Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35514)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

अजय देवगन ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. इस प्रोजेक्ट का नाम है 'रनवे 34.' इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

अजय देवगन ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. इस प्रोजेक्ट का नाम है 'रनवे 34.' इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं. फिल्म के पोस्टर भी सिंघम फेम एक्टर ने अपन इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए हैं. Runway 34 के बारे में अजय देवगन ने अपने ट्वीट में साफ कर दिया है कि फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर रनवे 34 कर दिया गया है. इस तरह उन्होंने अपना, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह के पोस्टर भी शेयर किए हैं. हालांकि इसे लेकर फैन्स के कुछ मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn ने रनवे 34 के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा है, 'मेडे अब रनव 34 हो चुकी है. यह सच्चा घटनाओं पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है. यह मेरे लिए कई काऱणों से खास है. Runway 34, 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. जैसा आपसे वादा किया था.' इस तरह अजय देवगन ने 2022 की ईद अपने लिए बुक करवा ली है.

दिलचस्प यह है कि Ajay Devgn ही फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. अजय देवगन इससे पहले यू, मी और हम तथा शिवाय जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. हालांकि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई रंग नहीं जमा सकी थीं. अजय देवग की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई थी. जो कुछ खास रंग नहीं जमा सकी थी. इसी को लेकर एक फैन ने लिखा है, 'भुज एक अर्थक्वेक से उबरे नहीं हैं अभी हम.' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'सॉरी सर, लेकिन इस बार राजू चाचा और शिवाय जैसा रायता मत फैलाना.' वहीं कई फैन्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

 

 

 

डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी अगर आपका मोटापा कम नहीं हुआ है, तो अब अपनाएं यह आसान तरीका. जानिये इस…

उर्वशी रौतेला के इस फोटो में असल करिश्मा या यूं कहें कि कयामत तो आंखें ढा रही हैं. इतनी खूबसूरती से मेकअप किया गया है कि बस यही आंखें इस फोटो का मेन अट्रैक्शन बन गई हैं.

नई दिल्ली/शौर्यपथ/

बॉलीवुड फैशन और स्टाइल डीवा उर्वशी रौतेला  ने अपने लुक्स और सोशल मीडिया पर शेयर की गईं पोस्ट के जरिए खास लाइमलाइट में बनी रहती हैं. फिलाहाल तो हाल ही में उर्वशी ने एक तस्वीर साझा की है. जो फैंस का दिल जीत रही है. शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी ने वनपीस कैरी किया हुआ है. जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

इस पोस्ट में उर्वशी का अलग ही लुक नजर आ रहा है. उन्होंने डीप नेक वाली ड्रेस पहनी है. जिसके साथ लंबे और ट्रेंडी ईयररिंग्स को पेयर किया है. ज्वैलरी के नाम पर बस इतना ही कैरी किया है उर्वशी ने. हेयरस्टाइल भी इस लुक के साथ लाजवाब है. उर्वशी ने हाई टेल चोटी बनाई है. इतनी खूबसूरती से मेकअप किया गया है कि बस यही आंखें इस फोटो का मेन अट्रैक्शन बन गई हैं. पिंक आईशैडो के साथ उर्वशी ने स्मोकी आई मेकअप किया है. थोड़ी उठी हुई आईब्रो वाकई किसी तीर से कम नजर नहीं आती. इस मेकअप के साथ जो उर्वशी ने कैमरे की तरफ नजर घुमाई तो तस्वीरें देखकर फैन्स भी बस इतना ही कह पाए कि उफ...

उर्वशी ने इस फोटो को कैप्शन दिया है 'कम विद मी'. इसके बाद एक गुलाब और होंठ का इमोजी है. नीचे बहुत सारे स्टार्स हैं. जिसके बाद उर्वशी ने लिखा है लव. कहीं इस कैप्शन के साथ उर्वशी फैन्स को सितारों की सैर कराने का न्यौता तो नहीं दे रहीं. उर्वशी चाहे जो भी कहना चाहें फैन्स के प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फोटो पोस्ट होने के आधे घंटे के भीतर ही उस पर 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए. और अब तक धड़ाधड़ आ भी रहे हैं. हर कमेंट में दिल और फायर का इमोजी फैन्स के जज्बात बताने के लिए काफी है.

 

 

 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' यह सुनिश्चित करती है कि यह एक प्रेम कहानी है.

नई दिल्ली/शौर्यपथ/

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' यह सुनिश्चित करती है कि यह एक प्रेम कहानी है. और पारिवारिक ड्रामा के साथ एक पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है. प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार इस फिल्म में नजर आयेंगी. बता दें की इस जोड़ी ने करण जौहर की आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए संगीत दिया था जिसे भारी सफलता मिली थी. अब इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के लिए भी वह संगीतमय जादू चलाने के लिए तत्पर हैं. कहा जा है कि फिल्म में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं जिन्हें विस्तृत रूप से करण जौहर की शैली में शूट किया जाएगा.

करण जौहर इस बड़ी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं. तकरीबन 7 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने वाले हैं. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी तगड़ी टीम एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी.

करण जौहर द्वारा निर्देशित, हीरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है. कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए हैं. यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

 

 

 

 

दोनों सदनों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा बिल पेश किया गया, बिल पेश होने के कुछ मिनट के भीतर ही उसे पास भी कर दिया गया.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास कर दिया गया है. दोनों सदनों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा बिल पेश किया गया, बिल पेश होने के कुछ मिनट के भीतर ही उसे पास भी कर दिया गया. वहीं, दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां बिल पर चर्चा के लिए अड़ी रहीं. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि बिना चर्चा के वापसी बिल पास करना संसद की परंपरा का उल्लंघन है. इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा देखने को मिला.

संसद का शीतकालीन सत्र सुबह 11 बजे शुरू हुआ. लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत ही हंगामे के साथ हुई. कुछ देर के बाद लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
दोपहर 12 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने लोकसभा में बिल पेश किया. पेश करने के 4 मिनट के भीतर ही बिल को पास कर दिया गया. वहीं, विपक्ष बिल पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा करता रहा. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. 2 बजे सदन की फिर कार्यवाही शुरु हुई, लेकिन हंगामे की वजह से ज्यादा देर तक नहीं चल सकी. इसके बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

लोकसभा के बाद दोपहर 2 बजे केंद्रीय मंत्री ने बिल को राज्यसभा में पेश किया. संसद के ऊपरी सदन में भी कुछ ही मिनट में बिल पास हो गया. इस दौरान भी विपक्षी दलों के सांसद बिल पर चर्चा की मांग करते रहे. लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई.

लोकसभा में पास होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि साल 1961 से 2020 के बीच संसद में 17 रिपील बिल विस्तार से चर्चा के बाद पारित किए गए थे. हम मांग करते हैं कि राज्यसभा में जब सरकार द फॉर्म लॉज रिपील बिल लेकर आए तो उस पर चर्चा हो. यह संसद की परंपरा है. राज्यसभा में जब रिपील बिल आएगा तो हम इस मसले को उठाएंगे.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज सदन में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इस विधेयक को चर्चा के बाद पारित कराने की बात कही गई लेकिन इस पर सरकार चर्चा क्यों नहीं करना चाहती है? कई अन्य विपक्षी सदस्यों को भी कुछ कहते देखा गया लेकिन शोर शराबे में उनकी बात नहीं सुनी जा सकी.  

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किसान कानून वापस लेने की मांग थी. विपक्ष ने भी कहा. जब हम वापस कर रहे थे तब उन लोगों ने हंगामा किया. क्यों विरोध कर रहे थे. जान-बूझकर हंगामा कर रहे थे.

वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि अभी मामला सुलझा नहीं है. इसके आगे MSP का मुद्दा है, फसलों के वाजिब दाम का मुद्दा है, 10 साल पुराने ट्रैक्टर का मुद्दा है, सीड बिल का मुद्दा है. सरकार को हमसे बात करनी चाहिए. सरकार ने हमसे संपर्क नहीं किया.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एनडीटीवी से कहा कि सरकार ने गलत किया है. इससे पहले कानून को रिपील करने के लिए लाए गए बिल पर लोकसभा में चर्चा हुई थी. हम किसानों के लिए एमएसपी कानून, आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है उनके परिवारजनों को मुआवजा जैसे मसले संसद में उठाना चाहते थे. लेकिन सरकार ने हमें मौका नहीं दिया. यह बहुत गलत हुआ है.

पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि संसद में सरकार हर सवाल का जवाब देगी. साथ ही कहा था कि सरकार हर विषय पर चर्चा करने को तैयार है. सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठे लेकिन सदन और स्पीकर की गरिमा का ख्याल रखें.

वहीं, विपक्षी दलों ने सत्र से पहले बैठक करके संसद में सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई थी. सत्र से पहले उन्होंने संसद परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया था.

 

बीते 24 घंटों की बात करें तो दिल्‍ली में इस अवधि में 34 केस सामने आए और कोरोना संक्रमण दर 0.08 फीसदी हो गई है. कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दिल्‍ली में इस समय 285 हैं, इसमें से होम आइसोलेशन में 122 मरीज हैं.

नई दिल्ली/शौर्यपथ/

Delhi corona Update : देश की राजधानी दिल्‍ली में कोराना संक्रमण (Covid-19) के कारण लगातार तीसरे दिन 1 मौत दर्ज की गई है, इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना के कारण हुई मौतों का आंकड़ा 25,098 तक पहुंच गया है. बीते 24 घंटों की बात करें तो दिल्‍ली में इस अवधि में 34 केस सामने आए और कोरोना संक्रमण दर 0.08 फीसदी हो गई है. कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दिल्‍ली में इस समय 285 हैं, इसमें से होम आइसोलेशन में 122 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.19 फीसदी है. रिकवरी दर 98.23 फीसदी है. वहीं 24 घंटे में 36 मरीज डिस्चार्ज हुए, वहीं अब तक ठीक होने का आंकड़ा 14,15,517 है. 24 घंटे में हुए 43,399 टेस्ट हुए. टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,08,68,725 है (RTPCR टेस्ट 39,916 एंटीजन 3483). कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 105 है. वहीं कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन यानी WHO ने कोविड-19 के नए वेरिएंट Omicron (ओमिक्रॉन ) को लेकर चेतावनी जारी की है. WHO का कहना है कि Omicron को लेकर लेकर जोखिम बहुत अधिक (very high) है. WHO की ओर से कहा गया है कि Omicron वेरिएंट के दुनियाभर में फैलने की आशंका है. कुछ क्षेत्रों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की ओर से जारी टेक्निकल नोट में कहा गया कि यदि Omicron वेरिएंट के मामले में बड़ा उछाल देखने को मिला तो इसके बेहद गंभीर परिणाम हो सकते हैं, हालांकि इस वेरिएंट के कार अब तक कोई मौत नहीं हुई है.WHO ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि उसने कोविड के एक नए स्‍ट्रेन B.1.1.529 की पहचान की है, यह स्‍ट्रेन/वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है.

 

 

 

नई दिल्ली/शौर्यपथ/

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के लिए अगर ये कहा जाए कि वो मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी. ये हम सभी जानते हैं कि अपनी लाजवाब एक्टिंग से फिल्मों में छा जाने वाले आयुष्मान खुराना बहुत अच्छे सिंगर भी हैं. कई फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज दी है जिसे लोगों का बेतहाशा प्यार मिला है. अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपना जादू बिखेर रहा है. इस वीडियो में आयुष्मान गिटार हाथ में लिए हुए 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'कल्ले कल्ले' गाते हुए नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड में फैंस जितना आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की एक्टिंग पर फिदा हैं उतना ही प्यार वो उनकी आवाज से भी करते हैं. यही वजह है कि अक्सर फैंस को आयुष्मान खुराना के गानों का इंतजार रहता है. सोशल मीडिया पर फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आयुष्मान गिटार बजाकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. आयुष्मान ने अपनी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग, 'कल्ले कल्ले' गाया और कैप्शन ने बताया कि उन्हें इस गाने से प्यार हो गया है. इस वीडियो में आयुष्मान शर्टलेस हैं और शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. आयुष्मान ने उल्टी टोपी लगा रखी है और आंखों पर चश्मा लगा हुआ है. हमेशा की तरह आयुष्मान हैंडसम हंक लग रहे हैं आपको बता दें कि फिल्म में इस गाने को सचिन-जिगर और प्रिया ने गाया है और फ़िल्म 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने जिम के बाद अपना ये वीडियो बनाकर अपलोड किया है. आयुष्मान को गाते हुए देखकर इस गाने के सिंगर जिगर सरवैया खुद को आयुष्मान की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. जिगर ने आयुष्मान खुराना के कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'भाई कितना दिल से गाते हो यार आप'. वहीं इस गाने की फीमेल सिंगर प्रिया सरवैया ने कमेंट बॉक्स पर लिखा 'M gonna cry, need full male version in ur voice'. वहीं इस गाने को सुनकर फैंस आयुष्मान खुराना पर प्यार की बरसात कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कास्ट में आयुष्मान खुराना बन पाता वहीं दूसरी फैन ने लिखा कि, 'आप और आपकी आवाज दोनों से मुझे बार-बार प्यार हो जाता है'. एक फैन ने ये भी लिखा कि, 'आपके इस गाने ने मेरा दिन बना दिया है.

 

 

गरियाबंद /शौर्यपथ/ 

देवभोग तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक  तुलसिंह नेताम को शासकीय कार्यो एवं कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण कलेक्टर  निलेश क्षीरसागर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार  तुलसिंह नेताम को शराब के नशे में पाये जाने की पुष्टी सीएचसी देवभोग द्वारा भी किया गया है। फसस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में  नेताम का मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा नियत किया गया है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

गरियाबंद /शौर्यपथ/

प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 30 नवम्बर, मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री  भगत 30 नवम्बर को पूर्वान्ह 11ः05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस परेड ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिचिया पहुंचेंगे। जहां वे नवीन धान खरीदी केन्द्र एवं खाद्य गोदाम का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात  भगत हेलीकॉप्टर से ग्राम चिचिया से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.30 बजे मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सरनाबहाल पहुंचकर नवीन धान खरीदी केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। प्रभारी मंत्री  भगत कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 3.10 बजे ग्राम सरनाबहाल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अम्बिकापुर/शौर्यपथ/ 

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले में हर घर दस्तक कैंपेन के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शनिवार को घुनघुट्टा नदी को पार करके मैनपाट विकासखंड में स्थित कदनई गांव पहुंचे। कदनई गांव दूरस्थ वनांचल क्षेत्र है जहां कच्ची पगडंडी से पैदल चलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम के द्वारा गांव में डोर-टू-डोर भ्रमण कर 50 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। इसके साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 43 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया तथा अन्य उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य जांच सह उपचार किया गया। 

ग्राम पंचायत कदनई एक आदिवासी बाहुल्य पहुंचविहीन क्षेत्र है जो जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 65 किमी की दूरी पर स्थित है। डॉक्टर की टीम ने शिविर में बीपी, शुगर, एचबी, मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर, सर्दी, खाँसी तथा अन्य रोगों का जांच सह उपचार किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों का निःशुल्क इलाज कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर लोगों से कोरोना से सावधान रहने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की समझाइश दी गई साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दूरस्थ इलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से ग्रामीण खुश हुए।  

स्वास्थ्य शिविर के दौरान लैब टेक्नीशियन  रामकृपाल कुशवाहा, लक्ष्मी पैकरा, करदना की एएनएम संगीता केरकेट्टा, कदनई की एएनएम ओमेत्रि पैकरा तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)