November 14, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (656)

    मुंगेली शौर्यपथ // से लेकर शहरी क्षेत्रों मे कृष्ण जन्माष्टमी रही धुम जगह जगह फोडा गया मटकी । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया वही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए मुंगेली व ग्रामीणों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से की गई है. श्री कृष्ण जन्मस्थान के उप्लक्षय के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया है. कृष्ण मंदिर मुंगेली खैरा-सेतगंगा स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की विशेष व्यवस्था की गई हैं.मंदिरों में पूजापाठ व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंगेली खैरा-सेतगंगा के श्रीकृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के अवसर पर सुबह-सुबह भक्तों ने ‘हरे कृष्ण’ की धुन पर नृत्य,बांस,गीत,सोभा यत्रा, भ्रमण किया गया । मुंगेली जन्माष्टमी के त्यौहार को देखते हुए खैरा-सेतगंगा मुंगेली मे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

    ✍️एनसीपी जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार सागर ने पूरे तमाम मुंगेली जिला वासियों एवं प्रदेश के सभी सतनामी समाज के भाई बहनों को आज बालक गुरु दास के जयंती पर सभी को बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा परमपूज्य गुरू घासीदास बाबा जी के द्वतीय सुपूत्र गुरू बालकदास जी का जन्म, जन्माष्मी के दिन हुआ था , जिस प्रकार पोथी पुराण के ज्ञानी को पंडित, राज करने वाले को राजा, सेवा करने वाले को सेवक, तपस्या करने वाले को तपस्वी, ठीक उसी तरह "सतकर्म" करने वाले को "सतनामी" कहते हैं। कोई धर्म, वह तो सतनाम के मानने वालो की पहचान है जिसे आज सतनामी जाति के नाम से जाना जाता है । सतनामी वह है जिसका कर्म सत्य पर आधारित हो और जो सतनाम धर्म को मानता हो । सतनाम धर्म में छोटा-बड़ा, ऊँच-नीच, छुआ-छुत का कोई स्थान नही है । सतनाम धर्म मानवता वाद पर आधारित है । बाबा गुरू घासीदास जी ने सतनाम धर्म का ब्याख्या इस रूप में किये हैं : "मानव-मानव एक समान" मनखे मनखे एक ये, नइये कछु के भेद । जउन धरम ह मनखे ल एक मानीस, उही धरम ह नेक ।।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर नर्सिग होम एक्ट के तहत संबंधित चिकित्सकों द्वारा निजी स्वास्थ्य संस्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिनों डॉ० सुदेश रात्रे, सदस्य डॉ आनंद सिंग मांझी, जिला चिकित्सालय डॉ0 के0एस0 कंवर, जिला चिकित्सालय डॉ0 प्रशांत सिंग ठाकुर, प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी द्वारा मुंगेली एवं पथरिया विकासखण्ड के निजी स्वास्थ्य संस्थान क्रमशः जायसवाल पैथालॉजी कलेक्शन सेंटर मुंगेली, के.एम. इमेजिंग एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर मुंगेली, जलवती पैथालॉजी कलेक्शन सेंटर मुंगेली, अरिहंत पैथालॉजी कलेक्शन सेंटर मुंगेली, न्यू.एस.के. पैथालॉजी लैब मुंगेली, लक्ष्मी हास्पिटल पथरिया, आकृति हास्पिटल पथरिया, चिरंजीवनी हास्पिटल पथरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में पायी गयी कमियों को पूर्ण करने का निर्देश दिये गये।
    उन्होने कहा कि समस्त नर्सिग होम, निजी चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथालॉजी व रेडियोलॉजी लैब में अग्नि सुरक्षा तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन प्रमाण पत्र अनिवार्य है। लाईसेंस प्राप्त नर्सिग संस्थाओं के निरीक्षण के समय अग्नि सुरक्षा तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन प्रमाणीकरण में कमी पाये जाने पर संबंधित संस्थान का लाईसेंस तत्काल निरस्त किये जाने की बात कहीं गई है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के सचिव श्री मयंक सोनी द्वारा कल जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को संवैधानिक अधिकार के संबंध में अर्थात् अनुच्छेद 15, 16 एवं अनुच्छेद 32 के संबंध में विधिक एवं मौलिक अधिकार व कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्हें मोटरयान अधिनियम, पाक्सो एक्ट, भारतीय दण्ड संहिता, विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित प्रावधान और महिलाओं से संबधित अपराध के संबंध में भी जानकारी दी गई और उन्हे प्रतिदिन दैनिक अखबार पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और अखबार पढ़ने के महत्व एवं फायदे के बारे में जानकारी दी गई।
    शिविर में हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा नीट, छ0ग0 पीएससी, यू०पीएससी, क्लैट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस शिविर में मुख्य रूप से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अतिरिक्त स्कूल के अध्यापकगण भी उपस्थित रहे ।

    मुंगेली / शौर्यपथ /कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर स्कूल खुलने के बाद स्कूलो में शिक्षा व्यवस्था हेतु कोरोना गाईड लाईन का पालन, मध्याहन भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग स्कूलों की मॉनिटरिग की जिम्मेदारी दी गई है।  इसी कड़ी में एपीसी श्री अशोक कश्यप (समावेशी शिक्षा) के द्वारा विभिन्न स्कूलो का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होने शिक्षण व्यवस्था सहित वृक्षारोपण, मध्याहन भोजन, पुस्तक वितरण, सुलेख लेखन, शिक्षक उपस्थिति समेत कई बिन्दुओं पर जांच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी जरहागांव के स्काउट छात्र और छात्राओं एवं प्राचार्य श्रीमती आर.के. डाहिरे और शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लौदा में वृक्ष मित्र के तहत वहां के कार्यरत स्टॉफ एवं बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। कश्यप ने रोपित पौधो के उचित रख रख-रखाव हेतु दिशा-निर्देश भी दिये।  

    मुंगेली।। शासन द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाट- बाजारों में भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कल 20 अगस्त को जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम कुधुरताल एवं पथरताल के साप्ताहिक बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोबाईल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों से दवाई की उपलब्धता, वितरण, मरीजों को संख्या, उपस्थिति आदि के साथ-साथ लोगों से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजें खरीदने बाजार आने वाले लोगों के लिए यह योजना कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने लोगो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले के मंहत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पथरिया में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् अंतिम पात्र सह मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइड www.mungeli.gov.in से किया जा सकता है। उन्होने बताया कि जिले के मंहत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पथरिया में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों (अंग्रेजी माध्यम के प्रधान पाठक प्राथमिक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक, शिक्षक विज्ञान, शिक्षक गणित, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक कला, व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता भौतिक, व्याख्याता रसायन, व्याख्याता गणित, व्याख्याता जीव विज्ञान, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक भौतिक, प्रयोगशाला सहायक रसायन, प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक एवं चैकीदार) का 09 अगस्त 2021 को सायं 04 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था।

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के प्रभारी ने दी बधाई मुंगेली- छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस. आर. घृतलहरे के नियुक्ति मुंगेली में की गई है इसके पूर्व नगर निरीक्षक के पद पर रह चुके हैं कार्य सराहनीय रहा था जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के प्रभारी डॉ रामकुमार साहू ने सौजन्य मुलाकात कर श्री घृत लहरे जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

    ✍️ आज दिनांक 13/08/2021 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी का जिला स्तरीय बैठक रेस्ट हाउस मुंगेली में रखा गया जिसकी अध्यक्षता डॉ ० शैलेश कुमार सागर ने किया , जिसमें पार्टी संगठन का विस्तार करते मुंगेली विधानसभा अध्यक्ष श्री सुरेश धृतलहरे मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर बंजारे और पंचायत अध्यक्ष सुरेश बंजारे रवि कुमार उपाध्यक्ष बनाये गए , साथ ही एनसीपी जिलाध्यक्ष डॉ ० शैलेश कुमार सागर की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में (एनसीपी ) में आज युवाओं ने पार्टी के प्रति समर्पित होते हुए शामिल हुए , किसानों को खाद की समस्या , बिजली पानी , सड़क , पेट्रोल डीज़ल के दामों में लगातार वृद्धि, रसोई गैस के दामों में वृद्धि , राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी , बेरोजगारी की समस्या पर भी चर्चा की गई , 01/01/2012 से मुंगेली जिला बनने के बाद भी विकास से अछूता है , वर्तमान सरकार औऱ सत्ता में काबिज लोगों से एनसीपी उम्मीद करता है की मुंगेली जिले में शिक्षा व्यवस्था , चिकित्सा ,पानी ,बिजली रोजगार की व्यवस्था उचित तरीके से करते हैं तभी मुंगेली जिले का विकास संभव है !

    मुंगेली शौर्यपथ// छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खाद्य एवं पोषण सुरक्षा संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उन्होने खाद्य सुरक्षा कानून के प्रभावी कियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने जिले में प्रचलित राशन कार्डो के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होने कहा कि राशन कार्ड के संबंध में पात्रता रखने वाला कोई भी परिवार अथवा व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं होगा। पात्रता रखने वाले व्यक्ति अथवा परिवार को उनके पात्रता के अनुरूप बीपीएल अथवा एपीएल राशन कार्ड दिया जाएगा। ताकि प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को उनकी पात्रता के अनुरूप खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर उन्होने राशन कार्ड धारकों को किफायती दर पर दी जाने वाले चावल के गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने राशन कार्ड धारकों को साफ, गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री लेखनी सोनू चंद्राकर और कलेक्टर श्री अजीत वसंत भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री बाबरा ने कहा कि खाद्य एवं पोषण सुरक्षा संबंधी योजनाओं की सतत् समीक्षा, निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए आयोग का हेल्पलाईन नंबर 0771-2972923 जारी किया गया है। इस हेल्प लाईन नंबर को सभी शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने सभी उचित मूल्य दुकानों के लिए गठित निगरानी समिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लिए निगरानी समिति गठित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने पोषण आहार सहायता योजना के तहत गर्भवर्ती और शिशुवती महिलाओं तथा 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली पोषण आहार तथा स्कूली बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने आंगनबाडी केंद्र के बच्चों को दी जा रही रेडी-टू-ईट आहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की और बच्चों को गुणवत्ता युक्त रेडी-टू-ईट आहार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने आॅनलाईन शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने आॅनलाईन शिकायतों का निराकरण यथा शीघ्र करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने नगरीय क्षेत्रों में भवन विहीन उचित मूल्य दुकानों के बारे में जानकारी प्राप्त की और भवन विहीन उचित मूल्य दुकानों हेतु भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वंसत ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्यान्ह भोजन योजना, पूरक पोषण आहार, प्रधान मंत्री मातृत्व योजना और छात्रावास आश्रामों को बी.पी.एल दर पर खाद्यान्न उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री विमल दुबे, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कश्यप, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा सांय, जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री मुकेश दुबे और जिला मिशन समन्वयक श्री वाचस्पति सिंह उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision