July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    मुंगेली // आवव जम्मो संगी साथी,मिलजुल के एक पौधा लगाबो,हमर मुंगेली जिला ला हरियर अउ सुघ्घर बनाबो“ उक्त विचार को अपने कार्यों से चरित्रार्थ कर रही मुंगेली जिला में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी जो मुंगेली शहर सहित आसपास के गांवों में पौधारोपण के लिए 'हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली' अभियान विगत पांच वर्षों से चला रही है। अभियान के पांचवे वर्ष के चौथे चरण में आज जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम टेमरी के माध्यमिक शाला में नीम, कदम, बादाम, अशोक, बाकुल, स्पेथोडीयम, कोनोकोर्पस, गुलमोहर जैसे 30 पौधों का रोपण कर ट्री-गार्ड से सुरक्षित किया गया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण करने का नही बल्कि उन पौधों को वृक्ष के रूप में परिणित करने का है। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी समिति दृढ़संकल्पित है व अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लगातार प्रयासरत है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य आशीष सोनी व गिरीश सुथार ने बताया कि हमारे अभियान के प्रेरित होकर शहर के आसपास गांवों एवं शहरों में भी पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के विभिन्न अभियान संचालित हो रहे है। जो हमारे लिए गौरव की बात है। आज के पौधरोपण अभियान में विशेष रूप से सभी शिक्षकगण, ग्राम सरपंच भरत पठारी, पंच महिपाल सिंह, दिग्विजय सिंह, स्टार्स ऑफ टुमॉरो संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार,आशीष सोनी,मुकेश पांडेय,गोखलेश सिंह,गौरव जैन,राहुल कुर्रे,विकास जैन,गिरीश सुथार,अनीश जैन,आशीष सिंह,कोमल चौबे,हरिओम सिंह,राहुल साहू,पप्पू शर्मा,नागेश साहू,श्रेयांश बैद,राहुल मल्लाह,वैभव ताम्रकार,रॉकी सलूजा,चित्रकान्त सिंह,सुनील वाधवानी,सुरेश यादव,रवि साहू,संतोष जांगड़े,व्यास सिंह सहित समिति के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाएं, पुरूष, युवा, बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 2 लाख 33 हजार 50 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इनमें से 1 लाख 94 हजार 892 लोगों ने कोविड प्रथम डोज का टीका और 38 हजार 158 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।

     मुंगेली / शौर्यपथ/ थाना फॉस्टरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर मे लम्बे समय से अवैध शराब की बिक्री की खवर मिल रही थी. मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने टीम सहित मौके पर छापा मारकार वाही की. दुल्लापुर मेन रोड पर  राजीव सिंह पिता रामाधार सिंह उम्र28वर्ष को धर दबोचा।उनके पास से26पाव देशी शराब प्लेन जब्त किया गया।पुलिस ने उनके खिलाफ धारा34(1)क आबकारी एक्ट के तहत कारवाही की गई।

    मुंगेली / शौर्यपथ/ कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाएं, पुरूष, युवा, बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 2 लाख 33 हजार 50 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इनमें से 1 लाख 94 हजार 892 लोगों ने कोविड प्रथम डोज का टीका और 38 हजार 158 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।

    मुंगेली /शौर्यपथ /  जिले के सभी तहसीलो मे एक जून से अब तक  593.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा 685.2 मिली मीटर औसत वर्षा पथरिया तहसील मे दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक मुंगेली तहसील में 566 मिली मीटर औसत वर्षा, पथरिया तहसील में 685.2 मिली मीटर औसत वर्षा और लोरमी तहसील में 488 मिली मीटर औसत वर्षा और नवगठित लालपुर (थाना) तहसील में 635 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 

