
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुख्यमंत्री ने प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित ,लैपटाप के लिए दिए 50-50 हजार रूपए के चैक
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उनकी प्रतिभा को तराशने और उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करने की है। मुख्यमंत्री आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री देवेंद्र यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष-2021 में प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों में से आईआईटी में 27, एनआईटी एवं समकक्ष शैक्षणिक संस्थानों में 35, सीएस फाऊंडेशन में 5, क्लेट में दो, इंजीनियरिंग कॉलेज में 61 विद्यार्थी सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में प्रतीक स्वरूप आईआईटी, एन.आई.टी. और समकक्ष शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय के वर्ष 2021-22 के प्रगति प्रतिवेदन का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित और अनुसूचित क्षेत्रों के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए 200 सीटों के साथ वर्ष 2010 में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ किए गए थे। आज प्रदेश में 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें सीटों की संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। सीटों की संख्या बढऩे से अब अधिक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में मिले अच्छे अवसर का ही परिणाम है कि अब तक प्रयास आवासीय विद्यालयों से आईआईटी तथा समकक्ष संस्थानों में 97 विद्यार्थियों, एनआईटी तथा ट्रिपल आईटी के समकक्ष संस्थानों में 261, सीए, सीएस, सीएमए में 29, इंजीनियरिंग कॉलेजों में 833, मेडिकल कॉलेज में 39 और क्लेट के माध्यम से 3 विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी आज आईआईटी कानपुर, खडग़पुर, बीएचयू, भुवनेश्वर, आईएसएम धनबाद, मंडी, पटना, आईआईएसटी तिरूवंतपुरम आदि संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष सफल हुए सभी विद्यार्थियों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये विद्यार्थी जिन क्षेत्र से आए हैं, वहां के बच्चों को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और जिस संस्थान में वे अध्ययनरत हैं, उसमें अच्छा स्थान प्राप्त कर प्रदेश और विद्यालय का नाम रौशन करें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे। वे लोगों के सुख-दुख में सदैव भागीदार रहते थे। वर्ष 1854-55 जब अकाल पड़ा उस समय उन्होंने कसडोल के मालगुजार से अनाज उधार लेकर प्रजा में बांटा। उन्होंने मालगुजार से कहा कि अगले बरस फसल आने पर अनाज लौटा दिया जाएगा, लेकिन उनकी शिकायत की गई और अंग्रेजों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। सोनाखान, सराईपाली और बसना में उनकी अंग्रेजों से मुठभेड़ हुई, जिसमें अंग्रेजों को वापस लौटना पड़ा। बाद में मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फांसी दे दी गई।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी, एनआईटी, सीए, सीएस, सीएमए, नेशनल लॉ कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने में सफल हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विद्यालय से सफल होकर निकले विद्यार्थी आने वाले विद्यार्थियों के लिए सफलता का पथ प्रशस्त करने में प्रेरक का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयास विद्यालय में विद्यार्थी नक्सल प्रभावित जिलों और अनुसूचित क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़कर चयन द्वारा प्रवेश लेते हैं। ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की पृष्ठ भूमि में पले-बढ़े विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट कैरियर निर्माण के लिए यह विद्यालय एक बड़ा अवसर और मंच प्रदान करता है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, विज्ञान पहेली, गणित एवं विज्ञान ओलम्पियाड जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त की है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में नक्सल प्रभावित जिलों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इन विद्यालयों की स्थापना की गई। योजना के प्रारंभ में सुदूर नक्सल प्रभावित 16 जिलों के हाई स्कूल उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रदेश के ख्याति प्राप्त अखिल भारतीय स्तर की तकनीकी, चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से इसका संचालन किया जा रहा था। वर्तमान में इस योजना का विस्तार करते हुए अब यह योजना नक्सल प्रभावित जिलों के साथ-साथ राज्य के समस्त अनुसूचित क्षेत्रों के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी लागू कर दी गई है। इस योजना का लाभ अब 21 जिलों के अनुसूचित और उप योजना क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राप्त हो रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगरीय चुनाव में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विद्यायक ताम्रध्वज साहू वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए के रिसाली बस्ती के सब्जी मार्केट व्यापारियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया। वहीं रुआबाधा पहुंचकर सभी व्यापारियों से और मोहल्ले वालों से भी जनसंपर्क में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए कहा। ताम्रध्वज साहू नगरीय निकाय चुनाव में जनसंपर्क यात्रा कर धुंआधार चुनाव-प्रचार कर रहे है। अलग-अलग वार्डो में उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
ताम्रध्वज साहू अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क यात्र के दौरान वार्ड 1 तालपुरी कांग्रेस प्रत्यशी प्रति कौर सोढ़ी, वार्ड 2 राजेन्द्र रजक, वार्ड 3 सारिका साहू, वार्ड 4 ममता यादव, वार्ड 5 सरोज चौधरी, वार्ड 6 अंकिता साहू, वार्ड 23 जोशफ वार्ड जाहिर के वार्डों के घर-घर दौरा कर आम जनमानस से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही एक साल में भिलाई नगर निगम से अलग कर रिसाली नगर की सौगात दी है। जिसमें रिसाली नगर निगम में डेढ़ साल में 100 करोड़ से ज्यादा विकास कार्य हुआ है। आप सभी को अवगत है। रिसाली नगर निगम बनने के बाद 30 बिस्तर वाला अस्पताल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कुल, महाविद्यालय सहित अनेकों सौगात मिला है।
हम सभी एक होकर कांग्रेस के सभी 40 वार्डो में पार्षदों को जितना है चुनाव में एक साथ मिलकर एक पारिवारिक संबध स्थापित करना है कि अन्य पार्टी के बहकावे में न आये नगर विकास के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनायें। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी मोंटू तिवारी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, चुनाव प्रभारी बृजमोहन सिंह, सुदेश देशमुख, हेमंत बंजारे, नंदकुमार सेन, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, देवेंद्र देशमुख, केशव बंछोर, नरेश कोठारी, पूर्व पार्षद सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
भिलाई निगम चुनाव में वार्ड 5 कोसानगर वार्ड में द्बठ्ठ दिनों दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है .वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जेपी यादव मैदान में है जिहने वार्ड का हर व्यक्ति जानता है वही कांग्रेस ने वार्ड से संदीप निरंकारी को मैदान में उतरा है जो स्वयं अपना वोट इस वार्ड में नहीं दे सकते . ऐसे में संदीप निरंकारी को जहाँ मतदाता की तलाश है ताकि वो उनके पक्ष में मतदान कर सके वही जेपी यादव वार्ड में काफी लोक प्रिय छवि के है .
बता दे कि उपचुनाव में जब निगम में कांग्रेस की सरकार थी तब भी जेपी यादव की बड़ी जीत हुई थी ऐसे में कांग्रेस ने संदीप निरंकारी को मैदान में उतरा है . संदीप निरंकारी के सामने चुनौतिया बहुत है किन्तु इन चुनौतियों का सामना करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है .
अब देखना यह है कि वार्ड के निवासी एक ऐसे चेहरे को वोट देते है जिन्हें उनने कभी देखा नहीं या फिर ऐसे चेहरे को अपना मत देंगे जो प्रतिदिन उन्हें दिखाई देता है .
भाजपा प्रत्याशी यादव ने की निरंकारी की चुनाव आयोग से शिकायत ...
नेहरू नगर वार्ड 5 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी संदीप निरंकारी के विरुद्ध चुनाव आयोग में सरकारी भवन के दुरूपयोग की लिखित शिकायत चुनाव अधिकारी से की है। जे पी यादव शिकायत पत्र में कहा है कि वार्ड 5 के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप निरंकारी द्वारा आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। श्री निरंकारी द्वारा कोसा नगर ज्योतिबा फुले स्कूल के बाजू में सामुदायिक अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आहूत की गई है जो कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है जिसका प्रमाण मैंने वीडियो क्लिप के माध्यम से आपको प्रेषित किया हूं। और आग्रह करता हूं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी में रोहिणी गौशाला के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब पहुंचे तो उन्होंने मंच पर आसन ग्रहण न करते हुए संतों के सम्मान में नीचे बैठना उचित समझा। इस पर मौजूद संतों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की परंपरा रही है कि धर्मगुरु ऊपर आसन पर विराजित होते हैं। मुख्यमंत्री ने यह परंपरा निभाई है, हम उनकी विनम्रता के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री राधे निकुंज आश्रम में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए संस्थान द्वारा किये गए आग्रह पर 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। संतों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के गोधन न्याय योजना की विशेष तौर पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए यह जो कार्य मुख्यमंत्री ने शुरू किया है वह प्रशंसनीय है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को जीवन का आधार कहा गया है। इसकी सबसे पहली कड़ी अर्थ है। गोधन और कृषि तभी सुदृढ़ होगी जब अर्थ सुदृढ़ होगा। इस दृष्टि से गोधन न्याय योजना शुरू की गई। आज संत समागम में जो हृदय से प्रशंसा आपने की, उससे लगा कि योजना अर्थ की दृष्टि से तो सफल हुई ही है संतों का आशीर्वाद भी इसे मिल गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कहते हैं कि एक अच्छा कार्य सिलसिला बन जाता है और बहुत से अच्छे कार्यों का रास्ता इससे खुल जाता है। हमने गायों के संरक्षण के लिए गौठान आरंभ किये। गौठानों के लिए पैरादान आरंभ कराया और अब अधिकांशत: लोग पैरादान करते हैं जलाते नहीं। हेलिकाप्टर से जब मैं खेतों को देखता हूँ तो पैरा जलते खेत नहीं दिखते। इसके साथ ही गोधन जब मजबूत होगा तभी कृषि मजबूत होगी। इसके लिए हमने गोधन न्याय योजना आरंभ की। जो हितग्राही इससे जुड़े हैं वे हर महीने तीन हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक कमाते हैं। इससे वर्मी कंपोस्ट की राह भी खुली है और खेतों को संजीवनी देने जैविक खेती की भी ठोस नींव तैयार हुई है।
संतों के सम्मान में नीचे बैठना उचित समझा। इस पर मौजूद संतों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की परंपरा रही है कि धर्मगुरु ऊपर आसन पर विराजित होते हैं। मुख्यमंत्री ने यह परंपरा निभाई है, हम उनकी विनम्रता के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं।
इस मौके पर तिरखेड़ी आश्रम के महाराज रामज्ञानी दास जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में परंपरा है कि राजपुरुष हमेशा लोककल्याण के मामलों में राय लेने धर्मगुरुओं के पास आते हैं। मुख्यमंत्री यहां पर आये और नम्रता से आसन में विराजित होने से इंकार कर दिया। इससे उनकी विनम्रता पता चलती है। राजपुरुषों की विनम्रता से जनकल्याण के कार्य तेजी से हो पाते हैं। इस मौके पर श्री महंत कमललोचन दास महाराज ने भी मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की चर्चा देश भर में गोधन के संरक्षण को लेकर है और यह मुख्यमंत्री का बड़ा कार्य है। इस मौके पर अपने संबोधन में निरंजन महाराज ने कहा कि वृंदावन के राधे बाबा 25 हजार गायों का संरक्षण करते है। उनसे भी जब बातचीत होती है तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गोधन संरक्षण के कार्यों की प्रशंसा करते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों ने बीडब्लूएफ वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें जूही देवांगन, वेंकट गौरव और संयम संयम शुक्ला शामिल हैं। जूही और वेंकट जहां भिलाई से हैं वहीं संयम रायपुर से हैं। यह चैम्पियनशिप स्पेन के हुएल्वा शहर में 12 से 19 दिसम्बर तक आयोजित है। तीनों खिलाड़ी आज ही स्पेन के लिए रवाना हो गये है।
