August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35286)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर यूपी में देशद्रोह का मामला दर्ज होने पर संजय सिंह ने कहा कि ''सत्ता के अहंकार…
    सेहत / शौर्यपथ / अपनी ओरल हेल्थ को बनाएं रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार अपने दांतों को ब्रश करना और जीभ की सफाई करना चाहिए।…
    खाना खाजन / शौर्यपथ / घरवालों को कुछ नया खिलाकर मुंह मीठा कराना चाहते हैं, तो हमारी मावा कचौड़ी की रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी।…
    सेहत /शौर्यपथ / हम सभी अपने 20s में अपनी खूबसूरत त्वचा को फ्लॉन्ट करते हैं। बस एक अच्छा क्लींजर और मॉइस्चराइजर- और चेहरा चमकने लगता…
    सेहत / शौर्यपथ / हेल्दी डाइट, वर्कआउट और समय पर सोना कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ आधुन‍िक जीवनशैली में हमनें खाने की तरीके में भी बहुत बदलाव कि‍या है। पहले लोग जमीन पर सुखासन में बैठकर खाना खाया…
    शौर्यपथ/ आज से अधिकमास शुरूहो गया है। अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इस महीने कोई भी शुभ कार्य नहीं किया…

    खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) शुरू होने में अब बस एक दिन का समय बाकी रह गया है। टूर्नामेंट अपने नाम करने के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से एक दिन पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ओर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन चार टीमों के नाम बनाए हैं जो उनके हिसाब से इस साल के आईपीएल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने तीन ऐसी टीमों को जगह नहीं दी है जो कम से कम एक खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फेवरेट आईपीएल टीम का नाम भी बताया।

    आकाश चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में बताया कि इस साल दिल्ली कैपिटल्स उनकी फेवरेट टीम है। यह टीम सिर्फ फेवरेट ही नहीं बल्कि खिताब जीतने की भी प्रबल दावेदार है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'आईपीएल 2020 की शुरुआत कल से हो रही है। भविष्यवाणियों का आखिरी दौर चल रहा है, ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस साल कौन-कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। आपका जवाब यहां हैं।'

    आकाश चोपड़ा ने दूसरे नंबर पर पिछली बार की उपविजेता महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को रखा है। टीम पिछले साल मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल में मात्र 1 रन से हार गई थी। टीम अब तक तीन बार ट्रॉफी जीत चुकी है। पूर्व क्रिकेटर आकाश ने तीसरे नंबर पर पिछली बार की विजेता और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को रखा है। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है। चौथे नंबर के लिए आकाश ने दो टीमें चुनी जिसमें पहली टीम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर है। इसके अलावा चौथे नंबर के लिए दूसरी टीम दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स है।

    बता दें कि बीसीसीआई के शेड्यूल के अनुसार, इस बार कुल दस दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से, जबकि दूसरा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा। अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा।

    मनोरन्जन / शौर्यपथ / अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह फिल्म 9 नवंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स फिल्म को दिवाली रिलीज बताकर प्रमोट कर रहे थे, जबकि फिल्म दिवाली के पांच दिन पहले रिलीज की जा रही है। ऐसे में फैन्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 'लक्ष्मी बॉम्ब' को दिवाली के दिन यानी 14 नवंबर (शुक्रवार) या फिर उससे एक दिन पहले 13 नवंबर (शुक्रवार) को क्यों नहीं रिलीज किया जा रहा है? खास बात यह है कि इससे पहले रिलीज हुई सभी फिल्मों को डिजनी प्लस डॉटस्टार पर शुक्रवार को ही रिलीज किया गया।

    बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा-'जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार के लिए 9 नंबर लकी है। इसके पहले यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली थी क्योंकि इस दिन अक्षय कुमार का जन्मदिन होता है। इसके पहले भी वह कोशिश करते रहे हैं कि फिल्म 9 तारीख को ही रिलीज की जा सके। इतना ही नहीं फिल्म का ट्रेलर भी 9 तारीख को ही रिलीज किया जा सकता है।'

    सोर्स ने आगे बताया- 'सारा अली खान और वरुण धवन स्टारर कुली नंबर-1 भी 13 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स को लगा कि फिल्मों की रिलीज में गैप होना चाहिए। इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने 'लक्ष्मी बॉम्ब' को 9 नवंबर को रिलीज करने का फैसला लिया।'

    सोर्स के मुताबिक, 'फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल अभी ट्रेलर की रिलीज डेट तय नहीं है। हम ट्रेलर को 9 अक्टूबर को रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं।' फिल्म कुली नंबर-1 को लेकर सोर्स ने कहा कि हम फिल्मों की रिलीज में गैप इसलिए भी कर रहे हैं ताकि सोशल मीडिया पर चमकने का दोनों फिल्मों को मौका मिल सके।

    आपको बता दें कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। यह तमिल फिल्म 'मुनी 2 कंचना' का हिंदी रीमेक है।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लॉकडाउन में लंबे समय तक घर पर बिताने के बाद काम पर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म जयेशभाई जोरदार की डबिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्हें यशराज फिल्म्स स्टूडियो के पास स्पॉट किया गया था। मालूम हो कि इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने इस साल की शुरुआत में पूरी कर ली थी।
    एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने फिल्म की डबिंग का काम शुरू कर दिया है। उनका वर्क शेड्यूल पहले की तरह सामान्य हो गया है। जहां तक फिल्म जयेशभाई का सवाल है तो इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा। यह भी बताया गया कि मेकर्स सिनेमाघरों के खुलाने से पहले इस फिल्म को तैयार रखना चाहते हैं। इसके बाद सही समय को देखते हुए मेकर्स फिल्म को रिलीज करने का फैसला लेंगे।
    इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान 'जयेशभाई जोरदार' के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा ने कहा था कि इस फिल्म में दिया गया सोशल मैसेज लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए अपना 200 प्रतिशत दिया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि रणवीर ने फिल्म में अपने अभी तक के करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है।
    बता दें कि इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन और कैटरीना कैफ के साथ काम किया है। वहीं, उनकी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 83 भी बनकर तैयार है। इसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस मल्टीस्टार फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision