Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

     दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा  5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने आओ लगाए एक पौधा कार्यक्रम का आयोजन 5 जून को किया जाएगा। यह आयोजन निगम प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। आज सुबह 10 बजे शिवनाथ नदी,मुक्तिधाम मार्ग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाअभियान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव,पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा के अलावा समस्त जनप्रतिनिधिगण,पदाधिकारीगण, अधिकारी/कर्मचारीगण,पत्रकारबन्धुगण के अलावा नागरिकगण हिस्सा लेंगे।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पौधरोपण कार्यक्रम स्थल का साफ-सफाई करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। आसपास वृक्षारोपण कराया जायगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुर्ग शिवनाथ नदी मुक्तिधाम क्षेत्र में उत्सव सा माहौल रहेगा। इसके अलावा हर सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संस्थाओं द्वारा बढ़ चढ़कर पौधे रोपित किये जायेंगे। पौधों को संरक्षित व सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया जाएगा।निगम प्रशासन ने पैधारोपण कार्यक्रम में समस्त गणमान्य लोगों से अनुरोध किया है कि शिवनाथ नदी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएँ।महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीड़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधे रोपण करेंगे।शहर को हरा भरा बनाने में हैम सब अपनी भागीदारी निभायें । शहर को प्रदूषण से करके हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें ताकि हमारा शहर हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण मुक्त करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

दीपक वैष्णव की रिपोर्ट:

कोंडागांव । शौर्यपथ ।  फिर एक बार चोरों ने किया हाथ साफ़ कोंडागांव जिला मुख्यालय के बीचोबीच हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है जहां फिर एक बार मुख्यालय में चोरों ने बड़ी रकम के साथ साथ ज़ेवरों पर भी हाथ मारा है ।

मिलिजानकारी अनुसार पूरा परिवार किसी शादी समारोह में गया हुआ था जिसके बाद चोरों के बुलंद हौसले ने बंद घर का ताला देख डाका डाल दिया,आप को बतादे की कोंडागांव जिले में लगातार मुसाफिरों की तादात बढ़ती जा रही है जैसे टाइल्स वाले,फेरी वाले जो दूसरे राज्यों में किसी ओर घटना को अंजाम दे कर कोंडागांव में शरण ले रहे है।

कोंडागांव हाऊसिंग बोर्ड कालोनीनिवासी ज्ञान प्रकाश करकेटा के घर पर हुई चोरी वारदात

ज्ञान प्रकाश करकेटा ने बताया की हम पूरे परिवार में आठ सदस्य है जो भतीजे की शादी में जशपुर 18 मई को गए हुए थे जो बीतीरात 3 जून को ढाई बजे पहुचे जहाँ पहले ही दरवाजों का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद घर के अन्दर प्रवेश करने के पश्चात घर का हाल बेहाल देख तुरंत कोंडागांव कोतवाली को सूचना दी गई।

श्री केरकेटा का कहना है मेरी संभाल के रखी जीवन की पूंजी एक ही झटके में चोरी कर ली गई मुझे बहुत अपसोस है 

क्या किया चोरों ने हाथ साफ...

5 हजार रुपये नगदी एवं सोना 4 से 5 लाख की सोने की चोरी घर मे रखे सारे आलमारी एवं रेक को तोड़ा गया कल जब रात ढ़ाई बजे पहुचे तो बाहर से गेट बंद था अंदर का ताला टूटा था दरवाजे एवं आलमारी का। तब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गयी।

रायपुर में आयोजित किया गया छत्तीसगढ़ एचिवर्स अवार्ड 2023 मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ यूनिट ने रायपुर में किया सम्मान दुर्ग । शौर्यपथ । मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ यूनिट…

 छत्तीसगढ़ / टन-टन-टन की आवाज के साथ मेरे घर के निकट स्थित घण्टा घर ने रात के तीन बजने की सूचना दी। घण्टे की आवाज से मेरी नींद टूट गई। दोबारा सोने की मेरी कोशिश को गरमी ने नाकाम कर दिया।मैं पसीना पोंछते हुए करवट बदलकर सोने की कोशिश करता रहा। तभी मुझे किसी के रोने सिसकने की आवाज सुनाई दी।
          रोने की आवाज से बेचैन मन लिए मैं अपने घर के पीछे स्थित बगीचे के उस दिशा में चल पड़ा,जहाॅ से रोने सिसकने की आवाज आ रही थी। वहाॅ पेड़,पौधों से टूटकर गिरे सूखे पत्तों पर जब जब मेरे पैर पड़ते थे,तब तब चर्र-चर्र चर्र-चर्र की आवाज आती थी। इसे सुनकर मुझे ऐसे लगा मानों सूखे पत्ते ही रो रहे हैं,सिसक रहें हैं। मैंने अपने पैरों के नीचे दबे पत्ते को उठाते हुए पूूछा- क्यों रो रहे हो भाई ?
          मेरे इस प्रश्न पर सूखे पत्ते ने आहें भरते हुए कहा- हमारे हिस्से में तो अब रोना ही बचा है। क्योंकि बड़ी पुरानी कहावत है ‘सबका पकना अच्छा लगता है,पर पत्तों का पकना उनके पतन का सूचक होता है’। पेड़ पर लगे हरे-हरे पत्ते जब पीले होकर शाखाओं से टूटकर जमीन पर गिरते हैं तो लोग ऐसे पत्तों को कूड़ा करकट मान लेते हैं और बड़ी बेरहमी से जला देते हैं। ऐसी हरकत से वे अपनी नासमझी का परिचय देते हुए खुद के पाॅव पर कुल्हाड़ी मारने का काम करते हैं    
        दरअसल ऐसे लोग इस बात से अनभिज्ञ होते हैं कि डगालियों से टूटकर गिरे हुए पत्ते भी बहुपयोगी होते हैं।
पत्ते के साथ बातचीत की रोचकता बढ़ती जा रही थी, मैंने जिज्ञासावश पूछा - पत्ता भाई सूखे पत्ते भला कैसे बहुपयोगी होते हैं? मेरे इस प्रश्न पर मुरझाये पीले पड़ चुके  पत्ते पर भी एक मुस्कान आ गई । वह बोला - पेड़ पौधों का नाता जन्म जन्म से जीव,जंतुओं और मानव समुदाय से जुड़ा होता है। तीज त्यौहारों पर तथा विभिन्न परंपराओं -संस्कारों में पेड़ पौधों सहित उनके फल, फूल पत्तों और डगालियों का उपयोग अनादिकाल से मानव समुदाय करता आया है। जीवनकाल की पूर्णता पर सूखे पेड़ भी विविध रूपों में उपयोगी होते हैं।
         लकड़ियों के उपयोग का ज्ञान तो मुझे भली भाॅति हैं,पर पत्तों का क्या उपयोग ? मैंने बातचीत के बीच में पुनः यह सवाल उठाया। तब पत्ते ने कहा- पत्तों का उपयोग औषधी,कच्ची मिटटी के घरों में छावन, पत्तल-दोना,खिलौना, झाडू जैसे अनगिनत कामों में होता है। पेड़ से गिरे सूखे पत्तों को जलाने से विषैली गैस निकलती है,जो कि वातावरण के लिए घातक है।इससे वातावरण की नमी का भी नाश होता है।
..2..
पत्ते से बातचीत करते हुए नये नये ज्ञान की प्राप्ति हो रही थी। बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मैंने पूछा- पत्ते पीले पड़कर क्यों गिर जाते हैं? इस प्रश्न का जवाब देते हुए पत्ते ने कहा- हरे पत्तों में हरित पर्ण (क्लोरोफील) नामक एक पदार्थ होता है। मनी प्लांट सहित अनेक क्रोटन प्रजाति के पौधों के पत्ते में कहीं-कहीं क्लोरोफील का अभाव होता है जिससे वे चितकबरे दिखाई देते हैं। पत्तों में उपस्थित क्लोरोफील पेड़ पौधों के लिए भोजन बनाने का काम करते हुए प्राणवायु आक्सीजन का उत्सर्जन करता है। इसी हरित पर्ण की समाप्ति पर ही पत्ते पीले पड़ जाते हैं और सूखकर पेड़ों से गिर जाते हैं।
         पर ऐसे सूखे पत्तों में भी प्रोटीन,विटामीन, नाइट्रोजन आदि बहुमूल्य तत्वों की उपस्थिति बनी होती है। यही वजह है कि सूखे पत्ते सड़ कर ‘‘कम्पोस्ट खाद’’ बन जाते हैं, जो कि पेड़ पौधे,साग भाजी,अनाज,फल-फूल के पौधों को नवजीवन के साथ मजबूती प्रदान करते हैं।
         पत्ते की बातें सुनकर मैं उसकी पीठ थपथपाने लगा। तब उसने कहा कि सूखे पत्तों की सुरक्षा के लिए नेशनल ग्रिन ट्रिब्यूनल (हरित न्यायाधीकरण) ने कड़े कानून भी बनाये हैं। इसके बावजूद जन जागरूकता के अभाव में लोग अपने फायदे के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं। पेड़-पौधों की कटाई करते हैं। जंगलों में और सूखे पत्तों में आग लगाने वालों को स्मरण में रखना होगा कि इससे जीव जंतु,जलकर मर जाते हैं,उनका वंश विनाश हो जाता है। अनेक जंतुओं की स्थिति इसलिए लुप्तप्राय भी हो चली है।
           पत्ते से बातचीत करते हुए मुझे भी अपनी एक गलती का एहसास हुआ कि हम वन भ्रमण, पर्यटन पर रहते हैं तो जलती हुई बीड़ी,सिगरेट फेंक देते हैं अथवा पिकनिक के दौरान जलाये गये चूल्हे को बिना बुझाये छोड़ देते हैं, जिससे कभी कभी जंगलों में भयानक आग लग जाती है।पत्ते के साथ अपनी बात को समाप्त करते हुए मैंने कहा कि आज के बाद अपने साथ ही अपने साथियों को भी यह सिखाता रहूंगा कि पेड़ पौधे से गिरे पत्तों को जलाने में नहीं, बचाने में ही समझदारी है। तभी तो किसी ने क्या खूब लिखा है-
नीचे गिरे सूखे पत्तों पर अदब से चलना जरा,
कभी कड़ी धूप में तुमने इनसे ही पनाह मांगी थी।
विजय मिश्रा‘अमित’
पूर्व अति महाप्रबंधक(जन)
एम-8, सेक्टर-2, अग्रोहा सोसायटी पो आ- सुंदरनगर,रायपुर (छग)492013
मोबा 9893123310

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे के बजट में की थी मानदेय बढ़ाने की घोषणा
न्यूनतम 6 हजार 300 रूपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रूपए तक मानदेय में हुई वृद्धि

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।  
   होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200/- प्रतिमाह था जिसमें 6 हजार 300/- की वृद्धि के साथ 19 हजार 500/- की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रूपए , हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में  6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए , कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में  6 हजार  390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में  6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।

अबतक 288 लोगों की मौत; PM मोदी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
दुनिया के बीस साल के इतिहास में सबसे बड़ा रेल हादसा , 900 से ज्यादा यात्री घायल
ओडिशा ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत
अगर ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस होता तो नहीं होता हादसा: ममता बनर्जी
PM मोदी ने बालेश्वर दुर्घटनास्थल का लिया जायजा
कांग्रेस ने कहा अभी हादसों में पीडितो की मदद का समय सरकार से सवाल बाद में : खरगे

   नई दिल्ली / शौर्यपथ /

    ओडिशा के बालेश्वर जिले में भीषण दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 288 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटनास्थल का लिया जायजा
      बालेश्वर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ दो केंद्रीय मंत्री- धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बालेश्वर सदर अस्पताल एवं कटक एससीबी मेडिकल कालेज का भी दौरा किया ।
 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे, हृष्ठक्रस्न, स्ष्ठक्रस्न की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल, हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं। बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खडग़पुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

पूरी रात चलेगा रेल बहाली का काम: एनडीआरएफ
 
   एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी के मुताबिक, 288 शव बरामद किए गए, जबकि 1000 से ज्यादा घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बेपटरी हुई ट्रेनों के बचे हुए मलबे को हटाने के प्रयास जारी हैं। मौसम काफी गर्म होने के बावजूद पूरी रात बहाली का काम जारी रहेगा।

मृतकों की संख्या को लेकर ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक-दूसरे से असहमत

   बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक-दूसरे से असहमत हैं। ममता बनर्जी ने 500 की जानकारी दी, जबकि अश्विनी वैष्णव ने 238 का आंकड़ा बताया।

58 ट्रेनें हुईं रद्द और 81 ट्रेनों का बदला गया मार्ग

    सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अमिताभ शर्मा ने बताया कि 2 घंटे पहले मिली जानकारी के मुताबिक, 58 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 81 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड हुई हैं। बहाली का काम स्थल पर बहुत जोरो-शोरो से चल रहा है और बहुत जल्द बहाली हो जाएगा।

हर प्रकार की जांच के दिए गए निर्देश: PMमोदी
 
  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है ये बहुत दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, जो दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

खरगे का पीएम और रेल मंत्री से सवाल, इस घटना का जिम्मेदार कौन है?
 
    ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, इस भयानक घटना में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई हैं और सैकड़ों लोग घायल हैं। यह देखकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनकी कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं। इस घड़ी में हम सभी को एक होकर लोगों की मदद करनी चाहिए। कर्नाटक सरकार भी इसमें लोगों की मदद कर रही है। मैं दिवंगत लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री से ये सवाल पूछना है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है?

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, यह इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना है

   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालेश्वर ट्रेन हादसे पर कहा कि यह इतिहास का सबसे बड़ा हादसा है। मैं मृतक परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें हर संभव सहायता को करने को तैयार है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं अध्यक्ष डोमन सिंह के निर्देशन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजनांदगांव में निक्षय मित्र के रूप में 100 मरीजों को गोद लिया गया है। जिसके तहत जिला क्षय डिपार्टमेंट के माध्यम से टीबी के मरीजों को छह माह तक पोषण आहार देकर सहयोग करेंगे। इस संबंध में सीएमएचओ सह सचिव रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. एके बसोड़ ने बताया कि जिले में 514 टीबी के मरीजों को कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवी संस्थानों, शासकीय कर्मचारी एवं रेडक्रॉस के जिला संगठक द्वारा निक्षय मित्र बन पोषण आहार देकर सहयोग कर रहे हैं।
   रेडक्रॉस के सहयोग से टीबी डिपार्टमेंट द्वारा सी-मार्ट राजनांदगांव से पोषण आहार किट क्रय कर उपलब्ध कराया जा रहा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2025 तक भारत देश को टीबी मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में क्षय रोग के उन्मूलन हेतु टीबी मुक्त भारत अभियान का कियान्वयन किया जाना है। जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक दानदाता व्यक्ति को निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत कर टीबी मरीजों को उपचार पूर्ण होने तक पोषण आहार प्रदाय किये जाने हेतु प्रेरित किया जाना है। जिससे कि टीबी मरीजों के ईलाज में सहयोग प्राप्त हो सके एवं उनके प्रति भेद-भाव को दूर किया जा सके और राज्य को टीबी मुक्त किये जाने में मदद मिल सकती है। जिला संगठक सह प्रबंधक श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि कोई व्यक्ति, संस्था या कंपनी यदि पोषण आहार या दान राशि देना चाहती है। तो वे संस्था के पास या टीबी डिपार्टमेंट राजनांदगांव में दाल डेढ़ किलो, गेहूं डेढ़ किलो, चावल डेढ़ किलो, सोया ऑयल आधा किलो, मिल्क पाउडर एक किलो, फल्ली दाना एक पाव,चना  एक पाव, गुड़ एक पाव या अन्य पौष्टिक आहार का दान दे सकते है। ताकि जरूरतमंद मरीज को दिया जा सके।  ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बने एवं सहयोग करने की अपील की गई है।

   राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने, आदर्श आचार संहिता, कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आम सभा रैली एवं जुलूस का आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन क्षेत्रों में बिना अनुमति के सार्वजनिक सभाओं रैली एवं जुलूस में किसी प्रकार के शस्त्र, हथियार, लाठी लेकर चलना या उसका प्रदर्शन करने पर पूर्णत: प्रतिबंध कर दिया है। इस प्रश्राधीन आदेश के पूर्व व्यक्तिगत व जनसुनवाई किया जाना संंभव नहीं है। अतएव एकपक्षीय आदेश जारी किया गया है। यह आदेश त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023 की कार्रवाई के संपन्न होते तक प्रभावशील रहेगी।

 शहर में कहीं भी बेतरतीब ढंग से बैनर पोस्टर लगाने वाले विरूद्ध महापौर  नीरज ने पेश की मिशाल

      दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई निगम क्षेत्र में लगे हुए अवैध बैनर पोस्टर एवं होर्डिंग्स को हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ताकि बेतरतीब ढंग से लगे हुए बैनर पोस्टर से होने वाले दुर्घटना से बचा जा सके तथा शहर की सुंदरता को बेदाग कर रहे पोस्टर को हटाया गया। आज सुबह से ही भिलाई निगम का अमला टाउनशिप क्षेत्र में बैनर फ्लेक्स को हटाने निकले जिनके साथ महापौर नीरज पाल स्वंय निगम की टीम के साथ चलते हुए बेतरतीब ढंग टयूबलर पोल में अपने फोटो लगे हुए सभी फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकलवाये।
गौरतलब है कि आने वाले 7 जून को महापौर नीरज पाल का जन्मदिन है। ऐसे में उनके समर्थकों द्वारा बिजली खंभे एवं सड़क किनारे पोल में अव्यवस्थित तरीके से होर्डिंग्स लगा दिए थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए महापौर जी ने निगम के तोड़फोड़ अमला को टाउनशिप एरिया में संपत्ति विरूपण कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जिसके तहत आज सुबह 11 बजे से फ्लेक्स होर्डिंग्स को हटाने के लिए शुरू हुई कार्रवाई सेक्टर 01 चैक से सेक्टर 09 चैक तक सड़क के दोनों ओर तथा सेक्टर 05 आईलव भिलाई से बालाॅजी मंदिर रोड पर महापौर नीरज पाल के फोटो लगे हुए सभी फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकाला गया, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आज की कार्रवाई मंे करीब 143 नग अवैध फ्लेक्स होर्डिंग्स निकाला गया। महापौर ने स्वंय के लगे हुए अपने होर्डिंग्स को हटवाकर एक नई मिसाल पेश की की। उन्होंने शहर के उन लोगों से अपील की है जो बेधड़कर स्ट्रीट पोल पर ही तीन से चार होर्डिंग्स लगवा देते हैं। कई सारे आयोजन होने के बाद भी लोग फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकालते नहीं है, हवा तूफान चलने के बाद लटकते रहते है इनसे कई बार हादसे भी हो जाते हैं। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंग एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसके पूर्व भी बीते महीने में ही जीई रोड, स्मृतिनगर, वैशालीनगर, जुनवानी रोड, नेहरू नगर तथा नेहरू नगर से डबरापारा तक जीई रोड के दोनो किनारे भी कार्रवाई करते हुए प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स के स्टैण्ड आदि को जप्त भी किया गया था।
नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद ने 10 अप्रैल को संपत्ति विरूपण के अधिनियम के तहत शहर में लगने वाले पोल में अवैध तरीके से पोस्टर एवं होर्डिंग लगाने को लेकर उचित फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पोल में जो कोई भी अवैध रूप से पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि के माध्यम से प्रचार प्रसार करता है तो उसे दंडात्मक कार्यवाही के अधीन लाते हुए आर्थिक एवं अपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा शहर में डिजाइनर और यूनीपोल भी लगवाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता बड़े तथा शहर प्रकाशमान रहे। 

बच्चों एवं पालकों ने कहा इसे आत्मसात कर जीवन को सार्थक करेंगे
पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले का उत्साह वर्धन कर  सम्मान किया गया

दुर्ग / शौर्यपथ / बच्चों को संस्कारवान, शास्त्रवान, स्वस्थ रहने के लिए योग की जानकारी एवं भारतीय संस्कृति परंपरा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर श्रीराम अकादमी एवं श्री रामचंद्र फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किए गए संस्कारशाला जो 30 मई से लेकर 3 जून तक दुर्ग के कसारीडीह मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉक्टर मानसी गुलाटी के अध्यक्षता में आयोजित की गई  3 जून के समापन के अवसर पर बच्चों के द्वारा धार्मिक एवं देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर तथा पत्रकारिता जगत में कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया  गया . इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रांत संचालक आर.एस.एस.बिसरा राम यादव, अरुण गुप्ता, शैलेंद्र सिंह डोटे, अरविंद सुराना, रोहणी पाटणकर ,पूनम चंद जैन ,नर्सिंग भूतड़ा , हरिशंकर वर्मा, सुरेश जैन, कृष्णा देशमुख ,नीलेश शर्मा, राजेश यादव, सावित्री जाधव, सुनील श्रीवास्तव,पूर्णिमा शर्मा रहे
   उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों के द्वारा बच्चों को संस्कारशाला में सम्मिलित होने पर बधाई दी और धर्म के मार्ग पर चलने और सनातन धर्म के प्रति अपना लगाव बढ़ाने की अपील की  साथ ही साथ सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक एवं स्टाफ को साधुवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में सहयोग हेतु
     इस अवसर पर संस्कारशाला की आयोजन कर्ता प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं समाज सेविका डॉक्टर मानसी गुलाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि मन में जिज्ञासा सी होती है कि हमारे हिंदू धर्म का बच्चा  हमारे अपने धर्म के बारे में जाने हमारे शास्त्र हमारी संस्कृति अच्छा स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें साथ ही साथ सदैव अपने धर्म का पालन करता रहे इसी जिज्ञासा को शांत करने के उद्देश्य को लेकर हम लोगों के द्वारा संचालित श्री रामचंद्र फाउंडेशन एवं श्री राम अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में शाला का आयोजन किया गया  रामायण कार्यक्रम की सजीवन चित्रण कर कार्यक्रम की प्रस्तुति कर रामायण पात्रों की जानकारी बच्चों को दी गई अंतिम दिवस प्रतिदिन की तरह योग से शुरुआत की गई बच्चों को बौद्धिक सत्र में संस्कार नैतिक मूल्यों की जानकारी भी प्रदान की गई कुल मिलाकर अगर मैं कहूं अगर मैं अपने धर्म और अपनी संस्कृति से बच्चों को अगर रूबरू करा रही हूं और अपने धर्म के प्रति उनके मन में अलख जगा रही हूं इससे बढ़कर मेरे लिए कोई आत्म संतुष्टि नहीं होगी कार्यक्रम के समापन पर बच्चों एवं अभिभावकों के द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कर दिए गए शास्त्र नैतिक बौद्धिक बातों  को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात  की गई तथा अगले वर्ष भी इस कार्यक्रम के आयोजन अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि अपने बच्चों को अपने धर्म के प्रति सजग अपनी संस्कृति को अपनाने और हमेशा शास्त्र सम्मत बने ऐसा प्रयास आप सभी को करना होगा पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार करती हूं जिन्होंने निर्भीक निडर पत्रकारिता कर दुनिया देश की खबरें हमें पल भर में पहुंचाते हैं अपनी जान जोखिम में डालते हुए भी सारी नकारात्मक एवं सकारात्मक खबरों को हम सभी के बीच में रखते हैं उन्हें में उनके कार्य को लेकर साधुवाद ज्ञापित करती हूं और  उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं.
    संपन्न हुए कार्यक्रम में डॉक्टर गुंजा पिंचा ,डॉक्टर ज्ञानेश, मोनिका, कुलदीप, युगल ,समिता, हेमा ,महादेव इंदर ,कविता, सुप्रिया, अमंत, अंकिता, खुशबू, पूनम, राज पाटले रहे.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)