के तुरंत बाद, दूसरा अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन के बाद, तीसरा प्रतिवेदन मतदान के दो दिन पहले भेजा जाना होगा। चौथा प्रतिवेदन मतदान के तुरंत बाद और पाँचवा प्रतिवेदन मतगणना के फौरन बाद भेजना होगा।
पंचायत निर्वाचन के लिए प्रतिवेदन
इसी तरह त्रि स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में तैनात प्रेक्षक कुल पाँच प्रतिवेदन आयोग में भेजेंगे। पहला नामांकन प्रक्रिया के दौरान, दूसरा प्रतीक आवंटन के बाद, और तीसरा मतदान के दो दिन पहले भेजेंगें। इसके अलावा चौथा मतदान के दिन शाम या फिर मतदान के दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक और पाँचवा और आखिरी प्रतिवेदन सारिणीकरण/परिणाम घोषणा के फ़ौरन बाद भेजना होगा।
आज की वीसी में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी भी प्रेक्षकों को दी गई। इस अवसर पर श्री अवनीश शरण, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण, श्री जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, श्री डी. राहुल वेंकट, उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, आयोग के उपसचिव द्वय श्री दीपक अग्रवाल, श्रीमती अंकिता गर्ग सहित आयोग के अधिकारी उपस्थित रहे।
भिलाई। शौर्यपथ । लगातार वार्डों में सफाई, पेजल,सड़को की व्यवस्था चरमराई हुई है नगर निगम में महापौर और अधिकारी आंख बंद कर बैठे हैं यह आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी भिलाई में आज विशाल हल्ला बोल कार्यक्रम 500 मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया गया साथ ही साथ 18 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष
ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में पूर्व में शंखनाद यात्रा सभी वार्डों में किया गया जिसमें बहुत सी समस्या सामने आई उसे निगम कमिश्नर को अवगत कराया गया फिर भी उस समस्याओं का समाधान नहीं हुआ इसको लेकर एक विशाल हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया विधानसभा के प्रभारी अमित साहू भिलाई जिला का सहप्रभारी चेम्मन देशमुख, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, महामंत्री योगेंद्र सिंह प्रेम लाल साहू एवं दीपक साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में युवक युकतीयो द्वारा नगर निगम के भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करते हुए नाटक भी प्रस्तुत किया गया।इस हल्ला बोल प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने आक्रमक रूप में कहा कि नगर निगम भिलाई कांग्रेश के महापौर एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं अधिकारियों के भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। कांग्रेस के महापौर राज्य सरकार को अपना आदर्श मान कर उनके हिसाब से ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं निगम में 18% का कमीशन चल रहा है। भिलाई की जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है एक रोड को बनाया जाता है फिर उस रॉड खोदकर उसमें चेकर टाइल्स, ओर नाली बनाई जा रही है। किसी प्रकार का प्लानिंग पहले से नहीं किया जा रहा है जिससे हमारे जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है भाजपा के पार्षदों के निधि को भी स्वीकृत नहीं किया जा रहा है।
बिचपुरिया ने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कहा कि अभी भी समय है सुधर जाओ अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुधार देंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार हमारे भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव की राजनीति कर रही है जो अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है 4 दिन पूर्व हमारे पार्षदों द्वारा निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था और आज हल्ला बोल कार्यक्रम करके पुनः ज्ञापन सौंपा गया है 1 महीने में नगर निगम के अधिकारी, महापौर हमारी मांगों को पूरी नहीं किए तो भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में हम हर वार्ड एवम नगर निगम मुख्यालय में आमरण अनशन कर रोजाना मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री का पुतला दहन करेंगे।
अमित साहू ने कहा कि अब कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार होने लगा है इनका सत्ता में आना देश सेवा नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार करना एवम पैसे कमाना है यह बात छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है और आने वाले विधानसभा में अपना वोट बीजेपी को देकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ खड़ी नजर आएगी
भाजपा भिलाई जिला मीडिया विभाग के प्रभारी जय प्रकाश यादव ने अपने अधिकृत बयान में कहा भिलाई निगम में बैठी शहर सरकार के भ्रष्टाचार,उदासीन रवैए एवं जनसमस्याओ को लेकर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में शंखनाद पदयात्रा निकाली गयी थी उसके उपरान्त 6 महीने पहले ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें उल्लेखित समस्याओं का आज दिनांक तक निराकरण नही हुआ जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के कार्यकर्ता आज आंदोलित है! यदि आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण नही हुआ तो आगे भी उग्र आंदोलन होगा! इस आंदोलन में मुख्य तौर पर जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रेम लाल साहू, शिवसागर मिश्र राम कुमार राणा मिथला खिचरिया,अमन सोनकर,महेश वर्मा, संदीप अग्रवाल, जय पी यादव , विजय जैसवाल, कृर्ति नायक, राजेन्द्र सिंह, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा,संजय दानी मंडल अध्यक्ष रूप राम साहू अशोक गुप्ता, गजानंद बंछोर, राजू निसाद, रिकेश सेन,ईश्वरी नेताम, चंदेश्वरी बांदे, स्मृता डोटके, प्रियंका साहू, मुकेश अग्रवाल, विनोद चेलक, वीणा चंद्राकर, सरिता साहू,राजेश श्रीवास्तव ललन मिश्रा, मनोज तिवारी,सरला आचार्य, सुंदर साहू दिनेश आचार्य, अर्जुन साहू, विशाल दिप नायर रिजेश सिंह, नवीन सिंह,विनय सेन,ऋतुराज शर्मा, नरेंद्र निर्मलकर, सौरभ चटर्जी हर्षल यादव मोनीष काले, अशोक कमलेश दुबे रजनीकांत पांडे अशोक जैन भोला साहू सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई श्री किशन लाल जी पारख(75 वर्ष) के निधन के पश्चात उनका नेत्रदान सम्पन्न हुआ अब उनके नेत्रों से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी
श्री किशन लाल जी पारख के निधन के पश्चात उनके पुत्र मनीष,नीलेश,नितेश,पत्नी शायर बाई पारख एवं उनके भाई श्री निर्मल पारख ने नेत्रदान का निर्णय लिया व नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को नेत्रदान प्रक्रीया हेतु आग्रह किया
पारख परिवार शहर की प्रतिष्ठित फर्म लाइफ केयर,अविश एडुकॉम,महावीर ज्वेलर्स,इलेक्ट्रिक एम्पोरियम के संचालक हैं
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,हरमन दुलई श्री पारख के खंडेलवाल कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे व नेत्रदान की प्रक्रीया में सहयोग किया । जिला चिकित्सालय के सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम व् डॉ संगीता भाटिया के निर्देश पर नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक,अरुण सिंह,शत्रुहन सिन्हा,विवेक सोनी,राम अवतार ने कॉर्निया कलेक्ट कर उन्हें सुरक्षित रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाया
कुलवंत भाटिया ने कहा श्री किशन लाल जी पारख समाज के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाज सेवी थे उनके नेत्रदान से पुरे समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी आने वाले समय में ऐसे नेत्रहीन जो अँधेरे में अपना जीवन जी रहे हैं उन्हें व् उनके परिवार को नया जीवन मिलेगा
मनीष पारख ने कहा उनके पिता के निधन से पूरा परिवार सदमें में है हमेशा दूसरों की मदद करने वाले उनके पिता ने जाते जाते भी नेत्रदान कर हमारे परिवार को प्रेरणा दे गए हमारी आने वाली पीढ़ी व् समाज भविष्य में नेत्रदान के महत्व को समझेगा व् नेत्रदान हेतु तत्पर रहेगा
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रितेश जैन ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने पारख परिवार के नेत्रदान के निर्णय कि सराहना कि व श्री किशन लाल जी पारख को श्रद्धांजलि दी
नंदनी रोड के सड़क का होगा डामरीकरण कार्य प्रारंभ
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस से नंदनी रोड जाने वाले सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। महापौर नीरज पाल ने सड़क डामरीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत करवाई। नंदनी रोड के एक ओर सड़क डामरीकरण का कार्य हो चुका है परंतु दूसरी और के सड़क डामरीकरण का भी का काम होना है। जिससे दोनों ओर के सड़कों का डामरीकरण पूर्ण हो जाएगा। पावर हाउस से नंदनी रोड जाने वाले तथा एसीसी चौक से नंदनी रोड आने की ओर रोजाना लगभग हजारों लोगों का आना जाना इस मार्ग से होता है। नेशनल हाईवे से होते हुए यह मार्ग विभिन्न स्थानों की ओर जाता है। नंदिनी रोड से केनाल रोड की ओर भी रास्ता गया हुआ है तथा जामुल की ओर एवं छावनी की ओर तथा गौरव पथ की ओर भी नंदनी रोड से जाने का प्रमुख मार्ग है। नंदनी रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे थे जिसे देखते हुए इसके डामरीकरण कार्य का फैसला महापौर ने लिया था। लोगो ने भी सड़क डामरीकरण की मांग प्रमुखता से की थी जिसे देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को इस मार्ग के डामरीकरण करने के निर्देश दिए थे।
लगभग एक करोड़ की लागत से नंदनी रोड के सड़क का डामरीकरण कार्य होगा। डामरीकरण कार्य हो जाने से हजारों लोगों को आने जाने में आसानी होगी तथा गड्ढों से राहत मिलेगी और बारिश के दिनों में भी लोगों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई छेत्र अंतर्गत सड़कों के डामरीकरण, संधारण एवं मरम्मत का कार्य पुरजोर गति से किया जा रहा है। नेशनल हाईवे से लगे प्रमुख मार्ग जो अंदर इलाकों में प्रवेश करते हैं उनको टारगेट करते हुए डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। अंदरूनी इलाकों के मार्गो को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
सड़क भूमि पूजन के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, महापौर परिषद के सदस्य मन्नान गफ्फार खान, पार्षद इंजीनियर सलमान, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता विजेंद्र गुप्ता तथा नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम सेमरिया में आयोजित मां शीतला जस झांकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभु राम के ननिहाल कौशील्या माता के मायके चंदखूरी एवं प्रभु के जहां - जहा पैर पढ़े है वहाँ छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में करोड़ो रुपए की लागत से रामगमन पथ बनाए जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रभु राम के ननिहाल इस पावन धरती को राष्ट्रीय स्तर पहिचान दिलाने के लिए तीन दिवसीय रायगढ़ में रामायण महोत्सव का आयोजन सहित ग्रामीण स्तर पर रामायण महोत्सव कराकर प्रोसाहित करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के पौने चार साल होने के पश्चात अभी किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। महिला समूहों के बहनियो गौठान के माध्यम से लगातार प्रशिक्षण देकर वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि सिखाकर स्वावलंबी बनाने सहित प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के वादानुसार 2,500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता, सरकारी विभागों में रिक्त स्थानों में भर्ती प्रक्रिया कर नौकरियां देने का काम हमारी कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सांवत साहू,मोहित साहू,बलराम साहू,सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे.।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
