August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35270)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर निगम में महापौर और पार्षदों के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रारंभिक चरण का कार्य शुरू हो चुका है। नए परिसिमन के आधार पर 40 वार्डों में 18 वार्ड का नामावली तैयार किया जा चुका है।
    निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर हर रोज निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू कर रहे हैं। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मदद से विधान सभा चुनाव के लिए तैयार किए गए मतदाता सूची को नए वार्ड के परिसिमन आधार पर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा व सुरेश देवांगन ने बताया पुराने 13 वार्ड के मतदाता सूची को कुल 40 वार्ड के हिसाब से तैयार करना है। 18 वार्ड का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष वार्ड का नामावली 12 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
    नामावली तैयार के बाद किया जाएगा सूची का प्रकाशन
    प्रभारी अधिकारी ने बताया कि परिसिमन के बाद नामावली तैयार करने के बाद शीघ्र ही सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में नाम विलोपित करने और नाम जोड़े जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
    इन वार्डों का बनाया जा रहा नामावली
    तालपुरी, रूआबांधा उत्तर, रूआबांधा दक्षिण, रूआबांधा पूर्व, एचएससीएल कालोनी रूआाबांधा, रूआबांधा सेक्टर, रिसाली सेक्टर पूर्व, रिसाली सेक्टर पश्चिम, डीपीएस रिसाली सेक्टर, दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर पूर्व, मरोदा सेक्टर पश्चिम, टंकी मरोदा, मरोदा कैंप, मौहारी भाठा, बीआरपी कालोनी, शिवपारा स्टेशन मरोदा, एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा, विजय चैक स्टेशन मरोदा, शंकर पारा स्टेशन मरोदा, सूर्यानगर स्टेशन मरोदा, मैत्रीकुंज रिसाली, प्रगति नगर रिसाली, आजाद मार्केट रिसाली, आशीष नगर पश्चिम, अवधपुरी रिसाली, मैत्री नगर रिसाली, शक्ति विहार रिसाली, लक्ष्मी नगर रिसाली, इस्पात नगर शहीद किरण देशमुख रिसाली, नेवई भाठा, नेवई बस्ती पूर्व, नेवई बस्ती पश्चिम, डुंडेरा पश्चिम, डुंडेरा पूर्व, जोरातराई, स्टोर पारा पुरैना, एनएसपीसीएल पुरैना, पुरैना बस्ती

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा लगातार शहर के संस्थाओ से दानकर्ताओ से दुर्ग गौठान के लिए आगे बढ़ कर दान करने की अपील लगातार की जा रही है पिछले कुछ दिनों में जैन समाज द्वारा , अग्रवाल समाज द्वारा भी ५० हजार का दान व ३ ट्रक सूखे चारे की व्यवस्था की गयी थी उसी तारतम्य में शनिवार को भी सिन्धी समाज द्वारा दान किया गया .
    महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर दुर्ग की पुज्य सिंधी जनरल पंचायत ने आज गौठान के गायों के चारा के लिए 50 हजार रु0 का चेक नगर निगम को दिये। सिंधी जनरल पंचायत के पदाधिकारियों ने महापौर को 50 हजार रु0 का चेक सौंपे। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पुलगांव स्थित गौठान में मवेशियों को रखा गया है। महापौर बाकलीवाल के प्रयास से गत दिनों पदमनाभपुर के जैन समाज ने गोठान के गायों के लिए 03 ट्रक चारा की व्यवस्था कर दान किया था। इ
    सी क्रम में महापौर श्री बाकलीवाल की पहल पर पुज्य सिंधी जनरल पंचायत सिंधी कालोनी दुर्ग ने भी गौ सेवा के लिए अपनी सहभागिता देते हुये गौठान में चारा के लिए आज 50,000 रु0 भेंट किया है। इस दौरान खेमराज मध्यानी अध्यक्ष सिंधी पंचायत, पदाधिकारी रामचंत्र खत्री, पारुमल शोभानी, रवि अंदानी और कल्याण महिला स्व सहायता समूह की संचालिका उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 (एसपी-3) के मेन एग्जास्टर के पीएलसी सिस्टम का…
    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र ने सदैव ही सामाजिक कार्यों व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर योगदान दिया है। सेल-बीएसपी ने अपने…

    भिलाई / शौर्यपथ / महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल की अध्यक्षता एवं उपायुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में शनिवार को निगम के सभागार में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए महापौर परिषद की बैठक हुई। राजस्व विभाग द्वारा महापौर परिषद के समक्ष लाए गए प्रस्ताव चंद्रा मौर्या टॉकीज के सामने कब्जे के आधार पर आबंटित भूमि के संबंध में चर्चा की गई और प्रकरण अगले बैठक में लाने पर विचार किया गया!
    महापौर परिषद की बैठक में इस प्रकरण को लाने के पूर्व निगम अधिवक्ता से राय ली गई है! जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले उद्यानों के रखरखाव एवं संधारण के लिए महिला स्व सहायता समूह को दिए जाने हेतु प्रस्ताव महापौर परिषद के समक्ष जोन 4 द्वारा प्रस्तुत किया गया! प्रस्ताव अनुसार उद्यानों के आसपास नागरिकों को खानपान सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने अस्थाई ठेला, वेंडर्स, कार्ट लगाने की अनुमति महिला स्व सहायता समूह, स्वयंसेवी संस्थाओं को दी जाती है तो उद्यान के रखरखाव की व्यवस्था के साथ ही महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे इसके लिए शहरी आजीविका केंद्र में पंजीकृत महिला या महिला समूह को संचालन के लिए जिम्मेदारी दी जा सकती है! उद्यानों को इस आधार पर रखरखाव में देने के लिए नियम शर्ते भी तैयार की गई है जिसके तहत प्रथम चरण में जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पांच उद्यानों को पंजीकृत महिला या महिला समूह को संचालन हेतु दिए जाने की स्वीकृति महापौर परिषद से चाही गई है! परंतु महापौर परिषद ने चर्चा के उपरांत कहा कि इस प्रकार के प्रकरण समस्त जोन द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें सलाहकार समिति में रखा जाना उचित होगा! सलाहकार समिति में चर्चा होने के उपरांत प्रस्ताव महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं! उद्यान विभाग द्वारा उद्यानों के रखरखाव एवं संधारण के लिए तैयार किए गए नियम शर्तों को भी सलाहकार समिति के माध्यम से महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत करने पर चर्चा की गई! बैठक में महापौर परिषद के सदस्य डॉ दिवाकर भारती, दुर्गा प्रसाद साहू, जोहन सिन्हा, साकेत चंद्राकर, सूर्यकांत सिन्हा, जी राजू, सुशीला देवांगन, सदीरन बानो, सोशन लोगन, निगम के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, डीके वर्मा, सहायक अभियंता सुनील जैन एवं सुनील दुबे, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सचिव जीवन वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज 5 सितंबर 2020 पहली बार वर्चुअल तरीके से आयोजित…
    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद महती योजना गौठान में शहर एवम ग्रामीण इलाकों में आवारा घूमने वाले गोधन के लिए आशियाना बनाया गया…
    शौर्यपथ विशेष दुर्ग / शौर्यपथ / इसे दुर्ग शहर के विकास की बदकिस्मती ही कहा जाए कि दुर्ग शहर में विकाश के हर कार्य लेट हो रहे है और राशि…

    रायपुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में प्रतिदिन 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य रखा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हेतु सभी जिलों के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं। आरटीपीसीआर और ट्रू-नाट मशीन से जांच के लिए सभी जिलों में सैंपल संकलित किए जा रहे हैं। वहीं रैपिड एंटीजन किट से भी सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के संभावित मरीजों की जांच की जा रही है।
    स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी कर प्रतिदिन तय लक्ष्य के अनुसार सैंपल कलेक्शन और जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड एंटीजन किट से जांच के भी निर्देश दिए हैं।
    आरटीपीसीआर एवं ट्र-नाट विधि से जांच के लिए सैंपल कलेक्शन हेतु प्रशिक्षित स्टॉफ नर्स,ए.एन.एम., एम.पी. डब्लू. फॉर्मासिस्ट, नेत्र सहायक, दंत सहायक इत्यादि की सहायता लेने कहा गया है।
    स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना रायपुर जिले के लिए 2440, गरियाबंद के लिए 500, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम और बालोद के लिए 630-630, दुर्ग के लिए 1510, बेमेतरा के लिए 580, बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए 670, रायगढ़ के लिए 1280, कोरबा और जांजगीर-चांपा के लिए 970-970, जशपुर के लिए 500, बस्तर, कांकेर और कोंडागांव के लिए 605-605, दंतेवाड़ा के लिए 590, सुकमा के लिए 490, नारायणपुर के लिए 480, बीजापुर के लिए 410, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए 530-530, कोरिया के लिए 570, सरगुजा के लिए 940, मुंगेली के लिए 600, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए 350, बिलासपुर के लिए 1540 तथा राजनांदगांव के लिए 1340 सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य रखा है।
    प्रदेश भर में प्रतिदिन आरटीपीसीआर जांच के लिए 5405 और ट्रू-नाट विधि से जांच के लिए 3520 सैंपल संकलित किए जाएंगे। वहीं रैपिड एंटीजन किट से रोज 13 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी जिला स्तर पर प्रतिदिन रैपिड एंटीजन किट से जांच के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।

    बिलासपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग तथा सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये अस्पतालों में बेड एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने तथा होम आइसोलेशन की अच्छी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
    मंत्री साहू ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में मरीजों की दवाईयों के अलावा भोजन, नाश्ता की अच्छी व्यवस्था रखी जाये। इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिये। उन्होंने प्रतिदिन कोरोना जांच के लिये ज्यादा से ज्यादा सैम्पल लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सिम्स के अलावा अपोलो तथा अन्य प्राइवेट अस्पताल के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें कोरोना मरीजों के इलाज के लिये बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये जायें ताकि मरीजों को रायपुर रेफर न करना पड़े।
    प्रभारी मंत्री ने अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर, बेड व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जिला अस्पताल में 40 तथा निजी अस्पतालों में 30 वेंटिलेटर अभी उपलब्ध हैं। अन्य प्राइवेट अस्पतालों से बात चल रही है जिससे वेंटिलेटर की संख्या बढ़कर 96 हो जायेगी। श्री साहू ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने कहा ताकि वहां की व्यवस्था निरंतर अच्छी हो सके।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision