
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दिखायेगी काला झंडा और गो बैक अमित शाह का नारा लिखेगी सड़कों पर
गृहमंत्री शाह देश के बिगड़े हालातों की चिंता करे, छग की चुनावी तैयारियां बाद में भी हो सकती है-आकाश कन्नौजिया
दुर्ग / शौर्यपथ / एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया के नेतृत्व में सौ से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कल 22 जून को भिलाई और दुर्ग आ रहे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सेक्टर 1 मुर्गा चौक से लेकर ग्लोब चौक के बीच में काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और सड़कों पर तख्ती लेकर गो बैक अमित शाह वापस जाओं का नारा लगायेेंगे। एनएसयूआई कन्नौजिया ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि अमित शाह को देश के बिगड़्े हाालातों की चिंता नही है। वह छत्तीसगढ में चुनावी बिगुल फूंकने व संगठन को मजबूत करने दुर्ग आ रहे हैँ। उन्हें देश की बिगड़ी हालातों की चिंता करनी चाहिए। मणिपुर राज्य में अब तक सौ से अधिक जाने जा चुकी है। वहां के भाजपा व कांग्रेस दोनो ही दलों के सांसद व विधायक श्री शाह से बात करना चाहते हैं लेकिन वह उनको समय नही दे रहे हैँ। वहीं कोल्हापुर में हिन्दु मुस्लिम दंगा हो रहा है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हंैं। केन्द्र सरकार और गृहमंत्री ऐसे मामलों में अपनी जिम्मेदारी समझे। इन सारी बातों को याद दिलाने के लिए हम अपना विरोध प्रदर्शन का ये कार्यक्रम रखे हंै। इस मामले में पुलिस हमें यदि सहयोग नही करेगी तब भी हम अपने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये सभी समर्थक भिलाई विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेन्द्र यादव के कट्टर समर्थक बताये जाते हैं। यहां ये बताना लाजिमी होगा कि पूर्व में जब छग में भाजपा की सरकार थी उस समय भी इन एनएसयुआई के नेताओं ने जो कि
देवेन्द्र यादव के समर्थक है, उन्होने हुडकों और टाउनशिप की सड़कें पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के दौरान भी गो बैक मोदी के नारे लिख दिये थे . जिसको बाद में पुलिस ने मिटवाया था और एनएसयूआई के नेताओं को हिरासत में लिया था। पत्रकारवार्ता में एनएसयूआई के अमन कुमार, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र बाघमारे, प्रणय गडगे सहित अन्य कई एनएसयुआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
तीन दिन पूर्व निगम अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुध व सैम्पल लेने नही पहुंची निगम की टीम
पार्षद पियुष मिश्रा द्वारा कमिश्नर से शिकायत के बाद निगम आई हरकत में और कलेक्ट किये सैंपल
भिलाई / शौर्यपथ / अभी बरसात भी शुरू नही हुआ और अभी से पीलिया ने भिलाई मेें दस्तक दे दी और सोनिया नगर वार्ड 38 के 6 लोगों को अपने चपेट मेें ले लिया। जिसमें दो की स्थिति गंभीर है। सभी पीलियाग्रस्त लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। निगम की टीम कितनी लापरवाह है कि तीन दिन पूर्व में सोनिया गांधी वार्ड में हुए पीलिया की शिकायत करने के बाद भी निगम के जोन तीन के कमिश्नर और निगम अधिकारियों ने कोई सुध नही ली। आज जब इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई और कमिश्नर के फटकार के बाद निगम का अमला हरकत में आया और पानी का सैंपल कलेक्ट किये और अब यहां टैंकर से पानी सप्लाई की बात कही जा रहा है।
इस मामले में वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर के पार्षद पियुष मिश्रा ने हमारे संवाददाता को बताया कि नगर निगम की लापरवाही से हमारे वार्ड में पीलिया फैला है क्योंकि निगम ने अपना पानी का पाईप लाईन तो डाला है लेकिन आज तक उसमे पानी की सप्लाई नही हुई जिसके कारण यहां बीएसपी के पाईप लाईन आया हुआ है उससे लोगों को पीने के लिए पानी भरना पड़ता है और बीएसपी का ये पाईप लाईन बहुत पुराना होने के कारण अत्यधिक जर्जर हो गया है और बैक साईड में सिवरेज लाईन से जुड़ा हुआ है जिसके कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा है और उसके कारण अब यहां के लोग पीलिया के शिकार हुए है। अभी फिलहाल 6 लोगों सोनिया गांधी नगर के सड़क नंबर 2 शक्ति नगर निवासी अंजली, शुभम, सौरभ
नायक, आयुषि नायक पिता कन्हैया नायक, बरकत पिता सलीम खान और कृष्णा वर्मा पिता राजकुमार वर्मा के बारे में पता चला है, इनकी संख्या बढ भी सकती है।
इस मामले में निगम के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा का कहना है कि बीएसपी का पानी संक्रमित है। लोग इस पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं। उन्होंने मोहल्ले के कई घरों के पानी का सैंपल कलेक्ट किया है। उसकी लैब में टेस्टिंग की जाएगी, उसके बाद पता चल पाएगा कि पानी ठीक है या संक्रमित है। फिलहाल निगम ने लोगों को पाइप लाइन का पानी पीने से मना किया है। पीने के पानी के लिए टैंकर से सप्लाई दी जाएगी।
गंदा पानी पीने मजबूर हैँ यहां के लोग
पीलिया से ग्रसित लोगों के यहां संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी अंजली की जांच रिपोर्ट में पीलिया निकला है। उसकी तबीयत कई दिन से खराब है। डॉक्टर ने बताया कि ये खराब पानी की वजह से हुआ है। यहां इसी तरह का पानी सप्लाई आ रहा है। मोहल्ले के लोग संक्रमित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उनके पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जो लोग संपन्न हैं वो लोग पीने के लिए पानी का केन मंगा लेते हैं, लेकिन बाकी लोग यही पानी पी रहे हैं। फिलहाल पार्षद ने सभी लोगों से पानी को उबाल करके पीने की बात कही है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर में विगत कई वर्षों से संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण युवराज सिन्हा प्रांताध्यक्ष छग कलार समाज के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। विशिष्ट अतिथि संतुराम जायसवाल व पूना जायसवाल ने लोकार्पण पट हटाकर उद्घाटन किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर विरेन्द्र जायसवाल जिलाध्यक्ष छ.ग. कलार समाज ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथि व उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्व. धनुष राम जायसवाल(पूर्व जिला पं.अध्यक्ष, दुर्ग) व स्व. सरोजनी जायसवाल ( प्रथम महिला सरपंच एवं प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष) का आशीर्वाद न सिर्फ विद्यालय परिवार बल्कि नवागढ़ नगर पर भी रहा है। आज उनके मेहनत के परिणामस्वरूप ही नवागढ़ को एक नई पहचान बनी है। इसलिए विद्यालय परिवार ने नवीन भवन को उनके नाम पर समर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सीमा जायसवाल, सुरेश सिन्हा( पूर्व मंडलेश्वर कलार समाज नवागढ़), नरसिंग जायसवाल, रमेश निषाद, मिलाप राम साहू, आशाराम सिन्हा व विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार साहू, गीतेश्वर यादव, बुलेन्द्र निषाद, शुभम साहू, टीकाराम साहू, स्नेहा, सेवती साहू एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।
सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मिल रहा है बढ़ावा - राज्यपाल हरिचंदन
रायपुर / शौर्यपथ / राजभवन में आज पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और गोवा राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के लोगो ने छत्तीसगढ में सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उनका उल्लेखनीय योगदान छत्तीसगढ़ के भविष्य को एक नया आकार दे रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं संस्कृति की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और गोवा राज्य के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।
राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती पर शुरू किए गए ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’‘ योजना से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाकर राष्ट्रीय एकता की भावना, आपसी समझ और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम कला, संगीत, नृत्य, भोजन, खेल आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का काम कर रहा है, उनके बीच सांस्कृतिक और भाषाई आदान-प्रदान को बढ़ावा दे रहा है।
राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और गोवा राज्यों के समृद्ध इतिहास, कला, संस्कृतियों को रेखांकित किया। गोवा सबसे छोटा राज्य है लेकिन इसका इतिहास लंबा और विविध है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की महान विभूतियों का जिक्र किया जिन्होंने देश की आजादी और नवनिर्माण में अपना योगदान दिया था। गीतांजलि जैसे महान साहित्य की रचना कर नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर के बिलासपुर आगमन और महान संत स्वामी विवेकानंद द्वारा रायपुर में बिताये गये कुछ वर्षो को इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की दुर्गा पुजा की परंपरा, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बन गई है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से में तेलंगाना संस्कृति की झलक दिखाई देती है। इन राज्यों का खान-पान और व्यंजन यहां़ के निवासियों के भोजन का हिस्सा बन गया है। राज्यपाल ने इस मौके पर तत्कालीन उपप्रधान मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया जिनके अथक प्रयासों से 562 रियासतों का एकीकरण हुआ और भारत एक मजबूत राष्ट्र बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटा कर जनभावनाओं का सम्मान किया। इससे भारत की एकता और मजबूत हुई।
इस अवसर पर बंगाली समाज के प्रमुख श्री दिप्तेश तरूण चटर्जी, तेलंगाना समाज के प्रमुख जी स्वामी और गोवा समाज के प्रतिनिधि जाॅन डिसूजा ने अपने-अपने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्मृति चिन्ह भेंट कर राज्यपाल का सम्मान किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन समाजों के व्यक्तियों और समाज प्रमुखों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनमे इन राज्यांे की लोक संस्कृति झलक रही थी। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो सहित तीनों राज्यों के प्रतिनिधि महिला, पुरूष एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर उपसचिव दीपक अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / सांस्कृतिक भवन रावण भांठा जामुल में भाजपा की मण्डल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। मंडल प्रभारी एवं संगठन के भिलाई जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में 22 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को रुपरेखा बताया गया। बैठक में बतौर विशेष अतिथि रेखराम बंछोर जिला उपाध्यक्ष भिलाई तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी के उपस्थित थे। बैठक में विशेष रूप से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तथा 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दुर्ग आगमन को लेकर रखी गयी थी। इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारिका चंद्रवंशी, वरिष्ठ पार्षद दीपक गुप्ता, महामंत्री नूतन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, शक्ति केंद्र क्रमांक.1 संयोजक महराज देवदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद सरस बर्मन, संतोष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र साहू, जिलामंत्री अजा मोर्चा बी आर रामटेके, मंडल उपाध्यक्ष अनिता साहू, अरुण यादव, दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, मंडल मंत्री राकेश वर्मा, संजय यादव, प्रसार मंत्री लक्ष्मी क्षत्रिय, अनु जजा मोर्चा अध्यक्ष दौवा राम ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम चन्द्र साहू, अजा मोर्चा अध्यक्ष लव सोनवानी, महामंत्री युवा मोर्चा अनूप राय, भगवान सिंह चौहान, कुलेश्वर वर्मा, दिलीप वर्मा, ओम प्रकाश साहू, लक्ष्मीन ठाकुर, निशा ठाकुर, वामन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर सहित भाजपा के 80 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अहिवारा विधानसभा के विजयी के लिए संकल्प लेते हुए सभी जनों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए किया।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले राईस मिलरों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्री में संचालित श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में 420 क्विंटल धान जप्त कर कार्यवाही की गई है। जिला खाद्य अधिकारी श्री देवेन्द्र बग्गा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री देशकुमार कुर्रे एवं खाद्य निरीक्षक श्री संदीप पाण्डेय द्वारा 16 जून को श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में दबिश दी गई तथा उनके द्वारा धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें श्री गणपति फूड प्रोडक्ट द्वारा वर्ष 2022-23 में निर्धारित मात्रा 38300 क्विंटल के विरूद्ध 38720 क्विंटल धान स्टाक में पाया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में निर्धारित मात्रा से 420 क्विंटल का स्टाॅक अधिक पाए जाने पर अतिरिक्त धान को जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि राईस मिलर्स द्वारा धान एवं चावल के अभिलेख का संधारण व मिल माड्यूल में स्टाॅक की प्रविष्टि नहीं की गई है, साथ ही खाद्य विभाग को मासिक विवरणी भी प्रदाय नहीं किया गया है। गणपति फूड प्रोडक्टस पेन्ड्री के प्रोपाईटर श्री महेश कुमार अग्रवाल द्वारा छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के कंडिका 6(1)(2)(3) का उल्लंघन किए जाने पर शास्ति योग्य होना प्रतिवेदित किया गया है। संबंधित राईस मिलर्स के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर जब्त किये गये धान को राजसात करने एवं ब्लेकलिस्ट करने की कार्यवाही की जा रही है।
मुंगेली / शौर्यपथ / नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर प्रातः 07 बजे जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरूण साव, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, नगरपालिका मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री दुखुवाराम निर्मलकर, छत्तीसगढ़ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर और छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड के सदस्य श्री धनुष सेन शामिल होंगे। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर आंगन योग’’ थीम पर आधारित नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 99 आवेदकों ने सौंपे आवेदन
मुंगेली / शौर्यपथ / प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में 99 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने जनदर्शन में कई विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन बड़ी आशा के साथ अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचते हैं, इसमें लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनदर्शन में ग्राम करनकापा के नरोत्तमा साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्रतानुसार लाभ दिलाने, ग्राम सोनपुर के ग्रामीणों ने सार्वजनिक जगह से अतिक्रमण हटाने, महाराणा प्रताप वार्ड मुंगेली के भागचंद ने सड़क निर्माण व पेयजल हेतु, ग्राम बुंदेली के शिवकुमार ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम लोहड़िया के विश्वासा बघेल ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम लोहड़िया के चन्द्रकली बघेल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन सौंपे। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में हर घर आंगन योग पर केन्द्रित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2023 को सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे तक कृषि उपज मंडी प्रांगण बसंतपुर राजनांदगांव में किया जाएगा। जिलेभर में विभिन्न संस्थाओं में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
- जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता अभियान की शुरूआत
- जूनियर रेडक्रास फंड से राज्य शाखा को 6 लाख एवं जिला शाखा को 3 लाख का मिला अंशदान
- सभी विकासखंड स्तर पर रेडक्रास की दवाई दुकान शीघ्र होगी प्रारंभ
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्री डोमन सिंह के निर्देशन में रेडक्रास सोसायटी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए जिले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है। बैठक में जिला ई-प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी में आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी से राज्य शाखा को 6 लाख एवं जिला शाखा को तीन लाख का अंशदान प्रदान किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रेडक्रास मेडिकल स्टोर्स शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी मानव सेवा, स्वास्थ्य एवं सहायता के क्षेत्र में हमेशा कार्य करती है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव डॉ. एके बसोड़, ओआईसी श्रीमती एस देवांगन, रेडक्रास सोसायटी जिला संगठक सह प्रबंधक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-अफवाह फैलाने और जुमलेबाजी में माहिर भाजपा नेता छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में लगा रहे झूठे आरोप
-9 साल में 18 करोड़ लोगों को रोजगार देने में नाकामी से ध्यान भटकाने झूठ का सहारा ले रहे भाजपाई
-15 साल तक घोटाले करने वालों को कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में भी घोटाला नजर आ रहा, किसी भी घोटाले का सबूत नहीं जुटा पाए भाजपाई
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने पीएससी परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाकर आंदोलन करने वाले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अन्य भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि देश में 18 करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कब करेंगे ? राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता बिना सबूत धांधली के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
राजेंद्र ने कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के वादे के अनुसार मोदी सरकार को 18 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराना था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहती हैं कि मोदी सरकार ने 9 साल में 8 लाख 80 हजार लोगों को रोजगार दिया। यानी मोदी का वादा पूरा करने में भाजपा सरकार नाकाम रही।
इसी तरह कोरोना काल में केंद्र सरकार ने लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने 20 लाख करोड़ का पैकेज मंजूर किया था। रमन सिंह सहित भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व अन्य भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि 20 लाख करोड़ से कितने लोगों को रोजगार दिया गया। कितने उद्योग, व्यवसाय खुले। कितने युवाओं की आर्थिक स्थिति सुधारी गई?
राजेंद्र ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि 20 लाख करोड़ की मंजूरी देने के बाद यह रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। 20 लाख करोड़ के घोटाले के साथ 18 करोड़ लोगों को रोजगार देने में विफल रहे भाजपा नेता अब पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल में युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया। इस समय 20 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। 15 साल तक रमन सरकार के कार्यकाल में रोजगार देने में विफल रहे भाजपा नेता अब प्रदेश के युवाओं का ध्यान भटकाने घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने पहले किसानों की कर्जमाफी को असंभव बताते हुए विरोध किया। किसान न्याय योजना का विरोध किया। 20 क्विंटल धान खरीदी का विरोध भी भाजपा ने किया। अब सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। झूठ और जुमलेबाजी में माहिर भाजपा नेताओं को युवाओं की फिक्र नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझती है।
रोचक संवाद शैली हेतु रंगकर्मी विजय मिश्रा सम्मानित
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ी भाखा अउ साहित्य के तिहार कार्यक्रम का सोल्लास आयोजन सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में हुआ।इस साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगुजा, बस्तर की बोली, छत्तीसगढ़ी लेखन, प्रकाशन, चिन्हारी, डिजिटल मीडिया पर चालीस से अधिक विद्वानों ने विचार व्यक्त किए।आरंभ में पद्मश्री विभूषित सर्वश्री मदन चौहान,डॉ भारती बंधु, अनूप रंजन पाण्डेय,उषा बारले ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी।
विविध विषयों पर दिन भर चले व्याख्यान माला का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी विजय मिश्रा 'अमित' ने किया। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी कहावत,पहेलियां,लोककला,संस्कृति की जानकारी मोहक अंदाज में दी। प्रभावी संचालन शैली -संवाद हेतु प्रभा खेतान फाउंडेशन कोलकाता की एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी आनंदिता चटर्जी ने श्री विजय मिश्रा को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अभिकल्प फाउंडेशन के गौरव शुक्ला,अहसास वूमन संस्था से श्रीमती आंचल गरचा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इनके साथ ही गरिमा तिवारी, सृष्टि त्रिवेदी ,कीर्ति कृदत्त,दीपाली भसीन ने विशिष्टजनों का स्वागत किया।छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग,छग पर्यटन मंडल और श्री सीमेंट का भी विशेष सहयोग आयोजन में रहा।
साहित्यिक व्याख्यान माला में डॉ सुधीर पाठक, रूद्र नारायण पाणीग्रही, डॉ चितरंजन कर, राहुल सिंह, संजीव तिवारी ने सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन किया।डॉ परदेशी राम वर्मा,रामेश्वर वैष्णव, मीर अली मीर,अरुण निगम,फिल्म निर्देशक सतीश जैन,गीतेश अमरोहित,काशीराम साहू,आकाश महेश्वरी आदि ने छत्तीसगढ़ी बोली के उन्नयन- संवर्धन की संभावना और दशा- दिशा पर रोचक विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत बांसगीत,मोहरी वादन,रामनामी समाज का भजन और चेतन देवांगन की पंडवानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सहपरिवार पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से भिलाईवासियों की सुंख शांति और समृद्धि की कामना की
भिलाई / शौर्यपथ / भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा का महापर्व भिलाई में धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में भक्तों भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए उपस्थित रहे। वही भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेश वासियों को आज के पावन अवसर महापर्व जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।
सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां वे परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ चरणों मे पुष्प अर्पित कर हाथ जोड़ कर भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां हर साल भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। विधायक श्री यादव ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।
जगन्नाथ मंदिर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जो पंरम्परा अनुसार किया गया। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात लंबी बीमारी के बाद आज महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गये। नेत्र उत्सव के पारम्परिक पूजा अर्चना हवन-पूजन के पश्चात् मंगलध्वनि व घंटावादन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रथम दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का दर्शन किया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। भारी भीड़ के मध्य सम्पन्न नेत्र उत्सव के पशचात् महाप्रभु मौसी के घर जाने के लिये तैयार हुये।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