जूही एवं वेंकट की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में तथा संयम शुक्ला एवं अरुण जार्ज (केरल) डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के तीनों खिलाडिय़ों का चयन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर किया गया है। उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनेक मेडल प्राप्त कर चुके हैं। जूही एवं वेंकट मेक्सिको, बहरीन एवं नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। वहीं संयम शुक्ला ने डच ओपन, मालदीव्स इंटरनैशनल चैलेंज, इंडिया इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। जूही के पिता जयंत देवांगन स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिन्टन खिलाड़ी एवं कोच हैं। यह पहला अवसर है जब पिता और पुत्री दोनों 2021 वल्र्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क येाजना के निर्माणाधीन कार्यों के तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक चालू दिसम्बर माह में राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित दौरा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक टी.एस.कंडस्वामी मोबाईल नम्बर 9443228775 बेमेतरा एवं मुंगेली जिले का दौरा करेंगे। रमेश कुमार खरे मोबाईल नम्बर 9425095719 बीजापुर एवं सुकमा, राजीव कुमार वासुदेवा मोबाईल नम्बर 9631081077 बस्तर एवं कोण्डागांव, बलवीर सिंह बरवाल मोबाईल नम्बर 9418024928 कोरिया एवं सूरजपुर, अब्दुल माजीद खान मोबाईल नम्बर 9419000339 कांकेर एवं बालोद तथा ज्योति भूषण श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 9450362291 कोरबा एवं सरगुजा जिले का दौरा करेगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों जैसे पति-पत्नी विवाद, दैहिक शोषण, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से सम्बंधित प्रकरणों की सुनवाई के लिए 13 और 14 दिसम्बर 2021 का तिथि निर्धारित की गयी है। सुनवाई शास्त्री चौक स्थित आयोग के कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री के साथ साझा किए प्रयास विद्यालय के मेघावी विद्यार्थियों ने सफलता के अनुभव
रायपुर /शौर्यपथ/
मंजिलें उनकों मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उडान होती है। कुछ ऐसा ही हौसला इन नक्सल प्रभावित जिले के बच्चों में था कि आज वे सफलता के शिखर पर पहुचने के साथ अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कभी ठीक से हाई स्कूल तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाने वाले नक्सल प्रभावित जिले के बच्चों को जब उनके क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से स्वर्गीय राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालय जैसी उच्च गुणवत्ता वाली संस्थाओं की सुविधाएं मिली तो वे इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित कई कठिन परीक्षाएं पास कर देश के आईआईटी सहित नामी शिक्षण संस्थानों में अपनी जगह बनाने लगे हैं। गरीबी और अभावों के बीच वनांचल क्षेत्र में पले-बढ़े इन आदिवासी बच्चों की सफलताओं से जहां अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल रही है, वहीं इनकी सफलता से देश में छत्तीसगढ़ का गौरव भी बढ़ रहा है।
प्रयास विद्यालय में पढ़कर सफलता के शिखर पर पहुचने वाले विद्यार्थियों से जब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल रूबरू हुए तो उनके अनुभव सुन काफी रोमांचित हुए। बघेल ने शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालयों के मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए लैपटॉप के लिए 50-50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री और अतिथियों के समक्ष सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग शाखा में अध्ययनरत् तरूण कुमार पैकरा ने बताया कि वे कृषक परिवार से तालुक रखते है। सरगुजा जिले के गांव बमलाया में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। कक्षा 9वीं से उन्होंने प्रयास विद्यालय में अध्ययन किया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं और 10वीं में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा क्वॉलिफाई किया। इससे न केवल मेरे बेसिक्स स्ट्रॉन्ग हुए, बल्कि आत्मविश्विास भी बढ़ा। तरूण ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना संजोकर रखा था, इसलिए गणित विषय लेकर आईआईटी-जेईई की तैयार शुरू की। शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और सहपाठियों के साथ प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण से जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता मिली। आईआईटी पटना में अध्ययनरत राजनांदगांव जिले की जागृति कंवर ने अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रयास विद्यालय में आईं तो मन में परिवार से दूर कैसे रहूंगी यही ख्याल था, पर प्रयास में एक नया और बहुत बड़ा परिवार मिला। जल्द ही यह महसूस हुआ कि पढ़ाई के लिए इससे अच्छा वातावरण हो ही नहीं सकता। यहां आकर अपना पूरा ध्यान आईटीआई में प्रवेश के लिए लगा दिया। शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिश्रम से उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम खपरी सिरदार में हुई है।
सम्मानित होने वाले अन्य विद्यार्थियो में आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा कुमारी लिशा नेताम ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं, इसलिए घर में शुरू से ही पढ़ाई का माहौल रहा है। कोण्डागांव में पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही थी, जिसके कारण उन्होंने रायपुर में पढ़ने के लिए प्रयास प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और उनका चयन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी के लिए हुआ। प्रयास विद्यालय में पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। यहां के शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली है। आईआईटी भिलाई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा में अध्ययनरत धमतरी जिले के धनंजय धु्रव ने प्रयास विद्यालय की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस संस्था में अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयारी करायी जाती है। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन ने भी इस संस्था में पढ़ाई की है। धनंजय ने यह भी बताया प्रयास विद्यालय में शिक्षकों सतत मार्ग से और सहपाठियों के बीच स्वस्थ स्पर्धा के माहौल ने उनकी सफलता में बड़ी योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि ग्राम डाही में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई घर परिवार का माहौल खेती किसानी से जुड़ा है।
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में मेथेमेटिक्स एण्ड कम्प्यूटिंग शाखा में अध्ययनरत राजनांदगांव जिले के लुभास कुमार ने बताया कि शुरू से ही उनकी रूचि गणित और इंजीनियरिंग के पढ़ाई के प्रति थी। कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई तहसील छुरिया के गांव पदगुड़ा में ही हुई। विज्ञान विषय में विशेष रूचि होने के कारण उनका चयन प्रयास विद्यालय में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रयास विद्यालय में चयन होने से काफी उत्साहित हुआ क्योंकि गांव में हाईस्कूल नहीं था और उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी थी। प्रयास विद्यालय में चयन होना उनकी जिंदगी का महत्वपूर्ण टर्निंग पाइंट साबित हुआ। प्रयास विद्यालय के शिक्षकों और सहपाठियों से मिले सहयोग से उनका चयन आई आई टी में हुआ। दुरस्थ अंचलों में रहने वाले प्रतिभावान छात्रों के लिए उनके सपनों को साकार करने में प्रयास विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रयास विद्यालयों के बेहतर संचालन और प्रतिभावान छात्रों को दी जा रही सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कांकेर जिले के अंतागढ़ की छात्रा कुमारी देविका उइके ने बताया कि उन्हें 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए और शिक्षकों के मार्गदर्शन से वह एनआईटी रायपुर में अध्ययनरत है। इसी तरह बालोद जिले के विकासखण्ड डौंडी के ग्राम पथराटोला निवासी मनीष कुमार रावटे ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वर्तमान में वे आईआईटी बीएचयू में अध्ययनरत हैं। सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम पोडी निवासी आदित्य यादव ने 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वे वर्तमान में आईआईटी बीएचयू में अध्ययन कर रहे हैं। सरगुजा जिले के ही विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम काटकोना निवासी श्री प्रवीण कुमार चन्द्रवंशी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वर्तमान में वे आईआईटी बीएचयू में अध्ययन कर रहे हैं। बालोद जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम माहुद निवासी रूद्रप्रताप देवांगन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वे वर्तमान में आईआईटी आईएसएम धनबाद में अध्ययनरत हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की...
स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) पहुंचकर शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत शहीद वीर नारायण सिंह अंग्रेजों से लोहा लेते हुये 10 दिसम्बर 1857 को वीरगति को प्राप्त हुए थे।
शिक्षक व्यक्ति का जीवन बदल सकता है-कलेक्टर
सूरजपुर/शौर्यपथ/
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि के तहत जिले के समस्त गणित विषय के शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत समस्या, जिला स्तर पर पेंडिंग समस्या, एरियर्स भुगतान एवं अन्य समस्याओं को बताने कहा। कलेक्टर ने स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य कार्य के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने आपसी संवाद कर गणित विषय में बच्चों की समझ एवं पढ़ाई के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी शिक्षकों को सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा का संचार कर मोटिवेट किया तथा गणित विषय को कितना प्रभावी ढंग से बच्चों को पढ़ा सकते हैं जिसे पूरे जिले के बच्चों को लाभ मिल सके हमें उन शिक्षकों का चयन करना है जिससे अन्य बच्चों को मोटिवेट कर नई दिशा दे सकें। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं कैरियर के लिए भविष्य दृष्टि युवा दृष्टि कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिससे छात्र को सही दिशा सही समय मिल सके।
उन्होंने आभाषी संवाद, भविष्य संवाद, विद्या संवाद एवं प्रेरणा संवाद के बारे में शिक्षकों को अवगत कराया इसके माध्यम से छात्रों के बीच जाकर भविष्य के संबंध गणित विषय पर बेहतर मोटिवेट कर सकें क्योंकि अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित होता है। उन्होंने अपने आसपास के बच्चों को दिशा बोधन करने कहा जिससे हमारे जिले के बच्चे इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईआईटी एवं अन्य क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाना सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा शिक्षक भविष्य निर्माता है, जो छात्र दिशाहीन है उन्हें दिशा दिखा सकते हैं और उन्हें आपसी संवाद कर आईआईटी ,इंजीनियरिंग, मेडिकल के लिए दिशा दिखा सकते हैं, जिससे बच्चे का उज्जवल भविष्य हो सके। गणित के चयनित शिक्षकों से लाइव क्लासेस में सेवा ली जाएगी जिसमें अधिकांश बच्चे जुड़ेंगे। उन्होंने स्कूल के अध्यापन कार्य के अतिरिक्त सेल्फ मोटिवेट होकर सकारात्मक रूप से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे आने कहा जिससे बच्चों को हम बेहतर दे सकें। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को मोटिवेट एवं हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षक व्यक्ति का जीवन बदल सकता है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि के तहत कलेक्टर, एसपी, सीईओ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर आभाषी संवाद, भविष्य संवाद, विद्या संवाद एवं प्रेरणा संवाद के माध्यम से छात्रों का भविष्य सवारने मोटिवेट किया जा रहा है।
पंचायत सचिवों को टीकाकरण रजिस्टर तैयार करने के निर्देष
नारायणपुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू की अध्यक्षता में आज जिला पचंायत के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम के लिए वैक्सीनेषन की गति को बढ़ाने की आवष्यकता है, जिसके लिए पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पंचायत सचिव गांवों में कोविड-19 के वैक्सीनेषन हेतु गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार, मुनादी, दीवार लेखन आदि कार्य वैक्सीनेषन दिवस के पूर्व करा लें। कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का रजिस्टर तैयार किया जाये। सचिव द्वारा तैयार किये गये टीकाकरण पंजी की पूरी जांच की जिम्मेदारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की है। इसके साथ पहली डोज एवं सेकण्ड डोज लगावाने वालों की भी जानकारी संकलित करें। निर्धारित दिवस के को टीकाकरण दल गांव में पहुंचकर वैक्सीनेषन करेंगा। इसके बाद वैक्सीनेषन की रिर्पोटिंग भी की जाये।
कलेक्टर साहू ने बैठक में कहा कि टीकाकरण रजिस्टर सुव्यवस्थित रूप से तैयार किया जाना चाहिए। रजिस्टर में डोज लेने वाले हितग्राहियों का नाम, पता, मोबाईल नंबर आदि की जानकारी अंकित की जाये। इसके अलावा प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज की तिथियों को भी अंकित किया जाना चाहिए, ताकि रिपोर्ट देने में कोई दिक्कत न हो। इस कार्य में पंचायत सचिव अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिताानिनों का सहयोग लें। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हर सप्ताह अभियान चलाकर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों का लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय कर सुनियोजित प्रयास करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिस क्षेत्र में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वहां एक सप्ताह पहले कैंप आयोजन की पूरी जानकारी दें। ताकि पर्याप्त समय मिलने पर प्रचार-प्रसार किया जा सके। इसके लिए विद्यालय के षिक्षक एवं स्कूली बच्चे भी सहयोग कर सकते हैं। ग्रामीणों को पर्याप्त समझाईष दी जाये और टीका से होने वाले बचाव एवं लाभ के बारे में बताया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि जिन चिकित्सक दलों की ड्यूटी उस कैंप विषेष में लगायी गयी है, उसकी पूरी जानकारी सचिव को दी जाये। साथ ही समय पर चिकित्सक दल निर्धारित तिथि में निर्धारित स्थल पर पहुंचना सुनिष्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहान की महिला सदस्यों का भी इस कार्य में सहयोग लिया जा सकता है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य महिला स्व सहायता समूह के सदस्य भी इसमें अपनी महति भागीदारी निभा सकती है। स्थानीय पंच एवं सरपंचों का भी सहयोग अपेक्षित है।
बैठक बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनष्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा रामांचल यादव, के अलावा ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य अंतिम चरण में
बिलासपुर /शौर्यपथ/
बहुत ही जल्द बहुप्रतीक्षित तिफरा फ्लाईओवर की सौगात बिलासपुरवासियोें को मिलने जा रही है। इसका कार्य अंतिम चरणों में है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज तिफरा फ्लाईओवर का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी।
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तिफरा फ्लाईओवर का सघन निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर मौजूद तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि आर.ओ.बी स्पॉन (रेल्वे का हिस्सा) का काम अभी किया जा रहा है और यह काम अभी अंतिम चरण में है। इसके बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। 31 जनवरी तक यह काम पूरा कर लेने के बाद फ्लाईओवर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। फ्लाईओवर के तैयार होने से बिलासपुर के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। कलेक्टर द्वारा विगत एक वर्ष से इस फ्लाईओवर का लगातार निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग की गयी है। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से लेकर तकनीकी कर्मचारियों से संपर्क साधकर प्रत्येक स्तर पर किए जा रहे कार्य पर नजर रखी। कलेक्टर प्रतिदिन स्वयं निर्माण कार्य की जानकारी लेते हैं। इस फ्लाईओवर के निर्माण में सबसे मुश्किल चरण था रेल्वे के हिस्से का काम। रेल्वे के साथ आ रही तकनीकी बाधा को दूर करने के बाद ही निर्माण कार्य ने गति पकड़ी। उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर की लागत 70 करोड़ है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुलक भटटाचार्य, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
धमतरी /शौर्यपथ/
भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा पीएम केयर योजना प्रारम्भ की गई है जिसके तहत कोविड-19 के संक्रमण के चलते जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक/दत्तक माता पिता खो दिया है, ऐसे बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा इसके अंतर्गत सुनिश्चित की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि ऐसे बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 लाख रूपए की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बालक/बालिका के माता-पिता अथवा दोनों या अंतिम उत्तरजीवी माता-पिता अथवा दोनों/दत्तक माता-पिता या एकल विधिक संरक्षक की कोविड-19 महामारी के कारण मृत्यु 11 मार्च 2021 से 11 दिसम्बर 2021 के बीच हो गई हो, ऐसे अनाथ बच्चों को इसका लाभ दिया जाएगा। पालक की मृत्यु की तिथि पर बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों का चिन्हांकन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से करते हुए जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई को परियोजना अधिकारी द्वारा भेजा जाएगा। चाइल्डलाइन/ग्राम पंचायत/मितानिन सभी उपरोक्त योजना के लिए पात्रतानुसार बच्चे का चिन्हांकन करते हुए बालक कल्याण समिति/जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित करेंगे। योजना के अनुसार पात्र बच्चों के संबंध में सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज जैसे माता-पिता की कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु का प्रमाण-पत्र, बच्चे का आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाता, बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र आदि जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कोविड के चलते अनाथ हुए बच्चों की जानकारी परियोजना अधिकारी एवं खण्ड चिकित्साधिकारी से मंगाई है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