    मुंगेली: शौर्यपथ डॉ.जे.पी.मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में जनभागीदारी महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आयोजित की गई । समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू के द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई । महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया । समिति के सदस्यों तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा समस्याओं के निराकरण करने का निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रुप से मैदान समतलीकरण, मोटर साइकिल रखने की व्यवस्था, कैंटीन की व्यवस्था तथा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ .रामकुमार साहू, प्राचार्य डॉ.चिन्मोयी रानी दास, प्राध्यापकगण डॉ.चंद्रशेखर सिंह, एस.के. भारती तथा समिति के सदस्य देव गोस्वामी, हजारी साहू, सूरज मंगलानी, प्रद्युम्न सिंह ठाकुर, नीलेश साहू एवं सुनील उपाध्याय आदि शामिल रहे ।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास खण्ड लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह 50 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आॅक्सीजन प्लांट हेतु किया गया चयन स्थल पर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने पोषण पुनर्वास केंद्र, डेन्टल एक्स-रे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्डन निर्माण, सोनू ग्राफी मशीन हेतु डाॅक्टर की नियुक्ति, ई-माॅक आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
    उन्होंने अस्पतालों में आक्सीजन बेड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन के लिए आने जाने वाले बुजुर्गों के खास ख्याल रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी मौजूद थे।

    मुंगेली /शिवसेना के राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम के तहत शिवसेना द्वारा गांव में दौरा कर आम जनता के सेवा से रूबरू होकर उसकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा हैं ।इसी तारतम्य में शिवसेना नेताओ द्वारा जिला मुंगेली , लोरमी , पथरिया के विभिन्न गांव में दौरा किया गया खैरा-सेतगंगा मै जहाँ शिवसेना नेता ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए । इस दौरान पता चला के मुंगेली जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साशन प्रशासन के मिलीभगत से देसी - विदेशी शराब व सट्टा का कारोबार खैरा-सेतगंगा परिक्षेत्र व शहरी क्षेत्रों मै बड़ी जोर सोर से किया जा रहा है । जिस पर ग्रामीण को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शराबियो के द्वारा सराब के सेवन कर नसे की हालत में आने जाने व मोहल्ले वासियो के बीच चौक चौराहों पर गाली गलौज किया जाता है । जिससे तंग आकर आस पास के ग्रामीण आना पसन्द नही करते इस बात पर शिवसेना के नेताओं ने जिला प्रशासन जिला एस. पी. डी. आर. अंचला से स्वजन्य मुलाकात कर उपरोक्त विषयो पर जानकारी दे कर अवगत कराया । जिसे रूबरू होकर डी. आर. अंचला जी 23.7.21 को जल्द कारवाही करने का अस्वाशन दिया , तथा शिवसेना नेताओ द्वारा इस बात से भी अवगत कराया के उचित कार्यवाही न होने पर एस. पी. कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन करने की बात कही गयी । जिसमे उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष मा.श्री हरिकपुर सिंह ठाकुर जी , जिला अध्यक्ष सनत पटेल जी ,जिला महासचिव धनंजय टन्डन जी , जिला सचिव इंद्रा साहू , ब्लाक उपाध्यक्ष पथरिया संतोष साहू , के साथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस खबर प्रकाशित होने से अवैध कारबारियो मे हडकम मचा हुआ है आई जी श्री रत्न डांंगी के मुंगेली निरिक्षण के दौरान भी जिले मै अवैध कारबारियो के खिलाप कार्यवाही करने के एस पी को निदैश दिया गया था इस खबर को भी जिले के सभी पत्रकारो के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था । उसके बाद शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के द्वारा अवैध कारबारियों के खिलाप कार्यवाही करने आवेदन दिया गया था इसकी खबर 26.7.21 प्रकाशित होने से सेतगंगा मे अवैध गांजा व अवैध शराब बेच रहे दुल्लापुर निवासी बजरहा जोगवंशी ने खबर प्रकाशित होने शराब पीकर सेतगंगा बीच चौक मे गाली देते हुये झुटे व अन्य मामले मे फसाने की धमकी दिया गया । बजरहा के अवैध करोबार मे कई मामले थाना पंजीकृत है इनके खिलाफ कार्यवाही करने एस.पी .डी आर आंचला को शिकायत किया गया है जांच प्रडताल कर ऐसे लोगो के उपर सक्त से सक्त कार्यवाही किया जाये ।

    पर्यावरण सुधार की दिशा में सतत सक्रिय ग्राम बांकी के युवाओं की टोली ने सावन लगते ही कि "हरियाली सप्ताह" की शुरुआत।* मुंगेली // होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी एक ऐसा नाम जो अपने गांव और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुवे पर्यावरण संतुलन के लिए विगत छः वर्षों से पौधरोपण करते आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्था द्वारा "हरियाली सप्ताह" मनाया जा रहा है जिसके तहत युवाओं की टोली ने 'होल्हाबाग उद्यान परिसर' में जिला पंचायत सीईओ मुंगेली और ग्राम प्रधान की उपस्थित में 25 बॉटल पाम के पौधे रोपित किये गये। बता दे इससे पहले विगत 5 वर्षों में होल्हाबाग नवयुवा समिति द्वारा "हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी" अभियान के तहत गांव में 300 से अधिक पौधे ट्री गार्ड के साथ और 500 से अधिक फेंसिंगयुक्त खुले स्थान में रोपित किये जा चुके हैं जो आज ग्राम बांकी को हराभरा बना कर एक अलग पहचान दे रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास ने होल्हाबाग नवयुवा समिति के युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुवे कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की तबाही को रोकने के लिये बुनियादी बदलाव जरूरी है और वह बदलाव सरकार की नीतियों के साथ जीवनशैली में भी आना जरूरी है। इसके लिये वृक्षारोपण जीवनशैली बने, तभी मानवता के सम्मुख मंडरा रहे खतरों से बचा जा सकेगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच व जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति के संरक्षक माने जाते हैं इससे ही हमें स्वच्छ वायु, जल एवं फलयुक्त भोजन प्राप्त होता है ऐसे में पर्यावरण संस्कृति को बचाने के लिए लोगों को बढ़चढ़ कर वृक्षारोपण करना चाहिए। संस्था के सक्रिय सदस्य मयंक केवर्त, किशन यादव व योगेंद्र गोस्वामी ने हरियाली सप्ताह के उद्देश्य को बताते हुवे कहा कि हमारी संस्था द्वारा इस सप्ताह लगातार सातों दिन पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य किया जाएगा ताकि इस बरसात पौधों के विकास में तेजी से वृद्धि हो। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक हरिओम सिंह, सचिव नागेश साहू, धनराज परिहार, मयंक कैवर्त, योगेंद्र पूरी, किशन यादव, अमित गिरी, रिंकू यादव, गोपाल यादव, योगेंद्र साहू, संजय यादव, निरंजन मानिकपुरी, जीवेश गोस्वामी, पप्पू पूरी, भूपेंद्र निर्मलकर, यशवंत साहू, भोला पूरी, अश्वनी निर्मलकर, रामु साहू, मुकेश श्रीवास, रंजीत पूरी, पालु श्रीवास, रतिराम निर्मलकर, भोला साहू, राजू निर्मलकर, बुधराम यादव, किशन निर्मलकर, प्रफुल पूरी, टीपूचंद, छोटू, इंजीनियर रोशनी सिन्हा, ग्राम सचिव कोशले, रोजगार सहायक राजू गोस्वामी पंच छेदन साहू, खेलावन यादव, शिव साहू सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

    मुंगेली शौयपथ/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली से पुर्व मे अखिल टोन्डर को महामंत्री के पद दिया गया था टोन्डर ने अपने पद मे रहते हुये । खैर-सेतगंगा परिक्षेत्र के सभी के सभी कार्यकर्ताओं के सुखदुख मे हमेशा उनके साथ खडे रहे । समय समय पर सरकार के योजनाओं को भी धरातल मे पहुंचाने का काम किया गया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आदेश पर हर समय पाट्री के हित पर कार्य किया गया । ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा या लोकसभा मै सभी कार्यकाताओ के साथ एक होकर काम किया गया है समय समय पर पाट्री के पदाधिकारीयो का भी हमेशा स्वागत किया गया है पाट्री के आदेश पर खैरा-सेतगंगा परिक्षेत्र कार्यकाताओ एक होकर अंदोलन, पुतलादहन, रैली,या सभा हो इन सभी कार्यों मे बड चडकर हमेशा काम किया गया है इन सभी कार्य और सक्रियता को देखते हुये फिर से ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के द्वारा उपाध्यक्ष पद देकर जवादारी दिया गया है आने वाले विधानसभा या लोकसभा मे सभी कार्यकाताओ को लेकर चलने वह जीत हासिल करने के लिये जवादारी दिया गया है बाईट/ जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व छाया विधायक ,पुर्व विधायक, सेवा दल के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा जुम्मेदारी दिया गया । मै पाट्री के हित मे हमेशा कार्य करता रहुंगा ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision